Gurugram Land Scam: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 43 संपत्तियां कुर्क
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

Gurugram Land Scam: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 43 संपत्तियां कुर्क

2008 के गुरुग्राम जमीन सौदे में रॉबर्ट वाड्रा पर ED का शिकंजा, 43 संपत्तियां कुर्क, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल।

Written byकुलदीप सिंहकुलदीप सिंह
Jul 18, 2025, 08:25 am IST
inभारत, दिल्ली
Gurugram Land Scam ED Action robert vadra

रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हैं आरोपी (फोटो साभार: मिंट)

Gurugram Land Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम के शिखोपुर गांव में 2008 में हुए एक जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और जाने-माने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 16 जुलाई 2025 को 43 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया, जिनकी कुल कीमत 37.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही, 17 जुलाई 2025 को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में वाड्रा और 10 अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आपराधिक मामले में चार्जशीट दाखिल की है।

जमीन सौदे की कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला 2008 का है, जब रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के शिखोपुर गांव (सेक्टर 83) में 3.53 एकड़ जमीन को ओन्कारेश्वर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ED के अनुसार, यह खरीद “झूठे दस्तावेजों” के आधार पर की गई थी। जांच में यह भी दावा किया गया कि वाड्रा ने अपने निजी प्रभाव का इस्तेमाल करके इस जमीन के लिए कमर्शियल लाइसेंस हासिल किया, जो उस समय हरियाणा में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुआ। हैरानी की बात यह है कि जमीन का म्यूटेशन (नामांतरण) प्रक्रिया, जो आमतौर पर महीनों लेती है, अगले ही दिन पूरी कर ली गई।

चार साल बाद, सितंबर 2012 में, स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी ने इस जमीन को रियल एस्टेट कंपनी DLF को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया, जिससे वाड्रा को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध मुनाफा हुआ। इस सौदे को 2012 में तत्कालीन IAS अधिकारी अशोक खेमका ने रद्द कर दिया था, जिन्होंने इसे अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाला बताया था।

क्या कहती है ईडी की जांच

ED की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच के मुताबिक, स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी और वाड्रा की दूसरी कंपनी स्काई लाइट रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में उस समय केवल 1-1 लाख रुपये थे, जब यह 7.5 करोड़ रुपये का सौदा हुआ। इसके बावजूद, सौदे के लिए कोई वास्तविक भुगतान नहीं किया गया। स्काई लाइट रियल्टी ने एक चेक जारी किया, लेकिन उसे कभी बैंक में भुनाया नहीं गया। साथ ही, स्टांप ड्यूटी (45 लाख रुपये) और अन्य शुल्क ओन्कारेश्वर प्रॉपर्टीज ने ही दिए। ED ने यह भी दावा किया कि वाड्रा की कंपनी ने छह महीने बाद ओन्कारेश्वर प्रॉपर्टीज को 15.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो सौदे में बताई गई राशि से दोगुना था।

ED ने इस मामले में 11 लोगों और संस्थाओं को आरोपी बनाया है, जिनमें वाड्रा, उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी, सत्यानंद याजी, केवल सिंह विर्क और ओन्कारेश्वर प्रॉपर्टीज शामिल हैं। चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है, और 43 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश 16 जुलाई को जारी किया गया। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभी तक इस चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।

रॉबर्ट वाड्रा का पक्ष

रॉबर्ट वाड्रा और उनके वकीलों ने इस मामले को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार दिया है। वाड्रा के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई मौजूदा सरकार द्वारा उनके और उनके परिवार, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हैं, के खिलाफ राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। वाड्रा का दावा है कि वह कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे और निर्दोष साबित होंगे।

पहले भी हो चुकी है जांच

यह पहली बार नहीं है जब वाड्रा जांच के दायरे में आए हैं। ED उन्हें पहले भी इस मामले में अप्रैल 2025 में तीन दिन तक 18 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा, वाड्रा के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर में एक और जमीन सौदे और यूके के हथियार सौदागर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी जांच चल रही है।

यह मामला अब राउज एवेन्यू कोर्ट में है। दूसरी ओर, वाड्रा और गाधी परिवार इसे राजनीतिक प्रतिशोध कह रहा है। बहरहाल, ED की कार्रवाई और चार्जशीट ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एजेंसी इसे मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर मामला बता रही है।

Topics: चार्जशीटदिल्ली कोर्टDelhi CourtEnforcement directorateChargesheetसंपत्ति कुर्कगुरुग्राम जमीन घोटालाप्रवर्तन निदेशालयस्काई लाइट हॉस्पिटैलिटीमनी लॉन्ड्रिंगGurugram land scamMoney LaunderingSky Light Hospitalityरॉबर्ट वाड्राRobert Vadraproperty seized
कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह
नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ (नागपुर यूनिवर्सिटी) से मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट। बीते एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष रुचि। पत्रकारिता की इस यात्रा की शुरुआत नागपुर नवभारत में इंटर्नशिप से शुरू होती है, तदोपरांत GTPL न्यूज चैनल, लोकमत समाचार, ग्रामसभा मेल, मोबाइल न्यूज 24 और Way2News हैदराबाद के बाद अब पाञ्चजन्य के साथ सफर जारी है। [Read more]
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

बड़गाईं भूमि घोटाला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पीएमएलए कोर्ट में आरोप तय, अब शुरू होगी नियमित सुनवाई

Enforcement Directorate

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने TMC राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े 8 ठिकानों पर छापा मारा

कामरेड कुनबा, करोड़ों का कांटा

रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सुनवाई 23 सितंबर को

Azam Khan

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर ईडी का शिकंजा,जमीन के बाद अब 496 करोड़ के खर्च और चंदे का हिसाब खंगाल रही जांच एजेंसी

सपा नेता आजम खान से जुड़े रामपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

Load More

ताज़ा समाचार

किशनगंज के 40 हिंदुओं ने एसपी से मांगी सुरक्षा, जानिए क्या है कारण ?

उत्तराखंड में मानसून की विदाई करीब, अगले दिनों मौसम शुष्क रहेगा

यूएई अधिकारी अनवर गर्गश ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की, फ्लाईदुबई घटना को आतंकी करार दिया

प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर (फोटो साभार- गुजरात पर्यटन)

1000 साल पुराना मोढेरा सूर्य मंदिर: इस्लामी आक्रमणों के दंश से लेकर ‘सौर ग्राम’ बनने तक की यात्रा

फ्लायदुबई उड़ान में भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाले कट्टरपंथी पायलट का पहले से था जिहादी लिंक

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

Iran recloses strait of hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल का निर्यात बढ़ा, हमलों के बावजूद टैंकरों की आवाजाही जारी

एम्नेस्टी रिपोर्ट: 2022 के विरोध प्रदर्शनों में 95 कुर्द प्रदर्शनकारियों की गैरकानूनी हत्या

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में स्मित मच्छार पर हमाम अलहमामी ने किया था हमला, विमान गिराने की कोशिश विफल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies