समृद्ध ग्रामीण भारत का खाका
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

समृद्ध ग्रामीण भारत का खाका

बजट में कृषि और किसान ही नहीं, गांवों को इस तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार सहित सभी सुविधाएं मिलें और उन्हें आजीविका के लिए शहरों को पलायन नहीं करना पड़े

Written byउमेश्वर कुमारउमेश्वर कुमार
Feb 10, 2025, 01:48 pm IST
in भारत, विश्लेषण

बजट 2025-26 में कृषि क्षेत्र को विकास का प्रथम इंजन बताते हुए खेती-किसानी और किसानों पर खास ध्यान दिया गया है। बजट में कृषि और किसानों के विकास का खाका इस तरह से तैयार किया गया है कि किसानों की आय बढ़े और राजकोष पर कोई दबाव भी न आए। सरकार का लक्ष्य है कि गांवों का विकास इस तरह से हो कि ग्रामीणों को जीवनयापन के लिए शहरों को रुख न करना पड़े, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सारी सुविधाएं मिलें। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के इस प्रसिद्ध कथन का उल्लेख किया कि कोई देश केवल उसकी मिट्टी से नहीं है, बल्कि देश उसके लोगों से है। इस लक्ष्य के अनुरूप उन्होंने विकसित भारत के 6 व्यापक सिद्धांतों का उल्लेख किया, जिनमें देश को ‘फूड बास्केट आफ वर्ल्ड’ बनाने वाले किसानों के प्रमुख स्थान दिया गया है।

100 जिलों पर जोर

विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में कृषि को पहला इंजन बताया गया है। कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की गई है, जो 100 जिलों को कवर करेगी। योजना का उद्देश्य कम उत्पादकता वाले जिलों में उत्पादन बढ़ाने, फसल विविधता अपनाने, फसल भंडारण बढ़ाने, सिंचाई सुधार, दीर्घ व लघु अवधि के लिए ऋण उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

उमेश्वर कुमार
वरिष्ठ पत्रकार

इस योजना को राज्यों के साथ साझेदारी में लागू किया जाएगा, जिससे लगभग 1.7 करोड़ किसानों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। ग्रामीण समृद्धि और लचीले कार्यक्रम के माध्यम से कृषि में रोजगार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फसल विविधता अपनाने से किसानों की आय बढ़ेगी, जबकि कृषि के टिकाऊ तरीके अपनाने से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और खेतों की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।

माइक्रो सिंचाई पर जोर दिया जाएगा, जिससे कि भू-जल स्तर भी न गिरे। इसी तरह, भंडारण सुविधा न होने के कारण फसल का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाता है। इस बर्बादी को रोकने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भंडारण की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। ­इसके अलावा, सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत ऋण सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसकी प्रक्रिया को भी सरल और सुलभ बनाया गया है। इससे करोड़ों किसानों को फायदा होगा। समय पर बकाया भुगतान करने वाले किसानों को क्रेडिट कार्ड से मात्र 4 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा करने में किसान के्रडिट कार्ड अहम भूमिका निभा रहा है।

गांवों की बदलेगी सूरत

गांवों में आजीविका की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शहरों की ओर पलायन एक बड़ा मुद्दा रहा है। इस स्थिति में बदलाव तभी आएगा, जब स्थानीय स्तर पर रोजगार के ढेरों विकल्प हों। इस बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रावधान किए गए हैं। राज्यों के साथ कौशल प्रशिक्षण, कृषि में प्रौद्योगिकी, निवेश आदि के जरिए अनुकूल स्थितियां तैयार करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों। इस परियोजना में ग्रामीण महिलाओं, युवा किसानों, ग्रामीण युवाओं, सीमांत और छोटे किसानों के साथ भूमिहीन परिवारों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

दालों में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

भारत दालों का सबसे बड़ा उत्पादक (वैश्विक उत्पादन का 25%) और उपभोक्ता (वैश्विक खपत का 27%) है, फिर भी घरेलू मांग की पूर्ति के लिए दालों का आयात करना पड़ता है। इस बार बजट में सरकार ने 2029 तक आयात निर्भरता समाप्त कर दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक मिशन शुरू करने की घोषणा की है। इस 6 वर्षीय मिशन के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस मिशन के तहत, सरकार तुअर (अरहर), उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान देगी। केंद्रीय एजेंसियां जैसे-नेफेड और एनसीसीएफ अगले चार वर्ष तक पंजीकृत किसानों से दालों की खरीद करेंगी।

सब्जी, फल और कपास

बजट में सब्जियों और फलों के लिए व्यापक कार्यक्रम हेतु उपायों की भी अवधारणा तैयार की गई है। कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए अन्य उपायों के साथ कपास उत्पादकता के लिए 5 वर्षीय अभियान चलाया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने के बहुविध उपाय किए जाएंगे। राष्ट्रीय मिशन बेहतर बीज तैयार करेगा, जिसमें इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि बीज मौसम के हिसाब से बेहतर उपज दें। साथ ही, पूर्वोत्तर में निष्क्रिय पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से चालू किया जाएगा। यही नहीं, यूरिया की आपूर्ति बढ़ाने के लिए असम में एक और संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन होगी।

मछुआरों के लिए विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र

समुद्री क्षेत्र की अप्रयुक्त संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए सरकार अंदमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप जैसे द्वीपों पर विशेष ध्यान देने के साथ भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल फ्रेमवर्क लाएगी। वित्त मंत्री ने बजट में कहा है कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए विनिर्माण मिशन नीति समर्थन और विस्तृत ढांचे के माध्यम से छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को कवर करेगा। भारत मछली उत्पादन और जलीय कृषि के क्षेत्र में विश्व भर में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। समुद्री खाद्य निर्यात का मूल्य 60 हजार करोड़ रुपये है। मछुआरों के लिए भी किसान के्रडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये होगी।

बिहार में बनेगा मखाना बोर्ड

बजट में बिहार के मखाना किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। मखाना यानी फॉक्सनट के उत्पादन, प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा। इस काम में लगे लोगों को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के रूप में संगठित किया जाएगा। वर्षों तक यह उत्पाद उपेक्षा का शिकार रहा, जबकि पोषकता के मामले में इसे सुपरफूड माना जाता है। कैल्शियम और कई खनिजों से भरपूर मखाना का उत्पादन अब देश के दूसरे हिस्सों के साथ विदेशों में भी होने लगा है। सरकार के इस कदम से मखाना और इसके उत्पादकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। एफपीओ इसे नई ऊंचाई पर ले जाएगा। मखाना बोर्ड किसानों को आधुनिक और जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित भी करेगा और उन्हें बेहतर बाजार और निर्यात के अवसर उपलब्ध कराएगा। बोर्ड मखाना के पोषण और स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इस तरह यह बोर्ड मखाना किसानों की आय बढ़ाने और इस पारंपरिक फसल को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Topics: मछुआरों के लिए आर्थिक क्षेत्रCotton Productivity Campaignबिहार में मखाना बोर्ड Budget 2025-26 will focus on agriculture sectorFisheries Sector DevelopmentMakhana Board in BiharIndia Budget 2025-26 Agriculture Sector Development DetailsIndia 2025-26 BudgetAgriculture DevelopmentPM Dhan-Dhany Kisan Yojanaआत्मनिर्भरताRural Prosperityपाञ्चजन्य विशेषFarmer Credit Cardबजट 2025-26 में कृषि क्षेत्रCrop Diversificationकिसानों पर खास ध्यानSelf-sufficiency in Pulsesगांवों की बदलेगी सूरतVegetable and Fruit Programs
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

आज का श्लोक : शनैः पन्थाः शनैः कन्था शनैःपर्वतलंधनम्।

विशेष रिपोर्ट : अभेद्य द्वार, निर्णायक वार

साक्षात्कार: कन्वर्ट हुए लोगों को न मिले दोहरा लाभ – डॉ. राजकिशोर हांसदा

Load More

ताज़ा समाचार

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आज दस्तक दे सकता है: केरल-तमिलनाडु में पहले पहुंचने के आसार, 17 राज्यों में IMD अलर्ट

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies