इस्‍लामिक आतंकी की मध्‍य प्रदेश को दहलाने की साजिश, पकड़ा गया फ़ैज़ान शेख, बना रहा था 'लोन वुल्फ अटैक' की योजना
August 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

इस्‍लामिक आतंकी की मध्‍य प्रदेश को दहलाने की साजिश, पकड़ा गया फ़ैज़ान शेख, बना रहा था ‘लोन वुल्फ अटैक’ की योजना

पूछताछ में पता चला है कि आतंकी के निशाने पर सुरक्षा बल के जवान थे

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
Jul 5, 2024, 08:00 am IST
in भारत, मध्य प्रदेश

भोपाल । मध्‍य प्रदेश को एक बार फिर दहलाने की कोशिश करते आतंकवादी को खंडवा से एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने पकड़ा है। वह इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा है। आतंकवादी को एटीएस ने ‘लोन वुल्फ अटैक’ (बिना किसी पार्टनर) की योजना बनाते हुए पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि उसके निशाने पर सुरक्षा बल के जवान थे । उसने सुरक्षा बल एवं उनके परिजनों के रेकी करने की बात कबूली है। साथ ही इस फैजान नाम के आतंकी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इंडियन मुजाहिदीन से संबंधित जेहादी पोस्ट अपलोड मिले हैं, जिसमें कि पाकिस्तान में चल रहे टेररिस्ट कैंप के वीडियो भी शामिल हैं। वह इन वीडियो और फोटो के माध्यम से ट्रेनिंग लेते पकड़ा गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह आतंकी अबू फैजल से प्रेरित है। वह अबू फैजल से भी बड़ा आतंकी बनना चाहता था।

इस संबंध में आईजी एटीएस डॉ. आशीष ने बताया कि मध्य प्रदेश एटीएस द्वारा गुरुवार सुबह खंडवा से प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुडे़ आतंकी फ़ैज़ान पिता हनीफ़ शेख (34 वर्ष) को उसके निवास कंजर मोहल्ला, सलूजा कॉलोनी खंडवा पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसके विरूद्ध धारा 13(1) (बी), 18, 20, 38 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पिस्‍टल, जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विडियो, जिहादी साहित्‍य मिला

आतंकी के पास से भारी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस एवं अन्‍य आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्‍य, 04 मोबाइल फोन, 01 पिस्‍टल व 05 जिंदा कारतूस, सिमी संगठन के सदस्‍यता फॉर्म जप्‍त किए गए हैं। इसके कब्‍जे से जप्‍त मोबाइल फोन एवं डिजिटल डिवाइस में भी विभिन्‍न आतंकी संगठन- इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा आदि के जेहादी साहित्‍य, वीडियो एवं फोटो प्राप्‍त हुए हैं।

जुटा था आईएसआईएस के प्रचार में

आईजी एटीएस डॉ. आशीष का कहना है कि गिरफ्तार आतंकी के प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्‍यों से भी संपर्क होना पाया गया है। यह अपने सोशल मीडिया- फेसबुक आईडी पर इंडियन मुजाहिदीन से संबंधित जिहादी पोस्ट कर आईएम/आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था। साथ ही इसके द्वारा पाकिस्तान में चल रहे मुजाहिदीन ट्रेनिंग कैंप्स की वीडियो, मसूद अजहर (जैश-ए-मोहम्मद) लश्कर-ए-तैयबा की तक़रीर पोस्‍ट करते हुए कंधार विमान अपहरण की कहानी तथा मुल्ला उमर के बयान एवं अंसार ग़ज़वा-तुल-हिन्द (एजीएच) से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रसारित किए जा रहे थे।

बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहा था पिस्‍टल और कारतूस इकट्ठे

इसके साथ ही आईजी एटीएस डॉ. आशीष ने एक अहम जानकारी दी कि फैजान द्वारा लोन वुल्फ अटैक (Lone Wolf Attack) करने की योजना थी, जिसके लिए सुरक्षा बल के जवानों एवं उनके परिजनों की निगरानी एवं रेकी की जा रही थी। इसके द्वारा ऐसा हमला कर स्‍वयं को इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल एवं सिमी सरगना अबू फैजल की तरह बड़ा मुजाहिद सिद्ध करना था। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए इसके द्वारा स्‍थानीय अवैध हथियार कारोबारी तथा राज्‍य के बाहर के लोगों से सम्‍पर्क कर पिस्‍टल एवं कारतूस एकत्र किए जा रहे थे। प्रकरण में आरोपी की पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है एवं इसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश एटीएस ने तीन वर्ष में पकड़े कई आतंकवादी

मध्‍यप्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) द्वारा पिछले तीन सालों के दौरान प्रदेश में सक्रिय प्रतिबंधित एवं रेडिकल आतंकी संगठनों स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया(सिमी), इंडियन मुजाहिदीन (आईएम), पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया(पीएफआई), इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस), जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी), हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी), आतंकवादी संगठन अलसफा, एलडब्‍ल्‍यूई (मोइस्‍ट) की गतिविधियों पर लगातार निगाह रखते हुए इनसे जुड़े कई आतंकियों को पकड़ा जा चुका है ।

विगत तीन वर्षों में ये हुईं अहम गिरफ्तारियां :

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया(पीएफआई) के 22
इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस)/ अलसफा के 6
जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के 6
हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी)के 16
एलडब्‍ल्‍यूई (मोइस्‍ट) के 04
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का 01

ये है इन आतंकवादी संगठनों का काला सच

राज्‍य की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को कुल 55 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, राष्‍ट्रविरोधी साहित्‍य, आपत्तिजनक दस्‍तावेज एवं डिजिटल उपकरण जप्‍त करने में सफलता मिली है। यहां जिन आतंकी संगठनों के आतंकवादियों को पकड़ा गया है, उनका भी थोड़ा इतिहास समझ लेते हैं । दरअसल, इनमें इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) को हिंसक उग्रवादी गतिविधियों के कारण भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 में प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया है। संगठन का उद्देश्‍य हिंसक तरीकों से भारत में इस्‍लामी राज्‍य की स्‍थापना करना है। भारत में वर्ष 2005 से 2013 तक दिल्‍ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे आदि स्‍थानों पर हुए बम धमाकों में आईएम की संलिप्‍तता रही है । मध्‍य प्रदेश में इस संगठन आईएम के सरगना रियाज भटकल द्वारा संगठन में भर्ती एवं प्रशिक्षण के लिए मध्‍य प्रदेश के सिमी सदस्‍यों के सहयोग से मजबूत नेटवर्क स्‍थापित किया गया था। सिमी एवं आईएम आतंकियों द्वारा कारित अहमदाबाद सीरियल बम ब्‍लास्‍ट प्रकरण में वर्ष 2022 में मध्‍यप्रदेश के सिमी सरगना सफदर नागौरी सहित 3 आरोपियों को फांसी तथा अन्‍य 5 आरोपियों को अजीवन कारावास से दण्डित किया गया है।

इसी तरह से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इरान एंड सीरिया (आईएसआईएस) अपने चरमपंथी विचारधारा एवं क्रूर रणनीति के लिए जाना जाता है, जिसका उद्देश्‍य वैश्विक इस्लामी साम्राज्य स्थापित करना है । मध्‍यप्रदेश एटीएस द्वारा अब तक आईएसआईएस के विरूद्ध कई प्रभावी कार्यवाही की गई हैं। जिसमें कि अहम तौर पर वर्ष 2015 में इससे जुड़े 05 युवकों को रतलाम से गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2017 में भोपाल-उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए बम ब्‍लास्‍ट में शामिल उत्‍तरप्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए। अभी दो वर्ष पूर्व 2022 में निम्‍बाहेड़ा, राजस्‍थान में जप्‍त विस्‍फोटक प्रकरण में इस संगठन के साथ अल सफा के तीन आरोपी गिरफ्तार करने में मप्र पुलिस को सफलता मिली थी। वहीं, पिछले वर्ष वर्ष 2023 में जबलपुर से आईएसआईएस मॉड्यूल के तीन आरोपित गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी। गौर करनेवाली बात यह है कि इन सभी के पास भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, राष्‍ट्रविरोधी साहित्‍य, आपत्तिजनक दस्‍तावेज एवं डिजिटल उपकरण जब्त किये गए थे।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आतंकवादी एवं अन्य देशद्रोही गतिविधियों की रोकथाम के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मप्र एटीएस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गहन निगरानी रखी जा रही है, जिसके चलते एटीएस को आज यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

Topics: मध्य प्रदेश समाचारआतंकी गिरफ्तारलोन वुल्फ अटैकइंडियन मुजाहिद्दीन
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share4TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में मिली मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति

मध्य प्रदेश: ललितासन मुद्रा में मिली देवी दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति, 3D स्कैनिंग से होगा संरक्षण

दिल्ली पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया।

आतंकियों ने दिल्ली में पुलिस थानों और ठिकानों पर हमले की रची साजिश, ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से कनेक्शन

mp dr muskan soni suspended by-aidsa for ketan agrawal murder

केतन अग्रवाल मर्डर केस: आपत्तिजनक पोस्ट पर डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, AIDSA ने छीना कोषाध्यक्ष का पद

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP: लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर होंगे पार्क, मुफ्त इलाज, एयर बस, तीर्थयात्रा के लिए विशेष ट्रेन, CM मोहन यादव का ऐलान

समान नागरिक संहिता पर हुई विस्तृत चर्चा

MP के UCC विधेयक प्रारूप पर दिल्ली में हुई निर्णायक चर्चा, समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट एवं ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

Load More

ताज़ा समाचार

Sangamner FDA Raid Made in Pakistan Cosmetics Gori Cream Seized Ahilyanagar Panchjanya

अहिल्यानगर के गोल्डन मार्केट से ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान और खतरनाक गोरी क्रीम बरामद, शाहिद रियाज शेख गिरफ्तार

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

“5 अगस्त को पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना”: दिल्ली में बांग्लादेश वापसी की रणनीति पर होंगे बड़े ऐलान!

Bangladesh Army New Cantonment Naikhongchhari Silkhali Base India Mizoram Border General Waker Uz Zaman Turkey Drone Panchjanya

भारत सीमा पर बांग्लादेश की बड़ी सैन्य घेराबंदी: नाइखोंगछारी में बना रहा छावनी, तैनात किए तुर्की से लिए हथियार!

British Museum 11th Century Maa Saraswati Vagdevi Idol Return Bhojshala Dhar Haryana Saraswati Board Panchjanya

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस आएगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा, भोजशाला से जुड़ा है इतिहास!

CM Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Dehradun Dayitvdhari Meeting Panchjanya

देहरादून में बोले CM धामी- ‘दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सेतु’, समस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका!

VHP International Joint General Secretary Dr Surendra Jain Jodhpur Press Conference Waqf Board Scam Panchjanya

“सीमांत अतिक्रमण हटाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी”: VHP ने की राजस्थान वक्फ बोर्ड CEO को हटाने की मांग, जानिए कारण

Ratnagiri Silent March Gen Z Samvidhan Samman Manch Maruti Mandir Ambedkar Statue

सनातन और सेना के अपमान पर भड़का आक्रोश: रत्नागिरी में Gen Z युवाओं ने निकाली विशाल ‘राष्ट्र रक्षा मौन पदयात्रा’!

Dattatreya Hosabale RSS General Secretary NSE Mumbai Viksit Bharat Education Seminar Panchjanya

हम कोई फैक्ट्री नहीं, सभ्यता बना रहे हैं: मुंबई में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दिया विकसित भारत पर बड़ा संदेश

3 अगस्त का पंचांग

3 अगस्त का पंचांग: जानें ग्रह स्थिति, तिथि, नक्षत्र और शुभ समय

विचार के नाम पर खाली, होठों पर बस गाली

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies