सामाजिक परिवर्तन से ही व्यवस्था में परिवर्तन होता है- डॉ. मोहन भागवत जी
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम संघ @100

सामाजिक परिवर्तन से ही व्यवस्था में परिवर्तन होता है- डॉ. मोहन भागवत जी

सरसंघचालक जी ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर कहते थे कि कोई भी बड़ा परिवर्तन होने से पहले समाज में आध्यात्मिक जागृति होती है।

Written byMasummba ChaurasiaMasummba Chaurasia
Jun 11, 2024, 03:53 pm IST
in संघ @100

नागपुर : सामाजिक परिवर्तन से ही व्यवस्था में परिवर्तन होता है। इसके लिए सबसे पहले आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता होती है। आक्रान्ताओं ने जब भारत पर आक्रमण किया तो समाज उनके अत्याचारों से त्रस्त हुआ, तब संतों ने आध्यात्मिक जागरण कर लोक में निर्भयता का भाव जगाया। हमें भी अपने व्यवहार में आत्मीयता और एकात्मता को अंगीकृत करना होगा। तभी समाज में समरसता आएगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी “कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय” के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर व्यासपीठ पर श्रीक्षेत्र गोदावरी धाम के पीठाधीश महंत श्री रामगिरि जी महाराज, वर्ग के सर्वाधिकारी इकबाल सिंह जी, विदर्भ प्रान्त संघचालक दीपक जी तामशेट्टीवार तथा नागपुर महानगर संघचालक राजेश जी लोया विराजमान थे।

सरसंघचालक जी ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर कहते थे कि कोई भी बड़ा परिवर्तन होने से पहले समाज में आध्यात्मिक जागृति होती है।  हमारे देश में यही होता आया है। हमारा समाज विविधताओं से भरा है, किन्तु सबका मूल एक ही है। सभी को एक साथ मिलकर चलना है। हमें दूसरों की राय का सम्मान करना चाहिए। हमें अपनी पूजा पर विश्वास रखकर, दूसरों की उपासना पद्धति का भी सम्मान करना चाहिए। जब हम ये बात भूल गए, तब समाज में विकृति आयी। हमने अपने ही भाई-बहनों को अछूत मानकर अलग रखा। इसे वेदों, उपनिषदों का कोई समर्थन नहीं है। छुआछूत का भेदभाव पुराना हो चुका है। अब समाज को एकात्मता की आवश्यकता है। समाज में अन्याय के कारण एक-दूसरे के प्रति द्वेष और अविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हमारे ही समाज में जो लोग अन्याय के चलते हमसे अलग हो गए, उन्हें अपने साथ लाना है। सबके प्रति सद्भावना अनिवार्य है।

पर्यावरण के सम्बन्ध में भारतीय दृष्टि

सरसंघचालक जी ने कहा कि इस वर्ष पहले से अधिक गर्मी महसूस हुई। हिल स्टेशन पर भी गर्मी का अनुभव हुआ। बेंगलुरू जैसे महानगर में जल संकट हुआ। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पर्यावरण संकट बढ़ रहा है। भारतीय परम्परा स्वयं को पर्यावरण का मित्र मानती है। हमारी मूल दृष्टि वसुधैव कुटुंबकम की है। सृष्टि हमारी माता है। इसी भाव से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रतिमान बनाने होंगे। सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व-आधारित व्यवस्था, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य- ये पंच परिवर्तन पर संघ ने कार्य प्रारम्भ किया है।

विकास पथ पर भारतीय दृष्टि 

आधुनिक विज्ञान और प्राचीन ज्ञान को एक साथ लाकर काम करना चाहिए। उस उद्देश्य के लिए भारतीय दृष्टि से विकास के मानदंड तैयार करने होंगे। इसके लिए हमें देश में शान्ति चाहिए। कोई देश अशांति से नहीं चल सकता। मणिपुर एक साल से जल रहा है। ऐसा लगा कि पुरानी गन संस्कृति समाप्त हो गई है। किन्तु नफरत का माहौल बनाकर मणिपुर में अशान्ति फैला दी गई। इस पर विचार कर उसका समाधान करना होगा।

चुनाव सहमति बनाने की प्रक्रिया है। संसद में किसी भी प्रश्न के दोनों पहलु पर चर्चा होती है। यह एक व्यवस्था है। वास्तव में सहमति बने इसलिए संसद है। किन्तु चुनाव प्रचार में एक दूसरे को लताड़ना, तकनीक का दुरुपयोग, असत्य प्रसारित करना यह ठीक नहीं है। विरोधी की जगह प्रतिपक्ष कहना चाहिए। चुनाव के आवेश से मुक्त होकर देश के सामने उपस्थित समस्याओं पर विचार करना होगा।

सामाजिक समरसता का बोध संघ परिवार से होता है- श्री रामगिरि जी महाराज

भारत युद्ध की नहीं, वरन बुद्ध की भूमि है। वर्षों से भारत के धर्म व संस्कृति पर आक्रमण होता आया है। किन्तु भारत की संत परम्परा और धर्मात्मा वीरों ने इसकी रक्षा करने का महान कार्य किया है। संस्कार, समर्पण भाव और सामाजिक समरसता का बोध संघ परिवार से होता है। पितृवचन का पालन करने वाले श्रीराम हमारे आदर्श हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति की अवधारणा को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से समझाया। उन्होंने सामाजिक समरसता के भाव को समाज जीवन में प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

“कार्यकर्ता विकास वर्ग – द्वितीय” के कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में 34 विभिन्न भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 936 शिक्षार्थी सहभागी हुए, जिसमें 74 विद्यार्थी, 111 शिक्षक, 27 इंजीनियर, 39 वकील, 28 श्रमिक, 4 पत्रकार, 263 पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता, 65 छोटे व्यवसायी, 11 छोटे उद्यमी, 14 प्रोफेसर/प्रिंसिपल, 9 डॉक्टर, 52 किसान, 136 कर्मचारी, 101 स्व-रोजगार, 2 अन्य का समावेश रहा।

वर्ग के सर्वाधिकारी इकबाल सिंह ने व्यासपीठ पर विराजमान मान्यवारों का परिचय दिया। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने पुष्पमाला पहनाकर श्रीक्षेत्र गोदावरी धाम के पीठाधीश महंत गुरुवर्य श्री रामगिरि जी महाराज का स्वागत किया।

नागपुर महानगर के संघचालक राजेश जी लोया ने कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित स्वामी सत्य प्रकाशानंद महाराज जी, पद्मभूषण डॉ. कृष्णा जी एल्ला, पिरामल ग्रुप के आनंद जी पिरामल, जिंदल समूह के प्रणव जी जिंदल, मल्हार जी पाटेकर (नाना पाटेकर के पुत्र, नाम फाऊंडेशन), नाम फाऊंडेशन मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश जी थोरात का परिचय कराया तथा आभार व्यक्त किया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Topics: Rashtriya Swayamsevak Sanghमोहन भागवतMohan BhagwatelectionparliamentआरएसएसRSSचुनावसंसदलोकसभा चुनावLok Sabha Electionराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Share14TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

RSS Sangh Shiksha Varg Fatehnagar Udaipur Nimbaram

“आँधी क्या है तूफान मिलें”… : मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे स्वयंसेवक, फतहनगर में संघ शिक्षा वर्ग का भव्य समापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, असम क्षेत्र द्वारा आयोजित 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग (प्रथम, सामान्य) का समापन रविवार को गीताश्रम, होजाई में प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

असम : होजाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का भव्य समापन

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies