उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में कन्वर्जन कराने वाला गैंग पकड़ा गया है। पुलिस ने कन्वर्जन गिरोह के मुख्य अभियुक्त अब्दुल मजीद, सलमान आरिफ और फहीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य कई राज्यों में फैला हुआ है। यह गैंग लोगों का ब्रेनवाश करके कन्वर्जन करा रहा था। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपनीय रूप से पुलिस इस गैंग के बारे में कई दिनों से छानबीन कर रही थी।
पुलिस ने अभी तक जो पूछताछ की है, उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। इस गैंग के लोगों ने बरेली के सुभाष नगर निवासी बृजपाल के पूरे परिवार का ब्रेनवाश किया था। इस गैंग ने बृजपाल का ब्रेनवाश कर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़की से कराई। इसके बाद उसकी बहन की शादी एक मुस्लिम युवक से कराई। अभियुक्तों के कब्जे से कुछ पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के और भी सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है. बरेली की पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस को इस गैंग के बारे में सूचना में प्राप्त हुई थी। इस समबन्ध में अब्दुल मजीद समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के तार कहां – कहां जुड़े हुए हैं. इसके बारे में छानबीन की जा रही है।
बरेली में इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद बलरामपुर के छांगुर गैंग की चर्चा शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पकड़ा गया था। छांगुर भी इसी प्रकार ब्रेनवाश करके युवक-युवतियों का ब्रेनवाश करके कन्वर्जन कराता था।

















