अडाणी बहाना, मोदी निशाना!
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

अडाणी बहाना, मोदी निशाना!

इस्राएल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने भारत और अडाणी के दुश्मनों को किया बेनकाब। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को भारत के खिलाफ ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी झटका देने वाला षड्यंत्र बताया। इस षड्यंत्र में कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के भी नाम

Written byAmbuj BharadwajAmbuj Bharadwaj
Apr 30, 2025, 03:24 pm IST
in भारत, विश्व, विश्लेषण
इस्राएली खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के षड्यंत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सैम पित्रोदा भी शामिल थे

इस्राएली खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के षड्यंत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सैम पित्रोदा भी शामिल थे

भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ न्यूयॉर्क स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों ने न केवल भारत की आर्थिक संरचना को झटका दिया, बल्कि वैश्विक राजनीति और रणनीतिक साझेदारियों को भी प्रभावित किया। यह षड्यंत्र अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए रचा गया था। एक गुप्त ऑपरेशन के बाद इस्राएल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने यह खुलासा किया है। मोसाद की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडाणी के उद्योगों को करीब ढाई लाख करोड़ का नुकसान पहुंचाने वाली हिंडनबर्ग रिपोर्ट एक बड़ी साजिश और मिलीभगत का हिस्सा थी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सैम पित्रोदा का नाम भी आया है।

24 जनवरी, 2023 को जब हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर भारत के कॉर्पोरेट इतिहास का ‘सबसे बड़ा घोटाला’ करने का आरोप लगाया, ठीक उसी समय अडाणी पोर्ट्स ने इस्राएल के सबसे बड़े बंदरगाह हाइफा को खरीदने के लिए 1.2 अरब डाॅलर का करार किया था। उस समय प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। उन्होंने अडाणी से व्यक्तिगत तौर पर हिंडनबर्ग के आरोपों पर सवाल भी पूछा था। उन्होंने कहा था, “अगर यह हमला आपको कमजोर करता है, तो यह सिर्फ इस बंदरगाह सौदे को नहीं, बल्कि भारत और इस्राएल के साझे भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।”

वैश्विक साजिश और ऑपरेशन जेपेलिन

नेतन्याहू ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को भारत को कमजोर करने की साजिश मानते हुए अपनी खुफिया एजेंसी को तत्काल ‍काम पर लगाया। इसके बाद मोसाद ने ‘ऑपरेशन जेपलिन’ शुरू किया और हिंडनबर्ग के वैश्विक नेटवर्क की पड़ताल शुरू की। मोसाद ने हिंडनबर्ग के न्यूयार्क स्थित कार्यालय और कंपनी के संस्थापक नाथन एंडरसन की निगरानी की। फिर पूरे षड्यंत्र का पटाक्षेप कर दिया। इसमें कई एक्टिविस्ट, वकील, पत्रकार, हेड फंड और जॉर्ज साेरोस की मिलीभगत भी सामने आई। 353 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी एजेंसी USAID, OCCRP तथा ब्लूमबर्ग व गार्डियन जैसी कुछ पश्चिमी मीडिया और भारत के विपक्षी नेता इस पूरे षड्यंत्र में शामिल थे।

मोसाद ने सितंबर 2023 में हिंडनबर्ग के संस्थापक नथान एंडरसन के ईमेल डिक्रिप्ट किए, जिसमें लिखा था, “नेट की रिपोर्ट तो बस शुरुआत थी, अभी और आने वाला है।” USAID ने पश्चिमी मीडिया और संगठनों के माध्यम से अडाणी विरोधी नैरेटिव को जानबूझकर बड़ा बनाया। यहां तक कि अमेरिकी न्याय विभाग और SEC ने भी अडाणी पर कानूनी कार्रवाई की, लेकिन मामला अदालत में टिक नहीं सका। जनवरी 2024 में अडाणी को ऑपरेशन जेपेलिन की जानकारी दी गई। नवंबर 2024 में मोसाद ने यह रिपोर्ट कुछ मीडिया हाउस को दी, लेकिन केवल फ्रेंच पोर्टल ‘मिडियापार्ट ने इसे प्रकाशित किया। अंततः जनवरी 2025 में नाथन एंडरसन ने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का फैसला लिया, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह मामला भी खत्म हो गया।

राहुल गांधी, सैम पित्रोदा की निगरानी

मोसाद ने भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के अमेरिका स्थित घर के सर्वर को हैक किया तो उसे कथित रूप से एन्क्रिप्टेड चैटरूम्स और हिंडनबर्ग से कांग्रेस नेताओं के बैक चैनल संवाद के सबूत मिले, जिसे उसने उजागर किया। इस जांच में राहुल गांधी और हिंडनबर्ग रिसर्च टीम के बीच संबंध स्पष्ट रूप से सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसका मकसद गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करना था। रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार को 150 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। मोसाद की अंदरूनी बातचीत में राहुल गांधी को ‘कड़वा वंशज’ कहा गया। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल मई 2023 में अमेरिका के पालो ऑल्टो में हिंडनबर्ग से जुड़े लोगों से मिले थे।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और गाैतम अडाणी

भारत के खिलाफ षड्यंत्र

यह रिपोर्ट सिर्फ अडाणी के खिलाफ वित्तीय हमले की कहानी भर नहीं है, बल्कि यह भारत और उसके रणनीतिक साझेदार इस्राएल के विरुद्ध चल रही एक बहुस्तरीय अंतरराष्ट्रीय साजिश को भी उजागर करती है। एक ओर यह भारत के विपक्ष की भूमिका पर सवाल खड़े करती है, तो दूसरी तरफ बताती है कि आज की वैश्विक राजनीति में आर्थिक हमले भी किसी सैन्य युद्ध से कम नहीं हैं। यह भी कि मोसाद जैसे संगठन इन्हें रोकने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं। हिंडनबर्ग ने अडाणी-सेबी ही नहीं, बल्कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों को निशाना बनाया था। उसने 2020 में अमेरिकी कंपनी निकोला पर अपनी टेक्नोलॉजी को लेकर निवेशकों से झूठ बोलने का आरोप लगाया था। इस मामले में अमेरिकी अदालत ने कंपनी के संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को धोखेबाजी के लिए दोषी ठहराया था।

2017 में स्थापित और मात्र 10 कर्मचारियों वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में अफरा-तफरी मचाई। उसने ट्विटर (अब एक्स) को भी नहीं छोड़ा था। 2022 में हिंडनबर्ग ने ट्विटर में पहले शॉर्ट पोजिशन लिया था। फिर कहा कि अगर एलन मस्क ट्विटर के साथ होने वाले करार से पीछे हटे तो 44 अरब डॉलर का ऑफर कम हो जाएगा। फिर जुलाई में इसने मस्क के खिलाफ एक चाल चली और ट्विटर में लॉन्ग पोजिशन बनाई। लेकिन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को ही खरीद लिया था।

कुछ समय पहले अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कंपनी को टारगेट करने के आरोप में अमेरिका के न्याय विभाग ने 30 निवेश एवं रिसर्च कंपनियों तथा उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी। जिन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, उनमें हिंडनबर्ग रिसर्च भी शामिल है। ये कंपनियां किसी को भी लक्षित करके उसकी वित्तीय रिपोर्ट जारी करती थीं और उसके स्टॉक पर अपना शॉर्ट पोजीशन बनाती थीं। उस कंपनी का स्टॉक जितना गिरता, उतना ही ये लाभ कमाती थीं।

Topics: भारत के खिलाफ षड्यंत्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकांग्रेस नेता राहुल गांधीइस्राएल की खुफिया एजेंसीपाञ्चजन्य विशेषसैम पित्रोदाप्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यानाहूगाैतम अडाणीहिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टअंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था
Ambuj Bharadwaj
Ambuj Bharadwaj
अम्बुज भारद्वाज पाञ्चजन्य में सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं। अम्बुज कई मुद्दों पर पाञ्चजन्य के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं। राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म विशेष रुचि के क्षेत्र हैं। उनके कई ग्राउंड रिपोर्टिंग और फेक न्यूज़ को उजागर करने वाली रिपोर्ट्स को देशभर में सराहा गया। [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

बनाएं स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

रुपये की अग्नि परीक्षा

जी 7 की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे। इस दौरान ग्रुप फोटो भी हुई।

देशों के बीच रिश्ते परस्पर सम्मान पर आधारित होने चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

Load More

ताज़ा समाचार

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

महबूबा मुफ्ती

खीर भवानी मंदिर में महबूबा मुफ्ती: क्या उन कुछ लोगों के नाम बताएंगी,  जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ मस्जिदों से नारे लगवाए

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies