इंटरनेट पर ड्रॉपशिपिंग: इस हाथ ले, उस हाथ दे
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विज्ञान और तकनीक

 इंटरनेट पर ड्रॉपशिपिंग: इस हाथ ले, उस हाथ दे

ड्रॉपशिपिंग का कारोबार भारत में पूरी तरह से वैध है और इन दिनों बहुत फल-फूल रहा है। ज्यों-ज्यों ई-कॉमर्स कारोबार बढ़ेगा, ड्रॉपशिपिंग भी बढ़ती जाएगी

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Nov 6, 2024, 04:35 pm IST
in विज्ञान और तकनीक, सोशल मीडिया

इंटरनेट, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया का लाभ उठाते हुए आजकल जो नए किस्म के कारोबार किए जा रहे हैं, उन्हीं में से एक है ड्रॉपशिपिंग। इसकी परिकल्पना बहुत दिलचस्प है। संभव है कि कभी आपने भी ऐसा कुछ करने की बात सोची हो, लेकिन बाद में आपके मस्तिष्क ने ही कह दिया हो कि खयाली पुलाव पकाना बंद करो। लेकिन ड्रॉपशिपिंग खयाली पुलाव नहीं है।

आपने देखा होगा कि अधिकांश बाजारों में जब आप किसी दुकान में किसी सामान के लिए आर्डर देते हैं तो दुकानदार किसी से फोन पर बात करता है और आपको कुछ देर इंतजार करने के लिए कहता है। थोड़ी देर में कोई व्यक्ति किसी दूसरी दुकान से आपका सामान लेकर आता है और वह आपको थमा दिया जाता है। यहां पर मूल दुकानदार के पास दुकान में सामान नहीं है, फिर भी उसने आपके साथ कारोबार किया, सामान बेचा और अपना मुनाफा कमाया। इन दुकानदारों द्वारा सामान न रखने के कई कारण हैं, जैसे-सीमित निवेश की आवश्यकता, सामान की दरों में उतार-चढ़ाव से अप्रभावित रहना और सामान के पुराने पड़ जाने, खराब हो जाने, नष्ट हो जाने जैसी समस्याओं से पूरी तरह मुक्ति।

इसी परिकल्पना का आधुनिक और ज्यादा व्यापक रूप है ड्रॉपशिपिंग। इसमें आप अपना आनलाइन कारोबार शुरू करते हैं, जिसके पास किसी किस्म का सामान नहीं होता। लेकिन फिर भी आप किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे अमेजॉन, शॉपिफाई, फ्लिपकार्ट या मीशो आदि) के जरिए या फिर अपनी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों के आर्डर लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन इन आर्डर को पूरा करने के लिए आपके पास तो कुछ भी नहीं है। सो, आप इन्हीं सामान के वास्तविक आपूर्तिकर्ताओं या विनिर्माताओं के साथ पहले से अनुबंध कर चुके होते हैं कि अपने पास आने वाले आर्डर को आप उनके पास भेज देंगे।

इन आर्डर को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। वे बाकायदा सामान पैक करेंगे, उस पर आपका ठप्पा लगाएंगे और कूरियर सेवा के जरिए आपके ग्राहकों को भेज देंगे। ग्राहकों को पता ही नहीं चलेगा कि उन्हें यह सामान किसने भेजा है और पता लग भी जाए तो उन्हें इससे क्या? लेकिन इस प्रक्रिया में आपने किसी निवेश के बिना, या सामान को खरीदे बिना, डिजाइन किए बिना, गोदाम की सुविधा के बिना, कूरियर कंपनी के साथ माथापच्ची किए बिना आर्डर पूरा भी कर दिया और अपना मुनाफा कमा लिया।

उधर, जिस मूल आपूर्तिकर्ता ने सामान भेजा, उसे अपना फायदा मिल गया। तो सब के सब खुश- आप, आपूर्तिकर्ता, ग्राहक और कूरियर कंपनी भी।

संक्षेप में, यही ड्रॉपशिपिंग के कारोबार का तौर-तरीका है। किसी-किसी विक्रेता के लिए इसके तरीके थोड़े-बहुत अलग हो सकते हैं। जैसे-आप खुर्जा में रहते हैं, जहां पर पीतल के बर्तनों, मूर्तियों आदि का कलात्मक काम होता है। आपने इन्हीं चीजों को बेचने के लिए आनलाइन कारोबार शुरू किया। जब कोई आर्डर आया तो आप अपने पड़ोस की किसी दुकान पर गए, उस सामान को खरीदा और खुद ही कूरियर से ग्राहक को भेज दिया।

यह कारोबार सुनने में थोड़ा चालाकी भरा लगता है, लेकिन व्यापार तो व्यापार है। अनाज, फलों, सब्जियों, सोना-चांदी आदि के कारोबार में दलाली वालों के काम से तुलना कीजिए। ये लोग भी फोन पर ही लाखों का कारोबार कर लेते हैं, जबकि बहुत संभव है कि उनके पास चार फुट गुणा पांच फुट की छोटी-सी जगह मात्र हो।

ड्रॉपशिपिंग का कारोबार भारत में पूरी तरह से वैध है और इन दिनों बहुत फल-फूल रहा है। ज्यों-ज्यों ई-कॉमर्स का कारोबार बढ़ेगा, ड्रॉपशिपिंग भी बढ़ती जाएगी। 2026 तक भारत में ई-कॉमर्स कारोबार के 200 अरब डॉलर (लगभग 16 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचने के आसार हैं।
(लेखक माइक्रोसॉफ्ट एशिया में वरिष्ठ अधिकारी हैं)

 

Topics: आपूर्तिकर्ताग्राहक और कूरियरE-commerce businesssupplierscustomers and couriersइंटरनेटInternetई-कॉमर्सe-commerceई-कॉमर्स कारोबार
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अब डिजिटल ऑर्डर चलाएगा दुनिया

तकनीक : कमाई की राह बनाएगी ए.आई.

प्रतीकात्मक चित्र

ग्राम पंचायतों में इंटरनेट और वाई-फाई सुविधा

आनलाइन कारोबार शुरू करें, लेकिन पहले…

प्रतीकात्मक चित्र

उत्तराखंड साइबर अटैक: पांचवे दिन भी ठप सरकारी साइट्स, CM धामी ने साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया

विषय अच्छा तो वीडियो चैनल भी उत्तम

Load More

ताज़ा समाचार

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: महिला नेतृत्व वाली 52 फीसदी पंचायतों को मिला सम्मान

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी

अलर्ट! मां के गर्भ तक पहुंच रही है ‘जहरीली हवा’, शिशु के विकास को कर सकती है प्रभावित

तिलक कुमार चक्रवर्ती, पूर्व टीएमसी विधायक

पूर्व तृणमूल विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Lahore High court french women gangrape case

फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में आबिद-शफाकत को फांसी की सजा

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

भांगर बम विस्फोट: पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आज दस्तक दे सकता है: केरल-तमिलनाडु में पहले पहुंचने के आसार, 17 राज्यों में IMD अलर्ट

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies