आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) विजिलेंस लखनऊ और शाहगंज आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सरपतहां क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने चिलबिली और चंपानगर से अब्दुल हाफिज और सगीर खान को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 110 रेलवे टिकट, दो लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
दोनों आरोपी प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर अवैध टिकट बनाया करते थे। रेलवे पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों काफी दिनों से टिकटों की कालाबाजारी कर रहे थे। रेलवे के बड़े अधिकारी को अंदरूनी तौर पर इस नेटवर्क का पता चला था। फिलहाल दोनों के मोबाइल डिटेल की भी जांच की जा रही है।
दोनों के कॉल डीटेल से पता लगाया जा रहा है कि कहा बातें होती थी। दोनों के स्थानीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। साइबर सेल के जरिए लैपटॉप की भी तलाशी ली जा रही है। हटाए गए डेटा को पुनः प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

















