घर में शादी हो, कोई खास मौका हो या फिर निवेश के लिए सोना खरीदने की तैयारी, ज्यादातर लोग खरीदारी से पहले आज का भाव जरूर चेक करते हैं। सोने की कीमत में रोजाना होने वाला थोड़ा सा बदलाव भी बड़ी खरीदारी पर अच्छा-खासा असर डाल सकता है। अगर आप भी इन दिनों सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो 20 सितंबर का ताजा रेट आपके काम का हो सकता है।
20 सितंबर को देश में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं, चांदी 2,41,920 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 0.84 फीसदी बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.16 फीसदी बढ़कर करीब 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। ये आंकड़े खबर लिखे जाने के समय के हैं।
बड़े शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये और 22 कैरेट 1,41,543 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट 1,54,670 रुपये और 22 कैरेट 1,41,781 रुपये रहा। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये और 22 कैरेट 1,41,891 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट 1,54,470 रुपये और 22 कैरेट 1,41,598 रुपये रहा। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,920 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,42,010 रुपये रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,120 रुपये और 22 कैरेट 1,42,193 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में चांदी का भाव 24,106 रुपये प्रति 100 ग्राम, यानी 2,41,060 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सोने की कीमत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, रुपये की स्थिति और घरेलू मांग का असर पड़ता है। त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने पर भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें।















