नोटबंदी ने देश को दी आर्थिक रफ्तार : हरिवंश
August 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को दी गति : हरिवंश

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को मजबूती और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। नई पुस्तक ‘नोटबदली से नोटबंदी’ के लोकार्पण समारोह में राजेश झा को मिली सराहना।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Apr 20, 2025, 08:51 pm IST
inभारत, दिल्ली

नई दिल्ली (हि.स.) । नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में चुस्ती आई और जनकल्याण के लिए आवंटित सरकारी बजट समाज के वंचितों और पीड़ितों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना संभव हो पाया। इसने देश में दीमक की तरह सक्रिय लगभग साढ़े तीन लाख शेल कंपनियों पर ताला जड़वाया और भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी नियंत्रण किया। यह देश को आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से निकालकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम था।

इस विषय पर पत्रकार राजेश झा द्वारा लिखित पुस्तक “नोटबदली से नोटबंदी : भारत के आर्थिक महाशक्ति बनाने की संकल्प यात्रा एवं उपलब्धियां” के लोकार्पण के अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिवंश नारायण सिंह ने उक्त बातें कहीं। यह लोकार्पण समारोह शनिवार देर शाम प्रधानमंत्री संग्रहालय पुस्तकालय सभागार में आयोजित हुआ।

हरिवंश ने कहा कि लगभग आठ वर्षों के शोध और तथ्यों के विश्लेषण के बाद लिखी गई यह पुस्तक नोटबंदी के तात्कालिक, लघुकालिक, मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक प्रभावों का प्रामाणिक दस्तावेज है। यह न केवल पठनीय है, बल्कि संग्रहणीय भी है। उन्होंने लेखक राजेश झा को इस उत्कृष्ट कृति के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठकों के बीच एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

जस्टिस शंभूनाथ श्रीवास्तव ने राजेश झा को देश का उदीयमान “आर्थिक इतिहासकार” बताते हुए कहा कि जब देश में अनियंत्रित सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले नैरेटिव्स चल रहे हैं, तब इस पुस्तक ने आवश्यक तथ्यों के साथ एक सशक्त दस्तावेज प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए एक नई दिशा दी और आतंकवाद पर भी अंकुश लगाया।

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस. रावत ने कहा कि पुस्तक में नोटबंदी के भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभाव का बेबाकी से विश्लेषण किया गया है। उन्होंने इसे एक संदर्भ ग्रंथ की संज्ञा दी और कहा कि इसके माध्यम से भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था का गहन अध्ययन किया जा सकेगा।

विख्यात अर्थशास्त्री और स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉ. अश्विनी महाजन ने कहा कि इस पुस्तक में उन नेताओं और नौकरशाहों की करतूतों को उजागर किया गया है जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह चट कर दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का साहसिक निर्णय देश की आर्थिक और सामरिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सिद्ध हुआ।

प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जे.एस. राजपूत ने पुस्तक को एक महत्वपूर्ण और दुर्लभ प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि समसामयिक आर्थिक विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तकों की भारी कमी है, जिसे राजेश झा ने शोधपूर्ण लेखन से पूरा किया है।

कार्यक्रम में राजेश झा ने बताया कि “99% करेंसी बैंकों में वापस आ गई” यह कहकर नोटबंदी को असफल बताने वाले लोग यह नहीं बताते कि चलन में एक ही नंबर की तीन-चार नकली करेंसी नोट थीं। इस प्रकार 400% करेंसी नोटों में से 301% जाली नोट थे, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर अर्थव्यवस्था चलाने की जिम्मेदारी थी, वे ही उसे खोखला कर रहे थे, जिसका प्रमाण रिजर्व बैंक के गोदामों में बरामद हजारों करोड़ रुपये के नकली नोट हैं।

राजेश झा ने यह भी कहा कि यदि मोदी सरकार ने साहसिक निर्णय नहीं लिया होता तो आज भारत भी उन देशों की पंक्ति में खड़ा होता जहां लोग राशन के लिए हाहाकार मचा रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वैदिक मंत्रोच्चार से उद्घाटन किया गया। आरजेपी प्रकाशन की ओर से यह पुस्तक प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में आजाद हिंद फौज के 102 वर्षीय योद्धा आर. माधवन पिल्लई का सम्मान भी किया गया। उन्होंने राजेश झा को “पुत्रवत” बताया और कहा कि वे उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने “कदम-कदम मिलाए जा…” गीत भी सुनाया।

प्रकाशक राशी जोशी ने सभी अतिथियों को पुस्तक और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के तीन सचिव, नीति आयोग के दो निदेशक, इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के 25 प्रोफेसर, सुप्रीम कोर्ट के 43 अधिवक्ता, तथा देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के 218 रिसर्च स्कॉलर्स उपस्थित रहे।

Topics: नोटबंदी का आर्थिक असरModi Demonetisation Decisionनोटबंदी से बदलावनोटबंदी की समीक्षानोटबंदी भारत 2024Demonetisation Book Launchराजेश झा नोटबंदीहरिवंश नोटबंदी बयाननोटबंदी पर नई पुस्तक
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन जनता से अपील की कि वे स्वदेशी अपनाएं

80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी लाल किले से 13वीं बार देश को करेंगे संबोधित, पहली बार सामूहिक वंदे मातरम गायन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा

आज का श्लोक : समानसंस्कृतिमतां यावती पितृपुण्यभूः

पंजोखरा विवाद से अंबाला हाईवे तक…. जो हुआ उसने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है

विभाजन की विभीषिका पर आयोजित कार्यक्रम में बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल।

‘बंटवारे का दर्द न भूलेंगे, न भूलने देंगे’ : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले सीएम धामी

Sindh partition 1947

“हमने आधी नहीं, पूरी दुनिया खो दी” – सिंधी हिंदुओं की विभाजन की पीड़ा और कराची नरसंहार

Mamta Banerjee

आरजी कर कांड : मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की

“असभ्य बुतपरस्त” से लेकर ईसाई संरक्षण तक: नेहरू के मिशनरी मतांतरण को खुली छूट का परिणाम

गरीब, किसान, युवा और नारी सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार : मोहन यादव

अगस्त 1946 का डायरेक्ट एक्शन डे : खूनी नरसंहार और औपनिवेशिक बंगाल से भारत विभाजन तक की पृष्ठभूमि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies