नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट चरम पर पहुंच गई है। इसी क्रम में पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत के कई सैन्य और नागरिक क्षेत्रों पर खासकर जम्मू शहर में हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया।
इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा राजौरी में फ़िदायीन हमले की फर्जी खबर तेजी से चलने लगी। जिसे भारत सरकार ने फर्जी करार दिया है. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- “राजौरी, जम्मू और कश्मीर में सेना की एक ब्रिगेड पर “फिदायीन” हमले के बारे में फर्जी खबरें प्रसारित हो रही हैं। किसी भी सेना कैंट पर ऐसा कोई फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ है। भ्रामक बनाने और भ्रम पैदा करने के इरादे से किए गए इन झूठे दावों के झांसे में न आएं”
🚨 #Fake_news is circulating about a “fidayeen” attack on an Army brigade in #Rajouri, #Jammu and #Kashmir.#PIBFactCheck:
▶️ No such #fidayeen or suicide attack has occurred on any army cantt.
⚠️ Do not fall for these false claims intended to #mislead and cause confusion. pic.twitter.com/x8Az5tigUO
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 8, 2025

















