उत्तर प्रदेश

भूत-प्रेत, नौकरी के नाम पर कन्वर्जन: आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ के आरुसा गांव में लोगों को ईसाई धर्मान्तरण के लिए उकसाने वाला गुलाबचंद गिरफ्तार। नौकरी और अंधविश्वास के जाल में फंसाकर करता था कन्वर्जन।

Published by
अमित मुखर्जी

आजमगढ़। अहिरौला थाने की पुलिस ने कन्वर्जन कराने वाले आरोपी गुलाबचंद को गिरफ्तार किया है। गुलाबचंद कन्वर्जन का खेल काफी दिनों से आरुसा गांव में खेल रहा था। इस पूरे मामले में हैपी सिंह ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था। पुलिस टीम ने जब पूरे मामले की जांच की तो प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाया गया। गुलाबचंद के निशाने पर बेरोजगार ग्रामीण और भोली-भाली महिलाएं होती थीं।

ऐसा चलता था कन्वर्जन का खेल

गांव की महिलाओं, बच्चों को पहले गुलाबचंद भूत प्रेत और अंधविश्वास के जाल में फंसाकर ब्रेन वाश किया करता था। प्रार्थना सभाओं के नाम पर भीड़ इकठ्ठा किया करता था। उसके निशाने पर गांव के बेरोजगार भी हुआ करते थे। जिन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर इसाई कन्वर्जन के लिए उकसाया करता था। हिंदूवादी संगठनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सदस्यों ने अंदरूनी तौर पर पता करना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने लालजी टंडन को किया नमन, बोले- ‘राष्ट्रवाद की मिसाल’

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रार्थना सभा स्थल पर बाइबल के साथ बड़ी मात्रा में पंपलेट भी मिला। कुछ दूसरे धर्म से जुड़ी किताबों को भी पुलिस ने बरामद किया। जिसके जरिए गुलाबचंद लोगों को कन्वर्जन के लिए दबाव बनाया करता था। इस पूरे कार्य में उसकी पत्नी धनदेवी के विरुद्ध भी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही हैं कि और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं।

Share