विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: ई-सिगरेट है कृत्रिम नशे का रासायानिक इंतजाम
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम स्वास्थ्य

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: ई-सिगरेट है कृत्रिम नशे का रासायानिक इंतजाम

प्रतिवर्ष 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया जाता है, जो इस वर्ष ‘बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना’ विषय के साथ मनाया जा रहा है।

Written byयोगेश कुमार गोयलयोगेश कुमार गोयल
May 30, 2024, 03:15 pm IST
in स्वास्थ्य

प्रतिवर्ष 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ ((World No Tobacco Day) मनाया जाता है, जो इस वर्ष ‘बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना’ विषय के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनियाभर में पिछले कुछ वर्षों में सिगरेट पीने में तो कमी आई है लेकिन अरबों डॉलर का राजस्व अर्जित करने के लिए तम्बाकू उद्योग अब बच्चों को निशाना बना रहा है। हाल ही में वैश्विक तम्बाकू उद्योग पर नजर रखने वाली संस्था ‘स्टॉप’ तथा डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कई देशों में किशोरों के बीच ई-सिगरेट के उपयोग की दर अब व्यस्कों के मुकाबले काफी अधिक है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यूरोपीय क्षेत्र में तो सर्वेक्षण में शामिल 15 वर्षीय बच्चों में से 20 फीसदी ने पिछले 30 दिनों में ई-सिगरेट का उपयोग करने की बात स्वीकारी। इसी कारण डब्ल्यूएचओ (WHO) कह रहा है कि तंबाकू के उपयोग को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद ई-सिगरेट तथा अन्य नए तंबाकू और निकोटीन उत्पादों का उद्भव युवाओं और तंबाकू नियंत्रण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

ई-सिगरेट पर किए गए एक अध्ययन में अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पाया था कि वर्ष 2013 में प्रचलन में आने के बाद से टैंक-स्टाइल ई-सिगरेट के एरोसोल अथवा वाष्प में सीसा, निकल, आयरन तथा कॉपर जैसी हानिकारक धातुओं के कणों की संख्या बढ़ी है। इन धातुओं को कार्सिनोजेन धातु भी कहा जाता है, जिनसे कैंसर होने का खतरा रहता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक ई-सिगरेट में बैटरी, एटॉमिजिंग यूनिट तथा फ्लूड होता है, जिसे फिर से भरा जा सकता है। ई-सिगरेटें अब नए टैंक-स्टाइल डिजाइन में आती हैं, जिनमें से अधिकांश में दमदार बैटरियां होने के साथ-साथ फ्लूड जमा रखने के लिए अधिक क्षमता वाली टंकी भी बनी होती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि नए स्टाइल में प्रयोग में लाई जाने वाली उच्च क्षमता वाली बैटरी और फ्लूड के सम्पर्क से जो वाष्प उत्पन्न होता है, उसमें भारी धातु के कण शामिल होते हैं।

हालांकि एम्स, टाटा रिसर्च सेंटर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीच्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहित कुछ अमेरिकी रिसर्च के आधार पर भारत में 2019 में ही ई-सिगरेट को प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद ग्रे बाजार में इनकी उपलब्धता सदैव बरकरार रही है। हाल ही में ‘पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ (पीएचएफआई) द्वारा बताया गया है कि ई-सिगरेट विभिन्न पोर्टल अथवा ग्रे मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं और उपभोक्ता की उम्र की पुष्टि किए बिना बेचे जाते हैं, जो पूरी तरह से कानूनों का उल्लंघन है। केन्द्र सरकार ने धूम्रपान नहीं करने वालों में निकोटीन की लत बढ़ने को ध्यान में रखते हुए ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था और उस समय ‘इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय, वितरण, भण्डारण और विज्ञापन) विधेयक-2019’ पर चर्चा का उत्तर देते हुए तत्कालीन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में बताया था कि ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं कि ई-सिगरेट बहुत हानिकारक हैं, जो एक दिन तम्बाकू से भी बड़ा खतरा बन सकती है, इसीलिए सरकार की मंशा इस समस्या को खत्म करने की है। उन्होंने कहा था कि भारत में युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है, जिन्हें तंबाकू उद्योग अथवा ई-सिगरेट कम्पनियां निशाना बना सकते हैं। विदेशों में और खासकर अमेरिका में किए गए अध्य्यनों से इससे स्वास्थ्य संबंधी नुकसान उजागर हुए हैं।

जानकारों के मुताबिक पेन ड्राइव जैसे डिजाइन के चलते छिपाने में आसानी और अलग-अलग फ्लेवर के चलते पसंद किए जाने के कारण यह बच्चों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। ई-सिगरेट का कारोबार पूरे विश्व में कितनी तेजी से फल-फूल रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वर्ष 2003 में एक चीनी फार्मासिस्ट होन लिक द्वारा ईजाद की गई ई-सिगरेट की बिक्री उनकी कम्पनी ‘गोल्डन ड्रैगन होल्डिंग्स’ द्वारा 2005-2006 में विदेशों में शुरू की गई थी और इन दो दशकों के भीतर दुनियाभर में इसके आठ हजार फ्लेवर के साथ करीब पांच सौ ब्रांड बाजार में मौजूद हैं और ई-सिगरेट का वैश्विक कारोबार बढ़ते-बढ़ते तीन अरब डॉलर से ज्यादा का हो चुका है।

ई-सिगरेट में उपयोग किए जाने वाले तरल पदार्थ प्रायः तरल निकोटीन, सिन्नामेल्डिहाइड, प्रोपेलीन ग्लाइकोल, वेजिटेबल ग्लिसरीन और फ्लेवर्स के मिश्रण से तैयार किए जाते हैं। प्रोपेलीन ग्लाइकोल एक रंगहीन तथा गंधहीन पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल टूथपेस्ट तथा दवा कारोबार में भी होता है जबकि सिन्नामेल्डिहाइड एक ऐसा रसायन है, जिसमें दालचीनी जैसा स्वाद और गंध होती है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक शोध से यह साबित हो चुका है कि सिगरेट के धुएं में पाए जाने वाले विषैले एल्डिहाइड की ही भांति ई-सिगरेट में इस्तेमाल होने वाला सिन्नामेल्डिहाइड भी शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे ई-सिगरेट पीने वालों में सांस से जटिल समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस शोध में कहा गया था कि ई-सिगरेट से भी लगभग उतने ही खतरे होते हैं, जितने तम्बाकू से बनी आम सिगरेट में क्योंकि इसमें भी वे सभी विषैले रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो तम्बाकू के धुएं में पाए जाते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ई-सिगरेट वास्तव में कृत्रिम नशे का ही रासायानिक इंतजाम हैं।

अगर ई-सिगरेट में मौजूद घातक निकोटीन की बात की जाए तो यह ऐसा द्रव है, जिससे इसका उपभोग करने वालों को इसकी लत लग सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भूख कम महसूस होना, अधिक लार व कफ बनना, हृदय की धड़कन प्रति मिनट 10-20 बार बढ़ जाना, छोटी-छोटी बात बेचैनी अनुभव करना, ज्यादा पसीना आना, उल्टी-दस्त होना, हर कार्य के लिए तम्बाकू की जरूरत महसूस होना, निकोटीन लेने की इच्छा बढ़ जाना, चिंता बढ़ना, अवसाद या निराशा महसूस होना, सिरदर्द होना, ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी महसूस होना इत्यादि निकोटीन की लत के प्रमुख लक्षण होते हैं।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के स्टेम सेल केन्द्र के निदेशक टालबोट के अनुसार गर्भावस्था अथवा युवावस्था के दौरान निकोटीन का किसी भी रूप में सेवन मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालता है, जिससे स्मरण शक्ति, सीखने की क्षमता और पहचानने की क्षमता का ह्रास होता है। निकोटीन न्यूरल स्टेम सेल्स तथा उनके मेटोकान्ड्रिया को क्षतिग्रस्त करता है। टालबोट के मुताबिक ई-सिगरेट के सेवन से न्यूरल स्टेम सेल्स में तनाव पैदा होता है, जो मस्तिष्क के बेहद महत्वपूर्ण सेल होते हैं। एक सर्वे में यह तथ्य भी सामने आया था कि ई-सिगरेट के सेवन से मुंह के कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। विभिन्न शोध अध्ययनों के अनुसार ई-सिगरेट, ई-निकोटीन युक्त हुक्का तथा ई-शीशा ट्यूमर को बढ़ावा देने वाले साबित हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं द्वारा इनके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क के विकास पर असर पड़ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Topics: World no tobacco dayworld no tobacco day 2024world no tobacco day 2024 dateworld no tobacco day 2024 themeतंबाकू विरोधी दिवसविश्व तम्बाकू निषेध दिवस
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: कैंडी के मीठे जाल में छुपा जहर, धुएं की घातक साजिश

Load More

ताज़ा समाचार

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies