'7 अक्तूबर को इस्राएली महिलाओं के शवों तक से बलात्कार किया इस्लामी हमासियों ने', 'द टाइम्स' की हैरान करने वाली रिपोर्ट
July 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

‘7 अक्तूबर को इस्राएली महिलाओं के शवों तक से बलात्कार किया इस्लामी हमासियों ने’, ‘द टाइम्स’ की हैरान करने वाली रिपोर्ट

जवान लड़कियों को पेड़ या खंभे से बांधकर उनके गुप्तांगों अथवा सिर पर गोली मारी गई थी। इस रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों की बताई हैरतअंगेज दास्तानों को शामिल किया गया है

Written byAlok GoswamiAlok Goswami
Jul 9, 2025, 02:55 pm IST
in विश्व, विश्लेषण
हमले में मारी गई एक युवती के शव को लगभग नग्न करके गाड़ी में पीछे डालकर गाजा में जिस प्रकार प्रदर्शित किया जा रहा था और जिस प्रकार वहां के इस्लामवादी उस शव पर थूक रहे थे, उसने दुनिया को जिहादियों की पाशविकता की एक झलक मात्र दिखाई थी (File Photo)

हमले में मारी गई एक युवती के शव को लगभग नग्न करके गाड़ी में पीछे डालकर गाजा में जिस प्रकार प्रदर्शित किया जा रहा था और जिस प्रकार वहां के इस्लामवादी उस शव पर थूक रहे थे, उसने दुनिया को जिहादियों की पाशविकता की एक झलक मात्र दिखाई थी (File Photo)

7 अक्तूबर 2023 को इस्राएल पर इस्लामी जिहादी संगठन हमास के औचक हमले के बाद वहां उन इस्लामी जिहादियों ने क्या क्या किया, इसकी समय समय पर जानकारी सामने आती रही है। किस प्रकार अपनी पाषाणयुग की पाशविक सोच पर चलते हुए इस्लाम के कथित झंडाबरदारों ने मासूम इस्राएली नागरिकों के साथ हिंसक व्यवहार किया उसकी कुछ तस्वीरें भी टेलीविजन चैनलों पर दिखाई दी हैं। लेकिन अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि किस प्रकार हमास के हमासी इस्लामवादियों ने बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। लंदन के अखबार ‘द टाइम्स’ की इस रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं जो बताते हैं कि कभी फिलिस्तीन और गाजा पट्टी को अपना अभयारण्य बनाकर वहां के लोगों को इंसानी ढाल की तरह प्रयोग करके हमासी दरिंदे इस्राएल को सताते आ रहे थे। उन इस्लामी जिहादियों ने इस्राएल के परिवारों के बीच अचानक पहुंचकर पूरे परिवार को गो​लियों से छलनी कर दिया था। नन्हे बच्चों तक को बख्शा नहीं गया। महिलाओं के मरने के बाद उनके शवों के साथ बलात्कार किया गया, जवान लड़कियों को पेड़ या खंभे से बांधकर उनके गुप्तांगों अथवा सिर पर गोली मारी गई थी। इस रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों की बताई हैरतअंगेज दास्तानों को संग्रहित किया गया है।

इस्राएल पर 7 अक्तूबर का वह जिहादी हमला मानवीय मूल्यों और नैतिकता की दृष्टि से बेहद दर्दनाक रहा था। हमास का वह हमला सुनियोजित और व्यापक असर करने वाला था। उस हमले में लगभग 1,200 इस्राएली नागरिक मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था जिसमें जवान लड़के—लड़कियां, महिला—पुरुष, वृद्ध और दुधमुंहे बच्चे तक शामिल थे। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि हमला कथित रूप से इस्राएल और सऊदी अरब के बीच कूटनीतिक संबंधों के पटरी पर आने की संभावनाओं को छिन्न—भिन्न करने की गरज से किया गया था।

इस्राएल पर 7 अक्तूबर का वह जिहादी हमला मानवीय मूल्यों और नैतिकता की दृष्टि से बेहद दर्दनाक था

द टाइम्स की प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट के अनुसार, हमास के आतंकियों ने महिलाओं और युवतियों के साथ खासतौर पर अत्यंत क्रूरता की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार किया गया। युवतियों को निर्वस्त्र कर पेड़ों से बांधकर उनके गुप्तांगों और सिर में गोलियां मारी गईं। कई मामलों में सामूहिक बलात्कार के बाद शवों को विकृत करके छोड़ दिया गया था। यह हिंसा केवल हत्या नहीं थी, बल्कि यौन हिंसा को एक रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जैसा कि आईएसआईएस और बोको हरम जैसे इस्लामी आतंकवादी संगठनों द्वारा किया जाता रहा है।

इस तरह की यौन हिंसा न केवल पीड़ितों को शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाती है, बल्कि समाज में भय, असुरक्षा और गहरे मानसिक आघात का कारण बनती है। हमास का संभवत: यही मकसद था कि आम जन में ऐसा भय व्याप्त कर दिया जाए कि कोई उसके खिलाफ एक शब्द न बोले। यह युद्ध के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का घोर उल्लंघन था। हमले में मारी गई एक युवती के शव को लगभग नग्न करके गाड़ी में चांर—पांच जिहादियों की निगरानी में पीछे डालकर गाजा में जिस प्रकार प्रदर्शित किया जा रहा था और जिस प्रकार वहां के इस्लामवादी उस शव पर थूक रहे थे, उसने दुनिया को जिहादियों की पाशविकता की एक झलक मात्र दिखाई थी। स्वाभाविक रूप से इस्राएल में इन घटनाओं ने गुस्से और प्रतिशोध की भावना को और भड़काया, जिससे संघर्ष और भी लंबा और जटिल होता गया है।

पूरा इस्राएल नेत्यनाहू की इस कसम के साथ खड़ा है कि धरती से इस्लामी आतंक के नासूर को खत्म करना है (File Photo)

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन घटनाओं की निंदा की, लेकिन तो भी कई देशों ने इस्राएल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पर किए जा रहे हमास विरोधी ​हमलों के संदर्भ में हमास का ही पक्ष लेने की नीति अपनाई। इस्लामी देशों के चैनलों ने एक ही रट लगा रखी थी कि ‘इस्राएल मासूम महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहा है।’ ऐसा कहते हुए वे 7 अक्तूबर के जिहादी हमले की बर्बरता को जानबूझकर सिरे से अनदेखा करते रहे। सवाल है कि क्या किसी भी राजनीतिक या रणनीतिक उद्देश्य के लिए इस स्तर तक जाकर अमानवीयता करना उचित कहा जा सकता है? हमास की रिपोर्ट में इन घटनाओं को “दुर्घटनावश” हुईं बताया गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों की दास्तानें इसे योजनाबद्ध और सोच—समझकर किया अत्याचार बताती हैं।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यनाहू ने कसम खाई हुई है कि जब तक हमास को जड़—मूल से खत्म नहीं कर देंगे, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस्राएल के हमास द्वारा अगवा किए गए और अब भी बंदी लोगों के आहत परिवारों को छोड़ दें तो देश की आमतौर पर नेत्यनाहू की इस कसम के साथ खड़ा है और कह रहा है कि धरती से इस्लामी आतंक के नासूर को खत्म करने की इस लड़ाई में वे पूरी तरह साथ हैं। हमास के ज्यादातर बड़े नेता ढेर हो चुके हैं, उसका आतंकी ताना—बाना बहुत हद तक ध्वस्त हो चुका है। इस्राएल अपने मकसद में कामयाब होता दिख रहा है।

Topics: netyanahuइस्राएलhamas Israel warIslamic Terrorइस्लामी जिहादthe times reportGazaPalestineहमास
Alok Goswami
Alok Goswami
A Delhi based journalist with over 25 years of experience, have traveled length & breadth  of the country and been on foreign assignments too. Areas of interest include Foreign Relations, Defense, Socio-Economic issues, Diaspora, Indian Social scenarios, besides reading and watching documentaries on travel, history, geopolitics, wildlife etc. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

'अंतिम दर्शन' के लिए तेहरान की ग्रेंड मोसल्ला मस्जिद में रखे खामेनेई और मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत

खामेनेई के जनाजे की आड़ में क्या Iran दे रहा दुनिया को मजहबी-राजनीतिक संकेत! हमास और हिज्बुल्लाह के नेता भी पहुंचे ईरान

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बड़ा बयान

benjamin Netanyahu

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर कब्जा करने का दिया आदेश

Daily Mail report on Hamas abusing children in Gaza mosques and using them as shields.

गाजा में बच्चे हो रहे हमास के अत्याचारों का शिकार : डेली मेल का चौंकाने वाला खुलासा

ईयू सांसद वामपंथी फ्रांसीसी नेता रीमा हसन

France: जिहादी सोच की EU सांसद वामपंथी नेता Rima Hassan हिरासत में, Israel विरोधी हसन के लिए मुखर हुआ वामी ईकोसिस्टम

Representational Image

ईरान युद्ध से दुनिया पर लटक रही मंदी की तलवार, लेकिन भारत को संकट से बचाए हैं मोदी सरकार की नीतियां

Load More

ताज़ा समाचार

Sonam Wangchuk denies taking treatment

सोनम वांगचुक ने अस्पताल में इलाज से किया इनकार, AIIMS डॉक्टर बोले- तुरंत फ्लूइड थेरेपी जरूरी

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में की समीक्षा, बंगाल में शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट

Iran attack US bases

खाड़ी संकट: ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन पर किए मिसाइल-ड्रोन हमले, 2 अमेरिकी सैनिक मारे गए

नीतिशतकम् की अमर सीख: संकट में सबसे बड़ा मार्गदर्शक और विदेश में सच्चा मित्र है ‘विद्या’

vp cp radhakrishnan releases book rss at 100 ek sadi sankalp ki in delhi

“युवाओं के राष्ट्रीय चरित्र को ढालने वाली आत्मा की कार्यशाला है संघ की शाखा” : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

Young Thinkers Meet Dehradun RSS Arun Kumar Sangh At 100 Ramesh Pokhriyal Nishank Ram Madhav India Foundation

देहरादून: ‘लेखक गांव’ में राष्ट्रीय युवा विचारक बैठक शुरू, संघ सहसरकार्यवाह अरुण कुमार ने ‘RSS@100’ पर दिया व्याख्यान

Azam Khan

बरकरार रहेगी आजम खान की सजा, अपील खारिज, अफसरों को ‘तनखैया’ बताकर किया था जूते साफ करवाने का ऐलान

RSS Bhayyaji Joshi Udaipur Seva Bharati Natural Health Center Inauguration Website Digital Launch

प्राकृतिक चिकित्सा वैकल्पिक नहीं, बल्कि समानान्तर पद्धति: भय्याजी जोशी

श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

PM मोदी का AI वीडियो वायरल! 22,000 रुपये लगाकर 25 लाख कमाने का झांसा, PIB Fact Check ने बताया फर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंजाब में आप सरकार के मर्म पर प्रहार कर चुनावी एजेंडा सेट कर गए PM मोदी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies