योग से बनाएं कॅरियर
August 26, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

योग से बनाएं कॅरियर

आज शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुनिया भर के लोगों के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए विश्व के अनेक देशों में योग जीवन चर्या का हिस्सा बन गया है। बतौर योग प्रशिक्षक आप अच्छा कॅरियर बना सकते हैं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 20, 2024, 06:45 am IST
inभारत, धर्म-संस्कृति, शिक्षा

भारतीय परंपरा में हजारों वर्षों से योगाभ्यास किया जाता रहा है। योग आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। भारत की पहल के बाद प्रतिवर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाने लगा है। स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए दुनिया के लाखों लोग योग का अभ्यास करते हैं। योग उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है। जैसे—जैसे लोग योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक लाभों की तलाश कर रहे हैं, कुशल योग प्रशिक्षकों की मांग बढ़ती जा रही है। योग को एक अच्छे कॅरियर के तौर पर अपनाकर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

योग प्रशिक्षक बनने की यात्रा बड़ी रोमांचकारी और उत्साहित करने वाली होती है। इसके लिए सबसे पहले जरूरत होती है एक अच्छा योग प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक की और मान्यता प्राप्त योग संस्थान की। जब आप योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाकर योग सीखते हैं तो न सिर्फ आप अपने व्यक्तिगत अभ्यास को बढ़ाते हैं बल्कि योग कैसे सिखाना है, इसकी प्रेरणा भी आपको यहां से मिलती है।

यह क्रम एक प्रतिष्ठित योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम खोजने से शुरू होता है। कल्पना कीजिए कि आप एक शांत योग स्टूडियो में लोगों को योग सिखा रहे हैं। आप उन्हें बता रहे हैं कि कैसे योग के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ एवं आनंदित रखा जा सकता है। यह लेख आपको योग में एक अच्छा कॅरियर बनाने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में बताने के लिए है।

फिर चाहे आप अभी योग में भविष्य बनाने की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हों। योग के माध्यम से कैसे आप अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं, इस लेख के माध्यम से समझ सकते हैं।

पहले अपने भीतर झांकें

यदि योग प्रशिक्षक बनने के लिए गंभीर हैं तो सबसे पहले आत्म-अन्वेषण के लिए कुछ समय निकालें, अपने हृदय में झांककर देखें। अपने मन की थाह लें। यह जानने की कोशिश करें कि योग को लेकर वह क्या चीज है जो आपको सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। क्या आप पढ़ाना चाहते हैं? या योग थेरेपी, वेलनेस कोचिंग, या यूरोप जैसी खूबसूरत जगहों पर योग सत्र आयोजित करने को लेकर आकर्षित हैं। अपनी रुचियों को जानने से आपको अपना रास्ता तय करने में मदद मिलेगी।

नदी किनारे योग करते लोग

लोकप्रिय योग शैलियां

  • हठ : एक सौम्य, पारंपरिक योग जो आसन, सांस नियंत्रण और ध्यान के माध्यम से संतुलन पर ध्यान केंद्रित करता है। शुरुआत करने जा रहे लोगों के लिए यह बिल्कुल सही है।
  • विन्यासा : इसे प्रवाह योग कहते हैं। यह अन्य योग शैलियों की तुलना में अधिक गतिशील है। ऊर्जावान अभ्यास चाहने वालों के लिए बहुत अच्छा है।
  • अष्टांग : आसनों के एक निर्धारित क्रम के साथ एक संरचित और गहन अभ्यास है, उन लोगों के लिए आदर्श जो अनुशासन और कठोर कसरत पसंद करते हैं।
  • यिन : यह एक गहन ध्यान अभ्यास है। यह तनाव और चिंता को कम करता है। शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ाता है। क्षतिग्रस्त हो चुके शरीर ऊतकों को ठीक करता है।
  • पुनर्स्थापना योग : योग की यह शैली शरीर को आराम देने,ठीक होने, तनाव कम करने और चोटों से उबरने के लिए उत्कृष्ट है।
  • कुंडलिनी : इस शैली में ऊर्जा केंद्रों को जागृत करने के लिए आसन, श्वास क्रिया, ध्यान और जप का संयोजन किया जाता है। यह बेहद क्रांतिकारी और सकारात्मक प्रभाव के लिए जाना जाता है। इस शैली में आसन, ध्यान और मंत्रों की एक निश्चित शृंखला शामिल होती है। यह कुछ योग की शैली हैं। आपको किस में विशेषज्ञता लेनी है, यह आपको तय करना है। योग प्रशिक्षक या शिक्षक होने के अलावा योग के क्षेत्र में और भी कई कार्यक्षेत्र हैं, जिनमें आप कॅरियर बना सकते हैं।
  • योग प्रशिक्षक : आप छात्रों को स्टूडियो, जिम या निजी स्थान पर योग सिखा सकते हैं।
  • योग चिकित्सक : योग के माध्यम से लोगों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ठीक होने में मदद करके आप योग चिकित्सक के तौर पर कॅरियर बना सकते हैं।
  • रिट्रीट लीडर : योग रिट्रीट का मतलब है पवित्रता और सकारात्मकता के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी बाहरी विकर्षणों से दूर एक जगह पर जाना। प्रकृति के करीब जैसे समुद्र तटों पर, पहाड़ों और शांत जगहों पर जाकर योगाभ्यास करना। इन सबकी जो व्यवस्था करते हैं उन्हें ‘रिट्रीट लीडर’ कहते हैं।
  • योग शोधकर्ता : योग के माध्यम से स्वास्थ्य पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़े, इसका अध्ययन कर इस बारे में पुस्तक लिख सकते हैं और अपने शोध को विभिन्न प्रकाशनों के माध्यम से प्रकाशित कर योग शोधकर्ता के तौर पर स्वयं को स्थापित कर सकते हैं।
  • ब्रांड एंबेसडर : योग से संबंधित उत्पादों जैसे योग करने वाला मैट और योग के दौरान पहने जाने वाले परिधानों को एक ब्रांड बना सकते हैं।
  • उत्सव आयोजक: योग महोत्सव करवा सकते हैं। कार्यशालाएं आयोजित कर सकते हैं। संगीत के साथ जीवंत योग उत्सव की मेजबानी कर सकते हैं।
  • योग डीजे: आप योग डीजे बन सकते हैं। योग के समय किस तरह का संगीत और धुन बजाई जाए जिससे योग सत्र बेहतर बन सके।
  • योग परिधान : आकर्षक योग परिधान बना सकते हैं। उन्हें बेच सकते हैं। इस क्षेत्र में कॅरियर बना सकते हैं।
  • कॉपोर्रेट वेलनेस कोच : बड़ी—बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने के लिए योग प्रशिक्षकों के कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इस क्षेत्र में अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण लें और अनुभव प्राप्त करें

पहले शोध करें और अपना प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनें। इसके बाद योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऐसे संस्थान की तलाश करें जो संस्थान मान्यता प्राप्त हो। पंजीकृत योग विद्यालय में अनुभवी पेशेवरों से सीखें, यहां पर प्रशिक्षण लेकर पंजीकृत योग प्रशिक्षक (आरवाईटी) बनें। आरवाईटी सर्टिफिकेट उस व्यक्ति को आवंटित किया जाता है जिसने 200 घंटे का योग शिक्षण-प्रशिक्षण पूरा कर लिया हो।

योग संस्थाओं के यहां पंजीकरण करें

अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, एक पंजीकृत योग शिक्षक (आरवाईटी) बनने के लिए योग संस्थाओं के साथ पंजीकरण करें। यहां पर पंजीकरण करने से आपके लिए योग के क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं और बेहतर हो जाती हैं। नौकरी के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

व्यावसायिक छवि बनाएं

अपने व्यक्तित्व और शिक्षण शैली को प्रदर्शित करने के लिए एक वेबसाइट बनाएं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें। अपनी विशेषज्ञता को बताने के लिए और योग सीखने के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए योग मुद्राओं के साथ अपनी तस्वीरें इस पर साझा करें।

लोगों से मधुर संबंध बनाएं

योग समुदाय के साथ जुड़ने और अन्य प्रशिक्षकों के साथ सार्थक संबंध बनाने के लिए कार्यशालाओं, सम्मेलनों और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लें। इससे आपको अपना कॅरियर बनाने में मदद मिलेगी। आप व्यापक दर्शकों को शामिल करने और आकर्षित करने के लिए योग और ध्यान रिट्रीट, चैरिटी कक्षाएं, या थीम आधारित कार्यशालाएं जैसे कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। जिम, सामुदायिक केंद्र या आनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिखाने की पेशकश करें।

अपनी विशेषज्ञता को और विकसित करने के लिए अतिरिक्त शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें। जितना अधिक आप सिखाएंगे, आप उतने ही अधिक कुशल बनेंगे, दूसरों का मार्गदर्शन करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। अपने जुनून को साझा करने के हर अवसर का लाभ उठाएं, और आप एक सफल और प्रभावशाली योग शिक्षक बनने की राह पर होंगे।

आनलाइन शिक्षण अच्छा विकल्प

आज के युग में आनलाइन योग सिखाना भी एक अच्छा विकल्प है। आनलाइन शिक्षण के माध्यम से आप वैश्विक स्तर पर कक्षाएं ले सकते हैं।

मित्रवत व्यवहार करें

एक योग शिक्षक के रूप में सफलता के लिए आपका अपने प्रशिक्षुओं के साथ व्यवहार विनम्र और शालीन होना चाहिए। यदि आप अपने प्रशिक्षुओं के नाम याद रखते हैं और उन्हें सम्मान के साथ नाम से बुलाते हैं तो प्रशिक्षुओं को आप से जुड़ाव महसूस होगा। वह दूसरों को आपके बारे में बताएंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Topics: आनलाइन शिक्षणYoga InstructorYoga TherapistPhysical and Mentalयोग दिवसYoga InstituteYoga DayOnline Teachingपाञ्चजन्य विशेषयोग प्रशिक्षकयोग चिकित्सकशारीरिक और मानसिकयोग संस्था
Share25
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

युवाओं को अपने से अलग किसी वर्ग में मानना भारतीय दृष्टि नहीं

सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देतीं लोक गायिका पद्मश्री बेगम बतूल

लोक गीत और भक्ति के स्वर

शैलेंद्र भदाैरिया और के. राम बागड़िया से बातचीत करते अनुराग पुनेठा (सबसे बाएं)

‘राष्ट्र प्रथम हो युवाओं का लक्ष्य’

अवध ओझा

‘शिक्षा का उद्देश्य विवेक पैदा करना’

सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

‘लोक कल्याण की कामना ही लोकतंत्र का सत्य’

भारतीय संस्कृति और परिवार व्यवस्था : बदलते समय में हमारी जिम्मेदारी

Load More

ताज़ा समाचार

नेपाल में आई अचानक बाढ़

नेपाल की भीषण बाढ़ में 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता, कई गांव बहे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रसिद्ध गायिका मेरी मिलबेन और सरसंघचालक श्री मोहन भागवत (यह फोटो मेरी मिलबेन के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई है)

Mohan Bhagwat US Visit: सरसंघचालक श्री मोहन भागवत के विरोध पर NY मेयर ममदानी पर बरसीं मेरी मिलबेन, बताया ‘सनकी’

रक्षाबंधन पर देश में सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को बंधेगी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज नरमी, जानें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Delhi Lakshmi Yojana: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की पहली 2500 महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए गए

Nepal Flood: क्या आपदा में चीन ने नेपाल को दिया धोखा? 45 मिनट देरी से क्यों साझा की बाढ़ की जानकारी

PM Narendra

नेपाल में बाढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, भारत जल्द भेजेगा राहत सामग्री, इमरजेंसी नंबर जारी

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

तिब्बत में हिमस्खलन और नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात

नेपाल में बाढ़

नेपाल के भोटे कोसी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, तिब्बत में हिमस्खलन के बाद प्रशासन की बड़ी अपील

नेपाल में अचानक आई बाढ़

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies