दिल्ली के जनकपुरी स्थित हयात होटल में हुई प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। कुछ संगठनों ने यहां Conversion के आरोप लगाए, जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूछताछ में कन्वर्जन से जुड़ा कोई मामला नहीं मिला और लगभग 500 लोगों के मतांतरण का दावा सही नहीं है। इसी पूरे विवाद पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो से पाञ्चजन्य सहयोगी नैन्सी बाजपेई ने बातचीत की। प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि दिल्ली पुलिस से प्रार्थना सभा में शामिल लोगों की संबंधित सूची मांगी जाएगी, ताकि सामने आए दावों और आशंकाओं की उचित जांच की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा संवैधानिक रूप से निर्धारित आरक्षण लाभों का अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल पाया जाता है, तो मामला सक्षम प्राधिकारियों के सामने उठाया जाएगा।
इस Exclusive Interview में जानिए-
हयात होटल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्या-क्या दावे सामने आए?
दिल्ली पुलिस ने Conversion के आरोपों से क्यों इनकार किया?
500 लोगों की सूची क्यों मांगी जा रही है?
देखिए प्रियंक कानूनगो से नैन्सी बाजपेई की खास बातचीत, सिर्फ पाञ्चजन्य पर।

















