भारतीय परिवार : विश्व कल्याण का आधार
June 28, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारतीय परिवार : विश्व कल्याण का आधार

भारतीय जीवन दृष्टि में परिवार केवल समाज और राष्ट्र की स्थिरता के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए आवश्यक है। परिवार का विघटन न केवल समाज में अस्थिरता लाता है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा पैदा करता है।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Oct 27, 2024, 09:11 am IST
in भारत, सम्पादकीय, धर्म-संस्कृति

मनुष्य अपनी विकास यात्रा में सदैव कहीं बीच में होता है। यानी यह एक प्रवाहमान प्रक्रिया है, जिसमें बहुत कुछ देश-काल-परिस्थिति के आधार पर बदलता रहता है। इस परिवर्तनशील यात्रा का मार्ग रैखिक हो सकता है और वृत्ताकार भी। रैखिक यानी सीधे आगे बढ़ना और वृत्ताकार यानी लौटकर उसी बिंदु पर आ जाना, जहां से चले थे। कुछ संदर्भों में हमारा यात्रा मार्ग रैखिक हो सकता है, कुछ में वृत्ताकार। यह इस पर निर्भर करता है कि ज्ञान, संस्कार और अनुभव की त्रिवेणी हमें किस संगम की ओर ले जाती है। परिवार व्यवस्था हमारी जीवन-पद्धति का आधार रहा है और समय के साथ इसमें कई तरह के बदलाव आए हैं। उक्त कसौटी पर परिवार को कसकर देखना आवश्यक है, क्योंकि जैसा परिवार वैसा समाज और जैसा समाज वैसा देश।

यह देखना होगा कि परिवार व्यवस्था में आ रहा बदलाव कितना स्वाभाविक है और कितना आरोपित यानी थोपा या ओढ़ा हुआ। यदि स्वाभाविक है, तो इसका भविष्य कैसा दिख रहा है और यदि आरोपित है, तो इसके पीछे आखिर वे कौन से कारक हैं और आगे यह किस रूप और परिणाम में सामने आ सकता है। इसमें संदेह नहीं कि विकास की कसौटी पर व्यापक होती आकांक्षाओं ने घरों की चारदीवारियों को छोटा किया है, अवसरों के केंद्र बने नगरों-महानगरों में कबूतरखानों में शांति खोजते जीवन के अर्थ महानगरीय भूलभुलैया में भटकते दिखते हैं। इसके बीच सामाजिक सहबद्धता के धागे कमजोर पड़ते और पीछे छूट गए साथी-संबंधी को हाथ पकड़कर आगे खींच लेने की भावना धुंधली होती दिखती है। इसकी प्रतिक्रिया में आत्म-केंद्रित भाव लोगों को अपने कब्जे में ले रहा है। यह सब हम अपने आसपास देख रहे हैं।

भारत में परिवार केवल एक सामाजिक इकाई नहीं है, यह एक ऐसी संस्था है, जहां जीवन के सभी रंग समाहित होते हैं। यह हमारे जीवन के हर पहलू को दिशा देता है और समाज, राष्ट्र और विश्व कल्याण का केंद्र बनता है। भारतीय संस्कृति में परिवार का महत्व ऐसा है कि इसे जीवन के हर क्षेत्र का आधार माना गया है।

भारतीय दृष्टि में परिवार सिर्फ रिश्तों की परिधि में सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा भाव है, जो प्रेम, सहयोग और नैतिकता से भरा है। परिवार में यह वात्सल्य और प्रेम हर सदस्य को उसकी जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। यह वैसी ही भावना है, जिसे तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ में ‘अथिगारम् उडैर्योे कत्तलै वढु अर्ण्णे कत्तलै यन्नोदिअदु’ श्लोक के माध्यम से समझाया गया है। इसका तात्पर्य है कि जिन्हें अधिकार मिले हैं, उनका कर्तव्य है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाएं। यह विचार भारतीय परिवार व्यवस्था के मूल्यों और आदर्शों की पहचान कराता है।

समाज का स्तंभ

भारतीय समाज में परिवार को जीवन के हर क्षेत्र में एकता, त्याग और समर्पण के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। माता-पिता, गुरु और बुजुर्ग, परिवार के आदर्श-मार्गदर्शक होते हैं। ये अपने अनुभव और ज्ञान से परिवार के सदस्यों को न केवल व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। परिवार के इसी भाव को ‘कुटुम्बस्य वात्सल्यं सर्वधमार्णां परिपालकम्’ के माध्यम से व्यक्त किया गया है, जो बताता है कि पारिवारिक स्नेह, नैतिक मूल्यों और धार्मिक कर्तव्यों के पालन का आधार है।

वामपंथी दृष्टि

वामपंथी विचारधारा में परिवार को समाज में क्रांति के मार्ग में बाधा के रूप में देखा गया है। वामपंथी विचारक कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स परिवार को एक ऐसी संस्था मानते थे, जो निजी संपत्ति और पूंजीवादी व्यवस्था को बनाए रखने का काम करती है। उनके अनुसार, ‘‘परिवार समाज में वर्ग विभाजन को स्थिर करता है और क्रांतिकारी परिवर्तन की राह में रुकावट बनता है।’’

नारीवादी वामपंथी विचारक शुलामिथ फायरस्टोन इसे पितृसत्ता का आधार मानती हैं, जहां महिलाओं की स्वतंत्रता सीमित हो जाती है। वामपंथी दृष्टिकोण के अनुसार, ‘‘परिवार को नष्ट करने से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आसान हो सकता है।’’ लेकिन यह दृष्टिकोण समाज और राष्ट्र के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि परिवार समाज की एकता, नैतिकता और सामंजस्य का आधार है।

विघटन के दुष्प्रभाव

परिवार के विघटन से सबसे बड़ा प्रभाव समाज और राष्ट्र की स्थिरता पर पड़ता है। जब परिवार टूटते हैं, तो समाज में नैतिकता, अनुशासन और सामूहिकता का ह्रास होता है। इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाता है, जिससे समाज में अव्यवस्था, असुरक्षा और अपराध बढ़ते हैं। परिवार के विघटन से राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना भी कमजोर होती है।

वामपंथी दृष्टि, जो परिवार और समाज को तोड़कर केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने की दिशा में काम करती है, समाज में विभाजन, संघर्ष और अस्थिरता को बढ़ावा देती है। इसके विपरीत भारतीय दृष्टि, जो परिवार को एकजुटता और समर्पण के माध्यम से देखती है, समाज और राष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण का मार्ग खोलती है।

भारतीय दृष्टि

भारतीय दृष्टि केवल भारत तक सीमित नहीं है, यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’(संपूर्ण विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत पर आधारित है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है, जो केवल भारत के समाज और राष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता और प्राणी-जगत के कल्याण की बात करता है।

परिवार की एकता, सामंजस्य और करुणा का यह भाव, समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाता है। भगवद्गीता का श्लोक ‘पिताऽहमस्य जगतो माता धाता पितामह:’ इस बात की पुष्टि करता है कि भगवान स्वयं सृष्टि के पिता, माता और पालनकर्ता हैं। यह बताता है कि परिवार न केवल सामाजिक एकता और विकास का माध्यम है, बल्कि यह धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों का भी मार्गदर्शक है।

भारतीय जीवन दृष्टि में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह केवल समाज और राष्ट्र की स्थिरता के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए आवश्यक है। परिवार का विघटन न केवल समाज में अस्थिरता लाता है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा पैदा करता है।

इसके विपरीत भारतीय दृष्टि, जो परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व, कर्तव्य और नैतिकता का संदेश देती है, संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो सकती है। परिवार की इस व्यवस्थित संरचना को सुदृढ़ और सुरक्षित रखना भारतीय समाज और मानवता के लिए आवश्यक है। यही वह आधार है, जिस पर भारत और दुनिया का भविष्य टिका हुआ है।

परिवार जितना कमजोर होगा, सुरक्षा-आवश्यकताओं की सामूहिक गारंटी कमजोर होगी और विभिन्न तरह की वैयक्तिक गारंटी की व्यवस्था करनी होगी। यह सब हमारे सामने हो रहा है। समाज के धागे उधेड़कर क्रांति के रास्ते पर चलकर ‘आदर्श सम-समाज’ स्थापित करने की वामपंथी अवधारणा दुनियाभर में विफल हो चुकी है। जिस तरह प्रकृति दोहन को विकास का मार्ग समझते-समझते आज हम इसके संरक्षण में मनुष्य के भविष्य के मर्म को समझने लगे हैं, वैसे ही हमारी पारिवारिक व्यवस्था भी शायद वृत्ताकार मार्ग की ओर बढ़ने का मन बना रही हो!
पाञ्चजन्य का दीपावली विशेषांक परिवार की इसी परिधि, इसी वृत के नाम।

पढ़िए विचारिए, अपने कुटुंब के सदस्यों के चेहरों और मुस्कानों को निहारिए। दीपावली के इस ज्योतिर्मय वर्तुल में रामजी के उस बड़े परिवार की कहानी भी गुंथी है जो केवल अयोध्या नरेश दशरथ या महाराजा जनक के परिवारों तक सीमित नहीं है। आपको हमारा यह आयोजन कैसा लगा अवश्य बताइए।

पाञ्चजन्य के पूरे परिवार अर्थात् सभी पाठकों, वितरकों, विज्ञापनदाताओं और समस्त शुभचिंतकों को पंचपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
@hiteshshankar

Topics: Indian CultureSociety and nationसमाज और राष्ट्रपंचपर्वभारतीय दृष्टिपाञ्चजन्य विशेषआदर्श सम-समाजवामपंथी दृष्टिकोणपरिवार के विघटन से राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचनाIdeal societyIndian perspectiveLeftist perspectiveभारतीय संस्कृतिCultural and social structure of the nation due to disintegration of family
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

इमरजेंसी फाइल्स-3 (राजन ढींगरा)

Emergency 25 June 1975 : निर्वस्त्र करके पीठ पर टायर से मारते थे, आज भी पैर सुन्न हो जाते हैं

इमरजेंसी फाइल्स 2- (जय भारत आनन्दः

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, घोर यातना दी गई, हाथ कटवाना पड़ा

इमरजेंसी फाइल्स- सुमित्रा गुलाटी की आपबीती

आपातकाल का सच: ‘इंदिरा ने बहुत गलत किया’, सुमित्रा गुलाटी के पूरे परिवार को जेल भेजा, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

Load More

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल

28 जून का राशिफल: नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में कैसा रहेगा आपका दिन?

भारत टैक्सी का शुभांरभ करते केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने गुजरात के लिए ‘भारत टैक्सी’ का किया शुभारंभ, कहा-दो साल में 500 शहरों और गांवों तक पहुंचेगी सेवा

National Seminar at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: जे.पी. नड्डा ने अंगदान को बताया मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य

Bankim Chandra chattopadhyay Vande Matram

युवाओं के लिए बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की साहित्यिक विरासत, राष्ट्र चेतना का मंत्र

प्रतीकात्मक चित्र

NCB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: भारत में 100 गुना बढ़ी ड्रोन से ड्रग तस्करी, पंजाब बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट!

Emergency Andolan Aur Vishwasghat Book Launch Ajay Sethia Ram Bahadur Rai KN Govindacharya

आपातकाल लोकतंत्र नहीं, इंदिरा गांधी की सत्ता बचाने का फैसला था : रामबहादुर राय

Operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की ओछी राजनीति : रक्षा मंत्री के भाषण को गलत तरीके से किया जा रहा पेश, फैलाया जा रहा झूठ

Operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: बलिदानी जवानों को लेकर मीडिया-सोशल मीडिया में फैली अफवाह, रक्षा मंत्रालय ने बताई सच्चाई

Haridwar Kumbh 2027 Highways Project NHAI Spur to Haridwar Bypass Road Construction

हरिद्वार कुंभ 2027: NHAI ने बिछाया सड़कों का जाल, दिल्ली-पश्चिमी यूपी से आना होगा बेहद आसान!

प्रतीकात्मक चित्र

मुहर्रम : स्कूल की दीवार तोड़कर ताजिया ले जाने की जिद, पुलिस ने रोका तो कर दिया हमला, 11 आरोपी गिरफ्तार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies