कानून के दांव तंत्र के पेच
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

कानून के दांव तंत्र के पेच

युवा एआई इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश का नाम लेकर की गई आत्महत्या से दहेज कानूनों के दुरुपयोग पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है

Written byआशीष रायआशीष राय
Dec 23, 2024, 01:44 pm IST
in विश्लेषण, तथ्यपत्र
न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाकर आत्महत्या करने वाला आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष

न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाकर आत्महत्या करने वाला आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष

गत दिनों एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने एक लंबा सुसाइड नोट लिखकर तथा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर आत्महत्या कर ली। अपनी मौत के लिए अतुल ने पत्नी, ससुराल वालों के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को भी प्रमुख रूप से जिम्मेदार ठहराया था।

आशीष राय
अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय

बिहार के रहने वाले अतुल की शादी एक ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एआई इंजीनियर निकिता से 2019 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन विवाह के तीन वर्षबाद ही मतभेदों के चलते उनके वैवाहिक जीवन में दरार आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। अतुल बेंगलुरु में नौकरी करते थे, जबकि उनकी निकिता गुरुग्राम में। आरोप है कि लड़की पक्ष ने परेशान करने की नीयत से खुद को ‘पीड़ित’ बताकर 2022 में जौनपुर के न्यायालय में उनके खिलाफ 9 मुकदमे दायर किए।

जाना पड़ता था पेशी पर

बकौल अतुल झूठे आरोपों में उनके माता-पिता को भी फंसाया गया। पेशी के लिए अतुल को बेंगलुरु से बार—बार जौनपुर आना पड़ता था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में हाजिर रहने की उनकी मांग पर कोई फैसला नहीं किया गया। ऐसा तब है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायालयों में हाइब्रिड सुनवाई की जोरदार वकालत की है। अतुल के सुसाइड नोट के अनुसार, जौनपुर के न्यायालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। न्यायाधीश ने उनसे सीधे रिश्वत मांगी, न्यायाधीश का पेशकार भी भरी अदालत में रिश्वत मांगता है, दहेज विरोधी कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है इत्यादि। इन सब बातों के साथ ‘न्याय अभी बाकी है’ का उल्लेख करते हुए अतुल ने आत्महत्या का निर्णय कर लिया। उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए जिन पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, उसमें सबसे पहला नाम जौनपुर के परिवार न्यायालय की न्यायाधीश का है। इसके बाद पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया का नाम लिखा है।

जज पर रिश्वत मांगने का आरोप

पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश का अतुल सुभाष से सीधे पांच लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर तो प्रश्नचिह्न खड़ा करता ही है, उक्त न्यायाधीश के व्यक्तिगत चरित्र पर भी सवालिया निशान लगाता है। यदि ये आरोप सही निकले तो निश्चित रूप से उस न्यायालय से न्याय की अपेक्षा तो नहीं ही की जा सकती। न्यायालय कानूनों के प्रभावी संचालन, विवादों के समाधान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए ही होते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि कानून का पालन किया जाए और किसी के भी अधिकारों का उल्लंघन न हो। कानून का दुरुपयोग न हो और हर व्यक्ति को न्याय मिले।

न्यायालयों के बिना समाज में अराजकता और अन्याय का प्रसार हो सकता है। लेकिन जब न्यायालय ही अराजक होने लगे तो पीड़ित न्याय की आस किससे करेगा? न्यायालय को इस बात को ध्यान रखना होता है कि न्याय होना ही नहीं चाहिए, बल्कि न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए। परंतु अतुल सुभाष के मामले में न्यायालय के व्यवहार ने लोगों में निराशा का भाव भर दिया है।

पुलिस हिरासत में अतुल की सास निशा, पत्नी निकिता और साला अनुराग

कानूनों का उपयोग या दुरुपयोग

भारत में दहेज प्रताड़ना की बढ़ती घटनाओं ने ही सरकार को दहेज विरोधी कानून बनाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा और इस सामाजिक बुराई से बचाना भी राज्य की ही जिम्मेदारी है। इसीलिए सरकार ने दहेज के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम,1961 जैसे कई कानून बनाए हैं। इनमें 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश पर कुछ दंडात्मक प्रावधान भी जोड़े गए।

दहेज के कारण मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई शैक्षिक और जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इस क्रूर सामाजिक बुराई से निबटने के लिए धारा 304 बी (दहेज मृत्यु), धारा 498 ए (पति या ससुराल वालों द्वारा क्रूरता यानी घरेलू हिंसा), धारा 113बी (दहेज मौत के बारे में अनुमान) को भारतीय दंड कानूनों में इस बुराई को मिटाने के उद्देश्य से ही शामिल किया गया। लेकिन कालान्तर में आरोप लगने लगे कि दहेज विरोधी कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस पर भी इसके दुरुपयोग को आरोप लगने लगे। वैवाहिक विवादों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति कोई नई बात नहीं है। लेकिन साधन संपन्न युवा अतुल सुभाष की आत्महत्या इन कानूनों के दुरुपयोग की खुली कहानी कह रही है।

घरेलू हिंसा के शिकार विवाहित पुरुषों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने, दिशा-निर्देश बनाने और पुरुषों की आवाज उठाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर ‘नेशनल कमीशन फॉर मेन’ के गठन की मांग भी की गई है। याचिका में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि साल 2021 में 1.64 लाख लोगों ने आत्महत्या की। इनमें से 81,063 लोग विवाहित पुरुष, जबकि 28,680 विवाहित महिलाएं थीं। कहना न होगा कि ये आंकड़े चिंताजनक हैं।

न्यायालयों ने भी इन कानूनों के दुरुपयोग की बात मानी है और विभिन्न उच्च न्यायालयों ने तो इनके दुरुपयोग को रोकने के लिए समय-समय पर दिशानिर्देश भी जारी किए। हैं। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों ने कई अवसरों पर यह देखा है कि प्रतिशोध, धमकी या अनावश्यक उत्पीड़न के लिए इन कानूनों का दुरुपयोग किया गया है। राजेश शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2017) के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि धारा 498ए का कुछ मामलों में दुरुपयोग हो रहा है। अदालत ने झूठे मामलों को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जैसे- हर शिकायत की जांच के लिए परिवार कल्याण समिति का गठन और तत्काल गिरफ्तारी से बचने की सलाह दी।

सावित्री देवी बनाम रंजीत कुमार (2003) मामले में अदालत ने माना कि कुछ मामलों में दहेज कानूनों का उपयोग उत्पीड़न के लिए किया गया है और यह मूल उद्देश्य (महिलाओं की सुरक्षा) से भटक रहा है। न्यायालयों ने यह स्पष्ट किया है कि दहेज से संबंधित अपराध गंभीर हैं और इन कानूनों की जरूरत तो है, लेकिन इनका दुरुपयोग रोकने के लिए उचित जांच और संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। झूठे मामलों में फंसे निर्दोष व्यक्तियों की रक्षा के लिए अदालतें सक्रिय भी रही हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने अर्नेश कुमार बनाम स्टेट आफ बिहार के मामले में कहा कि यह एक तथ्य है कि धारा 498 ए एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है जिसे असंतुष्ट पत्नियों द्वारा ढाल के बजाय एक हथियार के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। यह परेशान करने का सरल तरीका है। बहुत से मामलों में विदेश में रहने वाले पति के बूढ़े और बिस्तर पर पड़े माता-पिता, उनकी बहन जो एक-दूसरे से कभी नहीं मिलते, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसलिए शीर्ष अदालत ने आईपीसी की धारा 498 ए के तहत गिरफ्तारी से पहले ये निर्देश जारी किए कि राज्य सरकार पुलिस को बिना वारंट के गिरफ्तार न करने का निर्देश दे, जब तक कि आवश्यकता महसूस न हो और सी.आर.पी.सी. की धारा 41 के तहत निर्धारित सभी शर्तें पूरी न हों।

सभी पुलिस अधिकारी धारा 41(1)(बी) के तहत दिए गए उप-खंडों वाली एक जांच सूची प्रदान करेंगे और उन्हें गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कारण और सामग्री प्रस्तुत करनी होगी। मजिस्ट्रेट आरोपी को हिरासत में लेने के लिए अधिकृत करते समय पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अध्ययन करेगा और इसकी संतुष्टि दर्ज करने के बाद ही हिरासत की कार्रवाई को पूरा कर सकता है। अर्नेश कुमार मामले के निर्णय के बाद वैवाहिक विवादों में अनायास गिरफ्तारी के मामलों में कमी आई है। न्यायालयों के द्वारा किसी भी कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किये ही जाते हैं।

न्याय व्यवस्था पर सवाल

अतुल सुभाष के सुसाइड नोट ने न्यायालयों की आंतरिक भ्रष्ट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। वैसे ये सवाल पहले से खड़े किए जाते रहे हैं इसीलिए न्यायालयों में कैमरे लगाने की मांग उठती रही है। सर्वोच्च न्यायालय में एक मामले की सुनवाई करते हुए वर्ष 2017 में न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति यू.यू ललित की पीठ ने देशभर के उच्च न्यायालयों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जिला और सत्र न्यायालय तीन महीने के अंदर अदालत कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, लेकिन उसमें आवाज रिकार्डिंग न हो।

शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया था कि सीसीटीवी फुटेज आरटीआई के तहत उपलब्ध नहीं होगी और संबंधित उच्च न्यायालय की अनुमति के बगैर वह किसी को नहीं दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति ओपी शुक्ला की खंडपीठ ने भी एक जनहित याचिका पर ऐसा ही आदेश पारित किया है। परन्तु अभी तक जिला न्यायालयों में कैमरे नहीं लग पाए हैं जिसके कारण बिना किसी रोकटोक के जिला न्यायालयों में आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले धड़ल्ले से चल रहे हैं।

समाज में व्याप्त दहेज के अभिशाप व महिलाओं के विरुद्ध अन्य अपराधों के चलते अंकिता सिंघानिया जैसी कई विवाहिता या अन्य महिलाएं पीड़ित हो सकती हैं परन्तु दहेज कानूनों के प्रावधानों के दुरुपयोग के चलते अतुल सुभाष जैसे युवा ‘JUSTICE IS DUE’ अर्थात् ‘न्याय अभी बाकी है’ की गुहार लगाते हुए आत्महत्या के लिए विवश होते रहेंगे। वैश्विक स्तर पर भारत की त्रिस्तरीय न्याय प्रणाली को सर्वोत्तम न्याय प्रणाली माना गया है परन्तु जिससे न्याय की अपेक्षा हो, वही न्यायाधीश पक्षपातपूर्ण व्यवहार करे, मामले को निबटाने के लिए रिश्वत मांगे, तब न्याय प्रणाली पर आम जन का भरोसा बनाये रखना एक कठिन चुनौती बना रहेगा।

Topics: National Commission for MenAI Engineerमैट्रिमोनियल साइटmatrimonial siteपाञ्चजन्य विशेषअतुल सुभाषन्याय अभी बाकी हैनेशनल कमीशन फॉर मेनएआई इंजीनियरAtul Subhashjustice is yet to be done
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies