उत्तर प्रदेश

कब्र से 135 दिनों बाद निकाली गई लाश, अयूब पर लगाया दुष्कर्म और बहन की हत्या का आरोप

मृतका की बहन ने बताया कि उसके जीजा अयूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो – फोटो बना लिए। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी से कुछ कहोगी तो वीडियो – फोटो वायरल कर दूंगा।

Published by
अमित मुखर्जी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट के आदेश पर 135 दिनों बाद कब्र से महिला का शव निकाला गया। मृतका की बहन ने अपने जीजा अयूब पर हत्या और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ कृष्ण प्रताप सिंह के आदेश पर कार्रवाई की गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अमरनाथ की मौजूदगी में और कई थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद थी।

मृतका की बहन ने बताया कि उसके जीजा अयूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो – फोटो बना लिए। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी से कुछ कहोगी तो वीडियो – फोटो वायरल कर दूंगा। तुमको और तुम्हारे पूरे परिवार की समाज में बदनाम कर दूंगा। इतना ही नहीं उसने बड़ी बहन के सामने भी दुष्कर्म किया। डराकर बड़हलगंज होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म किया।  मेरी बड़ी बहन ने जब विरोध किया तो अयूब और उसकी मां, बहन ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना 30 नवंबर की है।
शव को काजीपुर कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। 11 फरवरी को घोसी कोतवाली में युवती ने अपने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 13 अप्रैल को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया।

 

 

Share

Recent News