न्याय की राह में अब खुली ‘आंखें’
June 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

न्याय की राह में अब खुली ‘आंखें’

जून-जुलाई में पसीने से लथपथ, निढाल-झुंझलाते ‘काले कोटों’ की आवश्यकता क्या है? वकीलों का पहनावा बर्मिंघम की बजाय बनारस की तर्ज पर, ब्रिटिशराज की बजाय प्रयागराज के अनुकूल हो तो इसमें किसे क्या आपत्ति होगी!

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Oct 20, 2024, 08:15 am IST
in भारत, सम्पादकीय
न्याय की देवी की नई प्रतिमा

न्याय की देवी की नई प्रतिमा

सर्वोच्च न्यायालय में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा लगने वाली है। प्रतिमा की आंख पर बंधी पट्टी हट गई है, एक हाथ में तलवार की जगह संविधान है और गाउन की जगह साड़ी ने ले ली है। कहा जा रहा है कि ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्र्रचूड़ के निर्देश पर पिछले वर्ष बनाई गई थी। अभी यह प्रतिमा जजों के पुस्तकालय में रखी है।

ग्रीक आख्यान और औपनिवेशिक सोच भले जो रही हो, वस्तुत: यह नई प्रतिमा संदेश देती है कि देश का कानून ‘अंधा’ नहीं है। एक हाथ में संविधान होना यह दर्शाता है कि कानून भारत के संविधान के आधार पर चलता है, न कि उस औपनिवेशिक तलवार के जोर पर जो सिर्फ दंड देने के अधिकार का प्रतीक था। यह कदम तीन कारणों से स्वागत योग्य है।

पहला, अपने नए रूप में न्याय की देवी की प्रतिमा सम्भवत: भारतीय चित्त-मानस के अधिक निकट होगी। पुरानी प्रतिमा ‘डाइक’ की थी, जिन्हें ग्रीक देवी थेमिस की पुत्री कहा जाता है।

दूसरा, पुरानी प्रतिमा में बदलाव, परिवर्तन को स्वीकारने की भारतीय खुली सोच के अनुरूप है। पुरानी प्रतिमा औपनिवेशिक मानसिकता से प्रेरित थी।

तीसरा, नई प्रतिमा और बदलाव उन जंजीरों-रूढ़ियों को तोड़ने का संकेत भी है जो औपनिवेशिक शासन में भारत को बिना समझे और समाज की इच्छा के बिना हम पर लादी गई थीं।

वास्तव में विभिन्न प्रतीकों से अभिव्यक्त होने वाली हमारी संस्कृति में सबका कर्तव्य पथ निश्चित है और इसके अनुरूप आचरण को तौलते हुए सही-गलत का निर्णय करने वाली न्यायदृष्टि निष्पक्ष है।

सेकुलरवाद और निरपेक्ष न्याय की आधुनिकतम परिभाषाओं के बिना भी यह भारत ही है जहां धर्म की संकल्पना आस्था और पंथ से बंधी नहीं है। यहां धर्म सबके लिए समान है। और तो और यहां पितृ धर्म, पुत्र धर्म, पत्नी धर्म है। पितृ धर्म मतलब पिता के रूप में व्यक्ति का कर्तव्य, पुत्र धर्म माने पुत्र के रूप में व्यक्ति का कर्तव्य, और पत्नी का धर्म यानी पति, उसके परिजन, उसके बंधु-बांधवों के प्रति उसका कर्तव्य।

भारतीय संविधान निर्माताओं को भारत का यह भाव स्पष्ट रूप से पता था। न्यायपालिका का ध्येय वाक्य ‘यतो धर्मस्ततो जय:’ (जहां धर्म है, वहां विजय है) धर्म की उसी संकल्पना की झलक देता है। यह ध्येय वाक्य भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ‘लोगो’ में बने अशोक चक्र के नीचे लिखा है।

यह बात दीगर है कि धर्म की संकल्पना को ‘रिलीजन’ मानने वाले, दण्ड और अधिकार की बात करने वाले ‘अंधे कानून’ के समर्थक यह बात नहीं समझते। न्याय और कर्त्तव्य की युति और धर्म तथा आस्था-उपासना का अंतर भारतीय समाज व्यवस्था को रचने वाला समीकरण है।

न्याय की देवी की नई प्रतिमा की आंख पर पट्टी न होना, हाथ में संविधान होना और पहनावे के रूप में साड़ी इसी भारतीय भाव की पोषक है। यह औपनिवेशिक भाव से भी मुक्त है और किसी आस्था, पंथ और मत से प्रभावित भी नहीं है।

भारतीय न्याय दृष्टि को समझना हो तो गुजरात के वडोदरा स्थित महारानी चिमनाबाई न्याय मंदिर की बात भी अवश्य करनी होगी। यह भवन इंडो-सरसेनिक वास्तुकला का अनूठा उदाहरण और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है। इस न्याय मंदिर को 1896 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने अपनी पत्नी महारानी चिमनाबाई प्रथम की याद में बनवाया था। पहले इसका उपयोग टाउन हॉल के रूप में होता था, लेकिन बाद में इसे इम्पीरियल कोर्ट बना दिया गया। यह केवल न्यायालय का भवन नहीं है, बल्कि यह वडोदरा की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का प्रतीक है।
दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय में यह नया बदलाव भारतीय न्याय की संकल्पना और इसकी आत्मा के अनुरूप है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिन्हित ‘पंच प्रण’ के भी निकट है। संघ का ‘पंच परिवर्तन’ स्वयं की चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना (सामाजिक समरसता), राष्ट्रीय चेतना (नागरिक के रूप में कर्तव्यों का पालन) और वैश्विक चेतना यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन पर जोर देता है। वहीं, प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ में विकसित भारत का लक्ष्य, औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकता-एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना होना शामिल है।

प्रतिमा में बदलाव भले स्थूल हों, किन्तु यह उस भारतीय न्याय दर्शन की देहरी पर दस्तक जैसा है जहां विश्व में सबसे पहले न्याय की अवधारणा और आयामों को सर्वाधिक सूक्ष्मता से समझने-बताने और लिपिबद्ध करने का काम हुआ। भारतीय न्याय दर्शन वैदिक परंपरा के छह प्रमुख दर्शनों में से एक है, जिसका उद्देश्य तर्क और प्रमाण के आधार पर सत्य की खोज करना है। इसमें पांच प्रकार के प्रमाणों का उल्लेख किया गया है। ये हैं-प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द और अर्थापत्ति। न्याय दर्शन का मूल सिद्धांत इन प्रमाणों के आधार पर तर्क करना और सत्य को समझना है।

आधुनिक न्याय व्यवस्था में भी न्याय दर्शन की उपयोगिता देखी जा सकती है, विशेष रूप से न्यायपालिका में तर्क और साक्ष्य के महत्व के संदर्भ में। आधुनिक न्याय व्यवस्था में भारतीय न्याय दर्शन की सूक्ष्मता को संवैधानिक ढांचे में देखा जा सकता है। भारत का संविधान सामाजिक न्याय, पंथनिरपेक्षता और समानता पर आधारित है, जो भारतीय न्याय दर्शन की पुरातन धारणाओं की आधुनिक पुनर्व्याख्या है।

न्यायपालिका का स्वतंत्र और निष्पक्ष होना आधुनिक न्याय व्यवस्था का आधार है, जो प्राचीन न्याय के आदर्श रूप में विकसित हुआ है। अत: भारतीय न्याय दर्शन की प्राचीनता और बारीकी पर न्याय शास्त्र में जितना काम हुआ है, उसके लिए वैयक्तिक प्रतीक और प्रतिमान देखने की बजाए हम परंपराओं को देखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

कहना चाहिए कि वर्तमान बदलाव गूढ़ और प्रतीकात्मक है। इसका हृदय से स्वागत होना चाहिए। हालांकि इसके साथ ही न्यायपालिका में अभी कुछ आधारभूत बातें हैं, जिन्हें जल्दी से जल्दी बदलने की आवश्यकता है।

सबसे बड़ी चुनौती है देश की सबसे बड़ी अदालत में न्यायिक कामकाज की भाषा। दरअसल, लोगों के मुकदमों में जिरह-बहस तो होेती है, लेकिन ऊपरी अदालतों में सब अंग्रेजी में चलता है इसलिए जिनका मुकदमा है उन्हें ही यह समझ में नहीं आता कि आखिर चल क्या रहा है।

कई बार तो वकीलों को भी भाषा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देश के गृह मंत्री ने तकनीकी शिक्षा और न्यायपालिका में भारतीय भाषाओं के आग्रह का विषय बहुत संवेदनशीलता के साथ उठाया था। बाद में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने भी इस बात की आवश्यकता जताई थी कि अदालती कामकाज हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं में हो।

दूसरा आयाम कुछ अधिक दिलचस्प है। यह न्यायपालिका को न्यायपालिका से न्याय दिलाने के आग्रह से जुड़ी बात है। ऐसी कि जिसकी बात पूरी न्यायपालिका में अधिकतर वकील दबी जुबान से बार-बार करते रहे हैं। ध्यान दीजिए, आज भी वकीलों और न्यायाधीशों की वेशभूषा अंग्रेजों के जमाने की है। 1627 में ब्रिटेन के शासक एडवर्ड तृतीय ने न्यायाधीशों के लिए ड्रेस कोड लागू किया था, जिसमें काला कोट अनिवार्य किया गया था। इसके बाद 1635 में ड्रेस कोड की नियमावली बनी।

1680 में इसमें फिर से बदलाव किया गया और न्यायाधीशों के लिए काला कोट, सफेद बैंड, गाउन और विग (हेडपीस) पहनना अनिवार्य किया गया। हालांकि 1950 के उत्तरार्ध में पहनावे से विग तो हटा दिया गया, लेकिन वकीलों और न्यायाधीशों की वेशभूषा वही रही।

जून-जुलाई में पसीने से लथपथ, निढाल-झुंझलाते ‘काले कोटों’ की आवश्यकता क्या है? वकीलों का पहनावा बर्मिंघम की बजाय बनारस की तर्ज पर, ब्रिटिशराज की बजाय प्रयागराज के अनुकूल हो तो इसमें किसे क्या आपत्ति होगी! बहरहाल, प्रतिमा में बदलाव कुछ और परिवर्तनों की पुकार को मुखर करे तो इसमें किसी को आश्चर्य और आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

क्यों न्यायाधीशों का पहनावा भारतीय परिधानों और मौसम के अनुरूप नहीं होना चाहिए?
क्यों अदालती कार्यवाही उन भारतीय भाषाओं में नहीं होनी चाहिए, जिसे न्याय की आस रखने वाला आमजन समझ सके?

और क्यों भारतीय न्याय दर्शन संकल्पना के आधार पर न्याय नहीं होना चाहिए?
इसलिए न्याय की देवी की प्रतिमा में जो बदलाव हुए हैं, उसका स्वागत करते हुए अब बाकी आयामों को भी ठीक करने की आवश्यकता है।

@hiteshshankar

Topics: पाञ्चजन्य विशेषSecularism and impartial justiceन्याय की देवीFive changes of Rashtriya Swayamsevak SanghGoddess of justiceFive vowsकानून भारत के संविधान के आधार परIndian legal philosophyदेश का कानूनन्याय की देवी की नई प्रतिमाहमारी संस्कृति में सबका कर्तव्य पथसेकुलरवाद और निरपेक्ष न्यायभारतीय न्याय दर्शनLaw based on the Constitution of Indiaराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघLaw of the countryपंच प्रणEveryone's path of duty in our culture
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

RSS के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरुजी

श्रीगुरुजी तत्वलीन विभूति : पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्क सीमा सुरक्षा बल

पश्चिम बंगाल: घुसपैठ जड़ से होगी खत्म, जीरो लाइन से समझौता नहीं, सीमा प्रबंधन में आमूलचूल परिवर्तन

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : सम: शत्रों च मित्रे च तथा मानापमानयो:-जो शत्रु और मित्र तथा मान-अपमान में सम है

आज का इतिहास

6 जून का इतिहास: शिवाजी महाराज से लेकर आधुनिक भारत तक की बड़ी घटनाएँ

आज का राशिफल

6 जून का राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा पैसा, सफलता और खुशखबरी?

India US Relations Cold War Mindset PM Modi Foreign Policy

भारत-अमेरिका संबंध और शीतयुद्धकालीन मानसिकता का संकट, मोदी विरोध में राष्ट्रीय संप्रभुता पर सवाल क्यों?

CM Yogi Balrampur 300 crore development projects inauguration mafia

माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा: बलरामपुर में CM योगी ने याद किए पुराने दिन, कहा- मुझे गोरखपुर से आकर…

अजीत आगरकर और गौतम गंभीर

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा : चौराहे पर खड़ा भारतीय क्रिकेट

तस्वीर में बाईं ओर सूर्या और दाईं ओर असद

सूर्य चौहान की हत्या और साझी विरासत के यक्ष प्रश्न

मद्रास उच्च न्यायालय

‘स्वयंसेवकों पर नहीं चलेगा मुकदमा’

Punjab law and order farmers thieves tubewell motor UPI

पैसे ले लो पर ट्यूबवैलों की मोटरें न चुराओ : पंजाब में किसानों की चोरों से अपील, सरकार से उठा भरोसा

sambhal baghauch illegal mazar demolished by administration

संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 5 साल से था कब्जा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies