सोना की मौत: प्रेम के नाम पर मजहबी कट्टरता और केरल में लव जिहाद का काला सच
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत केरल

सोना की मौत: प्रेम के नाम पर मजहबी कट्टरता और केरल में लव जिहाद का काला सच

केरल के एर्नाकुलम में 23 वर्षीय सोना एल्डोज़ की आत्महत्या ने लव जिहाद के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया। प्रेमी रमीज और उसके परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन के दबाव और प्रताड़ना ने सोना को मौत की राह चुनने पर मजबूर किया।

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
Aug 12, 2025, 06:35 pm IST
in केरल
Sona Eldhose Love jihad Case

सोना की तस्वीर (बाएं) और उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड लेटर (फोटो साभार: मातृभूमि)

सोना एल्डोज़ की मौत महज़ एक आत्महत्या की खबर नहीं है, बल्कि एक दर्दनाक दास्तान है, एक ऐसे रिश्ते की, जो उसकी नजर में प्रेम से शुरू हुआ, लेकिन था वह “लव जिहाद”। जिसके चलते धर्म परिवर्तन के दबाव और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के दलदल में डूब जाने के बाद आखिरकार उसने अपने लिए मौत को चुन लिया। देखने में लगता है कि टीचर ट्रेनिंग की छात्रा सोना ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

लेकिन यह निर्णय ‘‍सोना’ के लिए कितना कठिन रहा होगा, उसके एक सुसाइड नोट से पता चलता है, जिसमें लिखा है कि उसका प्रेमी ‘रमीज’ और उसके परिजन उसे ‘इस्लाम’ अपनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन तमाम मामलों की भयावह गूंज है, जो केरल में ‘लव जिहाद’ के नाम पर सामने आए हैं, जहां कई युवतियों की जिंदगी, सपने और अस्तित्व खत्म कर दिए गए।

क्या है मामला? 

दरअसल, केरल के एर्नाकुलम जिले के कोठामंगलम कस्बे में 23 वर्षीय सोना एल्डोज़ की मौत ने एक बार फिर राज्य में “लव जिहाद” के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसका प्रेमी रमीज और उसके परिजन उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस दबाव ने न केवल सोना की मानसिक शांति छीन ली, बल्कि अंततः उसकी जान भी ले ली। यह एक योजनाबद्ध मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का मामला है, जो मजहबी कट्टरता की परछाई में घटित हुआ। पुलिस ने रमीज को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन कन्वर्जन और अन्य गंभीर धाराओं के तहत जांच शुरू की है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी साजिश नाकाम, बीकेआई के 5 आतंकी गिरफ्तार

सोना ने शिक्षक बनने का सपना देखा

सोना एक साधारण परिवार से है और मां घरेलू सहायिका का काम करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं, लेकिन सोना ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद शिक्षक बनने का सपना देखा। वह मेहनती, महत्वाकांक्षी और खुशमिजाज लड़की मानी जाती थी। लेकिन उसके जीवन में रमीज की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदला। शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही सोना पर कन्वर्जन का दबाव बढ़ने लगा। उसके करीबी बताते हैं कि रमीज ने शादी के लिए स्पष्ट शर्त रखी, इस्लाम कबूल करो। इस शर्त के पीछे सिर्फ प्रेम का मामला नहीं था, बल्कि एक गहरी वैचारिक सोच और सामाजिक दबाव भी छिपा था।

घटना वाले दिन ये हुआ

शनिवार की सुबह सोना अपने कमरे में अकेली थी। परिवार को लगा कि वह पढ़ाई कर रही है, लेकिन जब दोपहर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। सोना का शव फांसी के फंदे पर लटका था। पुलिस को बुलाया गया, प्रारंभिक जांच में यह ‘अस्वाभाविक मौत’ का मामला माना गया। लेकिन सुसाइड नोट मिलने के बाद धाराएं बदल गईं।

सुसाइड नोट में सोना ने लिखा- “मैं अब और सहन नहीं कर सकती। मैं अपने माता-पिता का अपमान नहीं कर सकती, लेकिन वे मुझे लगातार मजबूर कर रहे हैं।” इसमें एक जगह लिखा है, “मुझ पर लगातार दबाव है कि मैं अपना धर्म बदल लूं। मैं थक चुकी हूं। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने ऐसे इंसान से प्रेम किया, जिसने मेरे विश्वास और मेरी पहचान को मिटाने की कोशिश की।” इस बयान ने पुलिस को मजबूर किया कि वे इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में मामला दर्ज करें।

केरल में लव जिहाद का पैटर्न

केरल पुलिस और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच रिपोर्ट में कई बार यह सामने आया कि यहां अंतरधार्मिक रिश्तों के माध्यम से कन्वर्जन के मामले बार-बार हुए हैं। 2010 के बाद से यह बहस तेज़ हुई, जब कई हिंदू और ईसाई लड़कियों के लापता होने और विदेश, खासकर सीरिया और अफगानिस्तान भेजे जाने की खबरें सामने आईं। पिछले एक दशक से केरल ‘लव जिहाद’ की बहस का केंद्र बना हुआ है।

चर्च, हिंदू संगठनों और यहां तक कि राज्य पुलिस की कुछ रिपोर्टों में यह स्वीकार किया गया है कि अंतरधार्मिक प्रेम और विवाह के मामलों में कन्वर्जन का दबाव कई बार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डाला जाता है, जिसमें कि इस्‍लामिक कट्टरा सामने आई है। केरल में पिछले एक दशक में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जहां गैर-मुस्लिम लड़कियों को प्रेम और विवाह के बहाने कन्वर्जन के लिए मजबूर किया गया और कई मामलों का अंत मौत पर जाकर खत्म हुआ है।

उल्‍लेखनीय है कि केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल ने 2019 में सार्वजनिक बयान दिया था कि राज्य में ईसाई लड़कियों को संगठित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। कई मामलों में यह पाया गया कि पहले प्रेम संबंध बनाए जाते हैं, फिर शादी के नाम पर कन्वर्जन कराया जाता है, और कुछ मामलों में लड़कियों को दुर्व्यवहार या हत्या का शिकार बनाया गया। इन सभी घटनाओं में पैटर्न लगभग एक जैसा है- शुरुआत में प्रेम संबंध, फिर शादी का प्रस्ताव। इसके बाद कन्वर्जन का दबाव और फिर शादी के बाद अलगाव, हिंसा या हत्या का किया जाना।

अन्य प्रमुख घटनाएं, जिनमें मौत हुई

निमिषा फातिमा उर्फ़ मेरिन जैकब का मामला (2016) — मूल रूप से एक ईसाई लड़की, जिसने मुस्लिम युवक से शादी के बाद इस्लाम अपनाया। बाद में पति के साथ आईएसआईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान चली गई। वहां उसकी मौत हो गई।

अथिरा का मामला (2018) — पलक्कड़ की हिंदू लड़की, जिसे मुस्लिम युवक से संबंध बनाने और इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। परिवार ने अपहरण और ब्रेनवॉश का आरोप लगाया।

बेन्सी का मामला (2019) — कोट्टायम की ईसाई युवती, जिसने शादी के बाद इस्लाम अपनाया। कुछ महीने बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सोनिया सेरिन का मामला (2021) — तिरुवनंतपुरम की नर्स, जिसने शादी के लिए कन्वर्जन किया, लेकिन बाद में पति द्वारा प्रताड़ित की गई और मौत के घाट उतार दी गई।

मल्लपुरम की 21 वर्षीय निरंजना ने आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजनों का आरोप था कि मुस्लिम प्रेमी ने शादी के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया।

कोझिकोड की वैशाली को सोशल मीडिया पर मिले एक मुस्लिम युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर कन्वर्जन का दबाव बनाया। वैशाली ने इस दबाव के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने अपहरण और मजबूरी से धर्म बदलवाने की कोशिश का भी खुलासा किया।

त्रिशूर की अनुश्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी मुस्लिम युवक ने अनुश्री पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, और मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। यहां यह सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रेम संबंध में जब धार्मिक कट्टरता और पहचान बदलने का दबाव जुड़ जाता है, तो उसका असर कितना घातक हो सकता है। यह केरल में लव जिहाद के चल रहे पैटर्न को एक बार फिर उजागर करता है।

यहां सवाल उठता है कि अन्‍य राज्‍यों की तरह ही केरल सरकार जबरन कन्वर्जन रोकने के लिए पर्याप्त कानूनी कदम क्यों नहीं उठा रही है? उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में जबरन धर्म परिवर्तन विरोधी कानून लागू किए गए हैं। लेकिन केरल में इस तरह का सख्त कानून नहीं है, जबकि इस तरह के मामलों की संख्या काफी अधिक बताई जाती है। एनआईए और केरल पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट में भी कहा गया है कि धार्मिक कट्टरपंथी नेटवर्क सक्रिय रूप से सोशल मीडिया और कॉलेज परिसरों में गैर-मुस्लिम युवतियों को निशाना बना रहे हैं।

सोना की मौत समाज को चेतावनी

सोना एल्डोज़ की मौत पूरे समाज के सामने एक चेतावनी है। यह घटना बता रही है कि कैसे “लव जिहाद” के मामलों में भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक दबाव के चलते युवा इस राज्‍य में अपने जीवन को खत्म कर रहे हैं। न सिर्फ केरल बल्‍कि‍ देश भर में “लव जिहाद” के चलते रोज कई जानें जा रही हैं। श्रद्धा वॉकर–आफताब पूनावाला केस, अंकिता भंडारी केस (उत्तराखंड), निकिता तोमर केस (बल्लभगढ़, हरियाणा), आरती शर्मा केस (कर्नाटक ), प्रियंका चौधरी केस (उत्तर प्रदेश) जैसे अनगिनत उदाहरण मौजूद हैं।

 

Topics: इस्लामिक कट्टरताreligious conversion pressureinterfaith marriagerameez arrestedलव जिहाद केरलernakulam caseसोना एल्डोज़ आत्महत्याsuicide noteधर्म परिवर्तन दबावsocial pressureरमीज गिरफ्तारएर्नाकुलम मामलासुसाइड नोटislamic radicalismअंतरधार्मिक विवाहकेरल पुलिसlove jihad keralaKerala Policesona aldose suicide
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Iran Islamic radicalisation

ईरान: बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस पर 29 वर्षीय गायिका परास्तू अहमदी को 74 कोड़े की सजा

Uttarakhand STF

STF उत्तराखंड ने जिहादी विचारधारा फैलाने वाले मो. सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया, पिस्तौल व AK-47 कारतूस बरामद

Bangladesh halt Sriram statue contruction

क्या बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के आगे झुकी सरकार? बंद किया श्रीराम प्रतिमा का निर्माण

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरफा खानम और निवेदिता मेनन! लव जिहाद के बहाने हिंदू महिलाओं को नीचा दिखाने का षड्यन्त्र

बिरयानी के साथ दिखाई भगवान कृष्ण की तस्वीर

बिरयानी के साथ दिखाई भगवान कृष्ण की तस्वीर, बेंगलुरु के रेस्टोरेंट पर भड़के लोग

प्रतीकात्मक तस्वीर

महाकुंभ से चर्चित हुई ‘वायरल गर्ल’ है नाबालिग, NCST की जांच में बड़ा खुलासा, आयोग ने केरल से लेकर महेश्वर तक की जांच

Load More

ताज़ा समाचार

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Moga RSS Shakha Massacre 1989 Punjab Terrorism 25 Swayamsevak Balidan

25 जून 1989 : जब मोगा में 25 स्वयंसेवकों ने बलिदान देकर भी बचाई हिंदू-सिख एकता

आपातकाल का सच

हिटलर गांधी : स्वयंसेवकों का बलिदान, बचा संविधान

Mahrang Baloch Sentenced to Life Imprisonment Pakistan Army Balochistan Protest

पाकिस्तान में तानाशाही हावी: बलूच एक्टिविस्ट डॉ. महरंग बलोच को उम्रकैद, उबाल पर बलूचिस्तान, सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम ID : सीनियर अफसर का बनाया ‘डीपफेक’ वीडियो, मोहम्मद लुकमान गिरफ्तार

ncient shaligram fossils found in lapthal niti valley chamoli uttarakhand

उत्तराखंड: तिब्बत बॉर्डर पर शालिग्राम की खोज, रहस्यों से उठने लगा पर्दा

संभल में महज 5 मिनट में दबोचा मासूम का दुष्कर्मी: स्निफर डॉग ‘मैरी’ का हैरतअंगेज कारनामा, SP ने दिया ₹10,000 का इनाम

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies