नहीं होगा साइबर डर
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नहीं होगा साइबर डर

माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी गड़बड़ी भविष्य में पेश आने वाली एक बहुत बड़ी चुनौती की ओर संकेत है। भारत न केवल साइबर हमलों से खुद को सुरक्षित कर रहा है, बल्कि अपना आपरेटिंग सिस्टम भी विकसित कर चुका है यानी हमारी विदेशी आॅपरेटिंग सिस्टम पर निर्भरता खत्म होगी

Written byडॉ. निमिष कपूरडॉ. निमिष कपूर
Aug 2, 2024, 09:16 am IST
in भारत, विश्लेषण, विज्ञान और तकनीक, सोशल मीडिया

साइबर सुरक्षा और डेटा संग्रहण में आत्मनिर्भरता आज एक महत्वपूर्ण विषय है। गत 19 जुलाई को एक महत्वपूर्ण तकनीकी गड़बड़ी ने भारत सहित दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम को पंगु बना दिया, जिससे उथल-पुथल मच गई। माइक्रोसॉफ्ट के आपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनिया भर के करोड़ों कंप्यूटर अचानक ठप पड़ गए। हालांकि यह कोई सुरक्षा घटना या साइबर हमला नहीं था, फिर भी 15 घंटे तक हवाईअड्डे से लेकर सरकारी कार्यालय, अस्पताल, बैंक, शेयर बाजार, उद्योग, न्यूज चैनल, डिजिटल लेन-देन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित रहीं। इससे आर्थिक नुकसान हुआ, वह अलग है।

अभी लोग माइक्रोसॉफ्ट की ब्लू स्क्रीन समस्या से उबरे भी नहीं थे कि 22 जुलाई को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में यूट्यूब की चाल गड़बड़ा गई। आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया में भी यूट्यूब के ठप होने की शिकायतें मिलीं। यूजर्स वीडियो ही अपलोड नहीं कर पा रहे थे।

नुकसान का जिम्मेदार कौन?

यह सब अमेरिकी साइबर-सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन सिस्टम के लिए दोषपूर्ण अपडेट के कारण हुआ, जिसे साइबर हमलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया था। जब यह सॉफ्टवेयर अपडेट हुआ, तो सिस्टम क्रैश होने लगे और कंप्यूटर पर ब्लू स्क्रीन दिखने लगी, जिसे ‘ब्लू स्क्रीन आफ डेथ’ कहा जाता है। इसका असर बैंकिंग, आईटी क्षेत्र से लेकर उड़ानों तक पर पड़ा। कई कंपनियों में काम ठप हो गया। यूनाइटेड, डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस के साथ-साथ भारत में इंडिगो सहित कई एयरलाइंस को सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस अपडेट के अनुसार, Azure बैकएंड वर्कलोड के एक हिस्से में कन्फिगरेशन बदलाव के कारण स्टोरेज और कंप्यूटर संसाधनों के बीच व्यवधान उत्पन्न हुआ और कनेक्टिविटी विफल हो गई। इससे दुनिया भर में 85 लाख कंप्यूटर ठप पड़ गए। पहली बार साइबर व्यवधान से जुड़े मामले में कोई आंकड़ा जारी किया गया है। इस घटना ने उस खतरे के प्रति आगाह किया है, जिसके बारे में हम अनभिज्ञ थे। साथ ही, यह कई सवाल भी खड़े करती है। गलती किसकी थी? क्या क्राउडस्ट्राइक ने नए सॉफ्टवेयर अपडेट का ठीक से परीक्षण किया था? इस गड़बड़ी से दुनियाभर में आर्थिक नुकसान हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाले क्राउडस्ट्राइक के माफी मांगने से नुकसान की भरपाई हो जाएगी? इस बात की क्या गारंटी है कि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी?

अब माइक्रोसॉफ्ट ने यूरोपीय संघ को जिम्मेदार ठहराया है। ईयू के 2009 के एक करार के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ऐसा कोई सिक्योरिटी बदलाव नहीं कर सकता, जो साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के अपडेट को बाधित करे, जिससे लाखों कंप्यूटर प्रभावित हुए। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के पास क्राउडस्ट्राइक का इन-हाउस विकल्प विंडोज डिफेंडर है, लेकिन इस समझौते के कारण यूरोपीय प्रतिस्पर्धा जांच से बचने के लिए इसने कई सुरक्षा प्रदाताओं को कर्नेल स्तर पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने की अनुमति दी थी। क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज का कहना है कि उनकी कंपनियों के कंप्यूटर भी प्रभावित हुए। हालांकि मैक और लिनक्स होस्ट पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

गूगल को ओला का झटका

हाल ही में ओला ने पहले माइक्रोसॉफ्ट अ९४१ी के साथ साझेदारी खत्म की और उसके एक सप्ताह बाद गूगल से भी नाता तोड़ लिया। अब ओला गूगल मैप्स की सेवाएं नहीं लेगी, क्योंकि इसने अपना ओला मैप्स विकसित कर लिया है। साथ ही, इसने ‘कृत्रिम’ नाम से एआई क्लाउड भी बना लिया है। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ओला के सीईओ और ओला कैब्स के संस्थापक भाविश अग्रवाल के इस फैसले के बाद गूगल को तत्काल अपनी कीमतें 70 प्रतिशत तक गिराने की घोषणा करनी पड़ी। ओला ने ‘कृत्रिम’ क्लाउड की सेवाएं भी शुरू दी हैं।

एक विज्ञप्ति में ओला ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से भारत का नक्शा बनाने के लिए पश्चिमी एप्स का उपयोग कर रहे हैं, जो हमारी चुनौतियों के अनुकूल नहीं हैं। जैसे सड़कों के नाम, शहरी परिवर्तन, जटिल यातायात, गैर-मानक सड़कें आदि ये एप्स नहीं समझ पाते। ओला मैप्स एआई-संचालित भारत-विशिष्ट एल्गोरिदम है, जो लाखों वाहनों से वास्तविक समय के डेटा, ओपन स्ट्रीट मैप्स में (पिछले साल 50 लाख से अधिक अधिक संपादन के साथ) ओपन सोर्स का लाभ उठाने और बड़े पैमाने पर यातायात की चुनौतियों के साथ कार्य करने में सक्षम है।

वहीं, ‘कृत्रिम’ एआई तकनीक का उपयोग ओला कैब संचालन के लिए मानचित्रण और भौगोलिक स्थान सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाता है, जिससे कंपनी को सालाना लगभग 100 करोड़ रुपये की बचत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ‘कृत्रिम’ का उद्देश्य एआई और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को विकसित करना है। यह न केवल ओला को अपने वर्तमान डेटा प्रोसेसिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें भविष्य में उन्नत एआई तकनीकों का लाभ उठाने में भी सक्षम बनाएगा।

ओला का माइक्रोसॉफ्ट Azure से नाता तोड़कर ‘कृत्रिम’ पर आना एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है। यह ओला के लिए फायदेमंद तो है ही, भारतीय तकनीकी इकोसिस्टम के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। भारत में 80 प्रतिशत डेटा विदेशी सर्वर पर संग्रहित होते हैं, जो जिनकी सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है। इस स्थिति में स्वदेशी ‘कृत्रिम’, BOSS और BharOS जैसे स्वदेशी तकनीकी समाधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

चीन को नुकसान क्यों नहीं हुआ?

उधर, चीन को इस आउटेज से अधिक नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि वह माइक्रोसॉफ्ट पर पूरी तरह निर्भर नहीं है। वहां क्राउडस्ट्राइक का अधिक उपयोग भी नहीं किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट चीन में एक स्थानीय भागीदार 21Vianet के माध्यम से काम करता है, जो अपनी सेवाओं को अपने वैश्विक बुनियादी ढांचे से स्वतंत्र रूप से प्रबंधित करता है। यह सेटअप चीन की आवश्यक सेवाओं जैसे- बैंकिंग और विमानन आदि को वैश्विक व्यवधानों से बचाता है। चीन में अलीबाबा, टेनसेंट और हुआवेई जैसी घरेलू कंपनियां क्लाउड प्रदाता हैं। इसलिए चीन में आउटेज की खबरें जब भी आईं, मुख्य रूप से विदेशी कंपनियों या संगठनों के कारण ही थीं। हाल के वर्षों में चीन में सरकारी संगठन, व्यवसाय और बुनियादी ढांचा संचालक तेजी से विदेशी आईटी सिस्टम को घरेलू सिस्टम से बदल रहे हैं।

यूएस साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) ने जनता को सचेत किया है कि साइबर अपराधी फिशिंग हमलों और अन्य दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के लिए हाल ही में हुए माइक्रोसॉफ्ट व्यवधान का फायदा उठा रहे हैं। इस पर माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि कंपनी वैश्विक प्रणालियों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिकवरी टूल जारी किया है। विंडोज यूजर्स इस टूल की मदद से आसानी से ब्लू स्क्रीन जैसी खामियों से छुटकारा पा सकते हैं।

स्वदेशी आपरेटिंग सिस्टम भारतओएस

भारत तेजी से साइबर सुरक्षा के आत्मनिर्भर विकल्पों की ओर बढ़ रहा है। स्वदेश विकसित भारत आपरेटिंग सिस्टम सोल्यूशंस (BOSS), और BharOS का विकास कर भारत ने वैश्विक मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है। यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। ये स्वदेशी आॅपरेटिंग सिस्टम साइबर हमलों से सुरक्षा करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे साइबर सुरक्षा अधिक सशक्त हो गई है। हाल में विकसित ओला मैप्स व एआई क्लाउड ‘कृत्रिम’ जैसे तकनीकी समाधान से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। भारत में 300 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमता और मशीन लर्निंग आधारित साइबर सुरक्षा स्टार्टअप हैं। इस साल सरकार ने साइबर सुरक्षा बजट पिछले वर्ष में 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस वर्ष 750 करोड़ रुपये कर दिया है।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा विकसित जीएनयू/लिनक्स आधारित इडरर कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसका उद्देश्य स्मार्टफोन में विदेशी आपरेटिंग सिस्टम पर निर्भरता कम करना तथा स्वदेश में विकसित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है। इसे विकसित करने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अपना आपरेटिंग सिस्टम है। यह काफी हद तक गूगल एंड्रॉयड जैसा ही है। लेकिन नियमित गूगल एंड्रॉयड फोन की तरह गूगल सेवाओं के साथ पहले से लोड नहीं रहता है। इसलिए उपयोगकर्ता किसी एप के लिए बाध्य नहीं होंगे और वे अपनी पसंद के एप्स डाउनलोड कर सकेंगे। स्टॉक आॅपरेटिंग सिस्टम वाले एंड्रॉइड फोन में आमतौर पर क्रोम को डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में सेट किया जाता है। इडरर के निर्माता ने इसे डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में स्थापित करने के लिए पिछले वर्ष ‘डक डक गो’ के साथ साझेदारी की बात कही थी।

इसके अलावा, आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित BharOS सेवा’ भी गोपनीयता और सुरक्षा प्रदान करने वाल स्वदेशी मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम है, जो एंड्रॉयड या आईओएस की तरह ही है। अभी तक BharOS सेवाएं उन संगठनों के लिए उपलब्ध थी, जिन्हें गोपनीयता और सुरक्षा की अधिक आवश्यकता है। ऐसे संगठनों के यूजर्स के पास संवेदनशील जानकारी होती है, इसलिए प्रतिबंधित एप पर गोपनीय बातचीत नहीं कर सकते। लेकिन अब एक मोबाइल उपकरण निर्माता ने BharOS सेवा’ को बाजार में उतारने की योजना बनाई है।

देश में बढ़ते डिजिटल बुनियादी ढांचे, इंटरनेट उपयोगकर्ता और यूपीआई चलन, डिजिटल पहचान सत्यापन में वृद्धि और डेटा केंद्रों के निर्माण के साथ नई पहलों के विकास को सक्षम बनाने के लिए भारत साइबर सुरक्षा में भारी निवेश कर रहा है। इन प्रयासों के अलावा, भारत में एक एप्लिकेशन शॉप या स्वदेशी सॉफ्टवेयर की डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होनी चाहिए, जो यह प्रमाणित करे कि एप या सॉफ्टवेयर फिशिंग जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं या सूचनाएं विदेशों में नहीं भेजते हैं। इससे डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा और निर्भरता में सुधार होगा, जिससे यह साइबर हमलों के लिए अधिक प्रतिरोधी बन सकेगा।

साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत

भारत साइबर हमलों का खास लक्ष्य रहा है। ऐसे कई साइबर चुनौतियों से निपट चुका है। बढ़ती साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने अपना आपरेटिंग सिस्टम विकसित कर लिया है। 2021 में एयर इंडिया तथा दिल्ली एम्स के सर्वर पर दो बार 2022 व 2023 में साइबर हमले हमले हुए। अक्तूबर 2023 में 81.5 करोड़ भारतीयों का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बेच दिया गया। अमेरिका आधारित साइबर सुरक्षा फर्म री-सिक्योरिटी के अनुसार, इसमें भारतीय यूजर्स के नाम, फोन नंबर, आधार कार्ड, पासपोर्ट और पते भी शामिल थे। इसके बाद मई 2024 में, एक पाकिस्तानी हैकिंग संगठन ने भारतीय रक्षा अधिकारियों और राज्य द्वारा संचालित रक्षा निगमों के खिलाफ एक परिष्कृत साइबर जासूसी अभियान चलाकर संभावित रूप से महत्वपूर्ण सूचनाएं हासिल कीं।

आलम यह है कि भारतीय कंपनियों-संगठनों पर इस वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे अधिक साप्ताहिक साइबर हमले हुए। इस मामले में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत दूसरे तथा ताइवान पहले स्थान पर है। साइबर हमलों में साल दर साल 46 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जबकि वैश्विक दर 30 प्रतिशत है। चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों पर प्रति सप्ताह 3,201 साइबर हमले होते हैं। दुनिया भर में साइबर हमले बढ़ रहे हैं, कंपनियों-संगठनों पर हर हफ्ते औसतन 1,636 हमले होते हैं।

2022 तक भारतीय कंपनियों-संगठनों पर प्रति सप्ताह औसतन 1787 साइबर हमले हुए, जबकि वैश्विक औसत 983 था। सबसे सामान्य खतरा रैनसमवेयर था, जिसने 2022 में 73 प्रतिशत कंपनियों को प्रभावित किया, जो वैश्विक औसत 66 प्रतिशत से बहुत अधिक था। शिक्षा और अनुसंधान उद्योग लगातार साइबर अपराधियों के लिए मुख्य निशाना रहा है, क्योंकि इसमें संवेदनशील सूचनाओं का भंडार है और अक्सर इस क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं होते हैं। इसके अलावा, हैकर्स के निशाने पर सरकारी-सैन्य प्रतिष्ठान, संचार, स्वास्थ्य, वित्तीय और विनिर्माण सेवाओं से जुड़ी कंपनियां और विभाग भी निशाने पर होते हैं।
(लेखक विज्ञान संचार विशेषज्ञ हैं)

Topics: ब्लू स्क्रीन आफ डेथमाइक्रोसॉफ़्टडेटा संग्रहणSoftware Updatesआत्मनिर्भरताData StorageSelf-reliancemicrosoftसाइबर सुरक्षाCyber ​​Securityसॉफ़्टवेयर अपडेटपाञ्चजन्य विशेषblue screen of death
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

लाठियां लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु

शौर्य की प्रतीक अनूठी विरासत

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies