AI-171 शोकान्तिका : अहमदाबाद विमान हादसा
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

AI-171: शोकान्तिका

अमदाबाद में विमान हादसे में, इस समाचार के लिखे जाने तक 265 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 53 ब्रिटिश नागरिक थे। इस दुर्घटना से पूरी दुनिया मर्माहत , कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपनी शोक संवेदनाएं भेजीं। दुर्घटना के क्या कारण रहे, यह तो जांच से ही पता चलेगा, लेकिन स्थितियां तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही हैं

Written byसोनल अनडकटसोनल अनडकट
Jun 14, 2025, 09:56 am IST
in विश्लेषण, गुजरात

अमदाबाद हवाईअड्डे से 12 जून दोपहर बाद उड़ान भरते ही एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने दोपहर 1:38 बजे अमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और दुर्घटना 1:40 बजे हुई। हादसे में अभी तक 265 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि गुजरात सरकार ने अभी मौत के आंकड़े को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक यात्री रमेश विश्वास चमत्कारिक रूप से बच गया। फिलहाल अमदाबाद सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस बीच, एयर इंडिया ने 241 यात्रियों की माैत की पुष्टि की है। हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अमदाबाद पहुंचे।

 

अमदाबाद में विमान हादसे में, इस समाचार के लिखे जाने तक 265 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 53 ब्रिटिश नागरिक थे। इस दुर्घटना से पूरी दुनिया मर्माहत , कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपनी शोक संवेदनाएं भेजीं। दुर्घटना के क्या कारण रहे, यह तो जांच से ही पता चलेगा, लेकिन स्थितियां तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही हैं

अस्पताल के बाहर राहत सामग्री के साथ संघ के स्वयंसेवक

स्वयंसेवकों ने की मदद

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पीड़ितों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तो कुछ ने अस्पताल जाकर लोगों की मदद की। कुछ ने पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए खाने—पीने की व्यवस्था की। कुछ स्वयंसेवकों ने भीड़ को संभाला और कुछ ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। स्वयंसेवक देर रात तक अपने—अपने कार्यों में डटे रहे।

कैसे हुआ हादसा

एयर इंडिया का विमान (एआई-171) उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया खबरों की मानें तो विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सिविल अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर के साथ-साथ अन्य आवासीय क्षेत्र भी है। इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। विमान हादसा इतना भयानक था कि सभी यात्री जल गए। उनकी पहचान करना मुश्किल था।

अनुमान है कि अधिकतर यात्रियों की मौत जलने से हुई है। दोपहर से ही एक के बाद एक एंबुलेंस सिविल अस्पताल पहुंच रही थीं और लोग इस उम्मीद में एंबुलेंस के पास जा रहे थे कि उनके परिजन ठीक होंगे। लेकिन एंबुलेंस का दरवाजा खुलते ही नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने शव देखे तो एंबुलेंस को सीधे पोस्टमार्टम रूम भेज दिया। उस समय अस्पताल में दिल दहला देने वाला दृश्य था। गुजरात सरकार ने सभी शवों के डीएनए टेस्ट की व्यवस्था की है। सिविल अस्पताल परिसर में ही मृतकों के परिजनों के लिए हर प्रकार की मदद की व्यवस्था की गई।

हादसे के बाद गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋ षिकेश पटेल तुरंत अमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां एक बैठक बुलाई। स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों को तत्काल उपचार दिलाने और रक्तदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन

विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। वह बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अब तक के बड़े विमान हादसे

  • 23 जून, 1985 : मुंबई से कनाडा जा रहा एयर इंडिया का विमान अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त, 329 की मौत। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने इसे निशाना बनाया था।
  •  14 फरवरी, 1990 : इंडियन एयरलाइंस का विमान बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त। 146 में से 92 यात्रियों की मौत।
  • 12 नवंबर, 1996 : दिल्ली के पास (हरियाणा में चरखी दादरी) कजाकिस्तान एयरलाइंस और सऊदी एयरलाइंस के विमानों की हवा में टक्कर, 349 लोग मारे गए।
  •  17 जुलाई, 2000 : एलायंस एयर फ्लाइट 7412 उतरने का प्रयास करते समय पटना (बिहार) में घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, 60 की मौत।
  •  22 मई, 2010 : दुबई से मैंगलोर लौट रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737-800 फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसली। हादसे में 158 लोगों की मौत।
  •  7 अगस्त, 2020 : दुबई से कोझिकोड आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त। 21 लोग मारे गए।

मुख्यमंत्री ने की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, अन्य मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुजरात सरकार ने सिविल अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति भी की थी।

अमित शाह अमदाबाद पहुंचे

दुर्घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह अमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया और घायलों से भी मुलाकात की। सिविल अस्पताल का दौरा करने के बाद अमित शाह ने एनेक्सी में विशेष बैठक की, जिसमें केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, मंत्री जगदीश पांचाल समेत अन्य मंत्री और उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अमित शाह ने बताया कि विमान में कुल 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। एक यात्री को बचा लिया गया है। इस हादसे से पूरा देश शोक में है। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों की संख्या पता चल पाएगी। बचाव अभियान के लिए सभी विभागों से समन्वय किया गया। विमान में डेढ़ लाख लीटर ईंधन था, इसलिए किसी को बचने या बचाने का मौका नहीं मिला। शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लेने का काम जारी है। नेशनल फॉरेंसिक साइंस लैब और अन्य लैब डीएनए जांच करेंगी।

दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप जांच ब्यूरो ने औपचारिक जांच शुरू की है। सरकार मामले की विस्तार से जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी। वहीं, अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) भी एएआईबी के साथ मामले की जांच करेगा।

यह हादसा हृदयविदारक है, इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सबके साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। मैं हादसे से प्रभावितों की मदद करने में लगे मंत्रियों और अधिकारियों से संपर्क में हूं। —नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से स्तब्ध हूं। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमें एक कनाडा का भी व्यक्ति शामिल है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
— मार्क कार्नी, प्रधानमंत्री, कनाडा

इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इस दुख की इस घड़ी में भारत के साथ खड़ा हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति, रूस

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। कई ब्रिटिश नागरिक इस उड़ान में सवार थे। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
— कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन

विश्वास का पुनर्जन्म

विमान हादसे में रमेश विश्वास एक मात्र ऐसे भाग्यशाली निकले जिनकी जान बच गई। जैसे ही उन्हें आभास हुआ कि अब विमान गिरने जा रहा है तो वे आपातकालीन खिड़की खोलकर कूद गए। हालांकि उन्हें हल्की चोट आई और अब वे सिविल अस्पताल अमदाबाद में भर्ती हैं। घटना स्थल का दौरा करने करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रमेश का हालचाल लिया और उनसे घटना की जानकारी ली।

इस भीषण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दु:ख की कोई सीमा नहीं हो सकती। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति पाञ्चजन्य परिवार की ओर से गहरी संवेदना। ॐ शांति।

 

Topics: अहमदाबाद विमान हादसाविजय रूपाणीड्रीमलाइनर#AI-171एयर इंडिया का विमान (एआई-171)रमेश विश्वासअमदाबाद सिविल अस्पतालअमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघविश्वास का पुनर्जन्मविमान दुर्घटनाएयर इंडिया का प्लेन क्रैशपाञ्चजन्य विशेषबोइंग विमान
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies