साइबर जालसाज लोगों को ठगने के लिए हर दिन नया तरीका अपना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक किसान परिवार के साथ धोखाधड़ी हुई। एक करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी की गई। बताया जा रहा है कि सिम कार्ड को ई-सिम कार्ड में बदलकर इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई है।
कानपुर जिले के अशोक नगर निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता को पीएम किसान योजना, आरटीओ चालान, केनरा बैंक आधार अपडेट, इंदिरा आवास ग्राम समिति समेत कई एपीके फाइलें व्हाट्सएप पर भेजी गईं। रात करीब 11 बजे उन्हें एयरटेल कंपनी से सिम कार्ड बदलने का मैसेज आया और उसमें लिखा था कि आपका सिम कार्ड बदलने का आदेश जारी हो गया है। अगर आप सिम नहीं बदलना चाहते तो 121 पर मैसेज लिखकर भेज दीजिए। उसने मैसेज भेज दिया। इस पर उन्होंने मैसेज कर दिया. अगले दिन रविवार को दिन में करीब 12:30 बजे के आसपास सिम कार्ड का नेटवर्क चला गया। इसके बाद उनके पिता एयरटेल स्टोर पर गए लेकिन रविवार होने के कारण स्टोर बंद था। सोमवार सुबह 10 बजे जब वह एयरटेल स्टोर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कंपनी ने सिम बदलने की बात नहीं की है।
इसके बाद उनके पिता ने एयरटेल के स्टोर पर गये मगर रविवार होने के कारण एयरटेल का स्टोर बंद था. सोमवार की सुबह 10 बजे वे एयरटेल स्टोर पर पहुंचे तो बताया गया कि कंपनी की तरफ से कोई सिम बदलने की बात नहीं की गई थी. यह यह साइबर धोखाधड़ी हो सकती है। जब वह बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1 करोड़ 26 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है।

















