वाराणसी: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में पुलिस ने एक अवैध कॉल सेंटर पकड़ा है। इस कार्रवाई में करीब 30 लोगों, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया। काल सेंटर से 35 से अधिक डेस्कटॉप और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर का संचालन दो लोगों के द्वारा किया जा रहा था। शेष अन्य कर्मचारी कॉलिंग के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। यह गिरोह निवेश और पार्सल के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था।
काफी समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रोहनिया क्षेत्र में एक बड़ा अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इस कार्य में साइबर क्राइम सेल की टीम को भी लगाया गया था। बरामद किए गए लैपटॉप, डेस्कटॉप और मोबाइल फोन आदि की जांच की जा रही है।

















