उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बार फिर से लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, जहां रेहान नाम के मुस्लिम आरोपी ने बिट्टू बनकर हिन्दू युवती को अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसाया। लेकिन, जब उसने युवती से निकाह करने को कहा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद युवती ने आरोपी से अपने रिश्ते खत्म कर लिए और निकाह से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, रेहान ने युवती का पीछा करके उसे पहले बेरहमी से पीटा, उसके सिर पर हमला किया, जिससे पीड़िता का सिर ही फट गया। इतने पर भी कट्टरपंथी दरिंदे का मन नहीं भरा तो उसने उसके कान और उसकी उंगलियों को काट दिया। इस मामले में पुलिस पर भी संवेदनहीनता का आरोप है। आरोप है कि बीते दो दिन से पीड़िता अपनी शिकायत करने के लिए थानों का चक्कर काट रही थी। बाद में जब हिन्दू संगठनों को इसका पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया तो पीड़िता की एफआईआर दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें: ‘घुसपैठिया बचाओ आंदोलन’ चला रहा है विपक्ष : संबित पात्रा
क्या है पूरा मामला?
ये मामले की शुरुआत कुछ आधे साल पहले हुई थी, जब बरेली के कोतवाली थाना के अंतर्गत रहने वाली पीड़िता एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर अपनी मिक्सी रिपेयर करवाने के लिए गई थी। वहीं उसकी मुलाकात रेहान से हुई। उस दौरान उसने युवती से अपना नाम बिट्टू बताया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब युवती को रेहान की असली पहचान का पता चला, तो उसने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। लेकिन रेहान ने कथित तौर पर उस पर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती ने साफ इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए रेहान ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
बहरहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार चल रहा है। बता दें कि ये पिछले एक सप्ताह में जिले में लव जिहाद की दूसरी घटना है।















