क्या यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटना चाहते हैं ट्रंप ?
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

क्या यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटकर रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाह रहे हैं ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना के तहत यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटकर रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी यूक्रेन में रूसी कब्जा, पश्चिम में ब्रिटेन-फ्रांस की सेना और मध्य में असैन्य क्षेत्र होगा। जानें योजना और युद्ध की शुरुआत के कारण।

Written byकुलदीप सिंहकुलदीप सिंह
Apr 12, 2025, 06:53 am IST
inविश्व
us general Keith Kellog russia ukraine war

डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जनरल कीथ केलॉग

रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार वर्ष से चल रहे युद्ध को खत्म करवाने की कोशिश में जुटे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक नए तरीके से साथ आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप के दूत जनरल कीथ केलाग ने सुझाव दिया है कि शांति स्थापित करने के लिए यूक्रेन को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। ठीक वैसे ही जैसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी में हुआ था।

क्या है योजना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध को समाप्त करने की योजना के अंतर्गत सबसे पहले यूक्रेन को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। यूक्रेन के पूर्व में रूसी सेना का कब्जा होगा। जबकि, पश्चिम ब्रिटेन और फ्रांस की सेना आश्वासन बल के तौर पर तैनात रहेंगी। वहीं मध्य में समूचा यूक्रेन असैन्य क्षेत्र रहेगा, जहां पर लोग रहेंगे। इसके अलावा वहीं पर यूक्रेनी सेना भी रहेगी। हां, इसमें अमेरिका की ओर से कोई भी जमीनी सेना तैनात नहीं की जाएगी।

टाइम्स समाचार को दिए साक्षात्कार में कीथ केलाग ने ये सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि ये ठीक वैसा ही होने वाला है जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाज जर्मनी के साथ हुआ था। उस वक्त भी एक तरफ रूसी क्षेत्र था, तो दूसरी तरफ मित्र राष्ट्र यानि कि फ्रांस और ब्रिटेन की सेना होगी।

रूस पहले ही आंशिक युद्ध विराम से है असहमत

गौरतलब है कि अमेरिका ने बीते दिनों सऊदी अरब में रूसी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी। उस दौरान अमेरिका ने प्रस्ताव दिया था कि पहले 30 दिन का अस्थायी युद्धविराम लागू होना चाहिए। लेकिन, रूस ने इससे स्पष्ट इंकार कर दिया था। रूस का कहना है कि अगर युद्ध विराम हो तो पूर्ण युद्धविराम होना चाहिए। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि एक तरफ तो पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम की कोशिशों में लगे हुए हैं। दूसरी ओर यूक्रेन को रिकॉर्ड 21 बिलियन यूरो (£18.2 बिलियन) की सैन्य सहायता दे रहे हैं। ब्रिटेन इस वर्ष को युद्ध के लिए महत्वपूर्ण मान रहा है।

क्यों शुरू हुआ था युद्ध

उल्लेखनीय है कि इस युद्ध की शुरुआत ही यूक्रेन की मनमानियों के कारण हुई थी। दरअसल, सोवियत यूनियन के विघटन के बाद यूक्रेन समेत 15 देश रूस से निकले थे। ऐसे में यूक्रेन और रूस की सीमाएं एक दूसरे से मिलती हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लॉडिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों, खासतौर पर नाटो से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे थे। वो नाटो में शामिल होना चाहते थे। रूस नाटो को अपने लिए खतरा मानता है। ऐसे में उसने यूक्रेन को ऐसा करने से रोका, लेकिन जब जेलेंस्की नहीं माने तो रूस ने सैन्य अभियान शुरू कर दिया।

अब हालात ये हैं कि जेलेंस्की न तो नाटो में शामिल हो पाए और रूस से दुश्मनी मोल ले बैठे सो अलग। हालांकि, अमेरिका की अगुवाई में नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे यूक्रेन अब तक युद्ध में टिका हुआ है.

Topics: यूक्रेनGermany modelukraineट्रंपनाटोयुद्धरूसजेलेंस्कीrussiaशांति योजनाnatoयूक्रेन विभाजनwarकीथ केलागtrumpUkraine divisionzelenskyKeith Kellog
कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह
नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ (नागपुर यूनिवर्सिटी) से मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट। बीते एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष रुचि। पत्रकारिता की इस यात्रा की शुरुआत नागपुर नवभारत में इंटर्नशिप से शुरू होती है, तदोपरांत GTPL न्यूज चैनल, लोकमत समाचार, ग्रामसभा मेल, मोबाइल न्यूज 24 और Way2News हैदराबाद के बाद अब पाञ्चजन्य के साथ सफर जारी है। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुतिन ने किया बड़ा दावा – रूस के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं 30 से अधिक देश

यूक्रेन में ब्रिटिश हथियारों के इस्तेमाल से भड़का रूस, लंदन को दी कड़ी चेतावनी; जानिये पूरा मामला

पावेल डुरोव

रूस की इंटरनेशनल वांटेड सूची में टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव, आतंकी गतिविधियों में मदद का आरोप

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों को भेजा न्योता, आखिर किस खतरे पर होने जा रही है अहम बैठक?

'अंतिम दर्शन' के लिए तेहरान की ग्रेंड मोसल्ला मस्जिद में रखे खामेनेई और मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत

खामेनेई के जनाजे की आड़ में क्या Iran दे रहा दुनिया को मजहबी-राजनीतिक संकेत! हमास और हिज्बुल्लाह के नेता भी पहुंचे ईरान

आज का श्लोक : सम्पदि यस्य न हर्षो विपदि विषादो रणे न भीरुत्वम्

Load More

ताज़ा समाचार

13 सितंबर का पंचांग

13 सितंबर का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्य उदय-अस्त का समय

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Hanuman Ansh Collection

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

PM Kisan Yojana

PM Kisan 24वीं किस्त चाहिए तो पहले कर लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएगी रकम

बांग्लादेश में हिंदू पत्रकार की संदिग्ध मौत: आवामी लीग ने बताया ‘हत्या’.. कहा- बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर हिंदू !

हमजा बिन लादेन

मौत की खबर के सालों बाद VIDEO में दिखा हमजा बिन लादेन! क्या जिंदा है ओसामा का बेटा?

पाकिस्तान का झूठ दुनियाभर में फिर हुआ उजागर : हिंदुओं के पास न अधिकार और न ही सुनवाई

आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर

ब्रिक्स समिट 2026: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

‘हमें घर जाना है…’ पाकिस्तानी कोर्ट के बाहर रोती रहीं 13-14 साल की हिंदू बहनें, धर्मांतरण-निकाह के आरोप से मचा हड़कंप

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies