असम पर इस्लामी साया
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

असम पर इस्लामी साया

बांग्लादेशी घुसपैठियों ने उत्तर-पूर्व के राज्यों, खासतौर से असम की जनसांख्यिक संरचना को पूरी तरह से बदल दिया है। 1901 में राज्य का एक भी जिला मुस्लिम बहुल नहीं था, लेकिन 2001 से 2011 के बीच 9 में से 6 जिले मुस्लिम बहुल हो गए

Written byउपमन्यु हजारिकाउपमन्यु हजारिका
May 30, 2024, 02:51 pm IST
in भारत, असम, विश्लेषण

भारत के 525 जातीय समुदायों में से 247 जातियां पूर्वोत्तर में पाई जाती हैं। देश की कुल आबादी में से 4.5-5 करोड़ आबादी इस क्षेत्र में बसती है। असम के कुछ छोटे जातीय समुदायों जैसे ताई फाके या ताई खामियाम, जो बौद्ध हैं, की आबादी 5,000 तक है। इनमें अधिकांश समुदाय पारंपरिक व्यापार करते थे, जो विभिन्न रूपों में हिंदू धर्म का विस्तार था। लेकिन बीते 100 वर्ष में खासकर, आजादी के बाद नागालैंड, मिजोरम, मेघालय जैसे राज्य मिशनरी गतिविधियों के कारण ईसाई बहुसंख्यक हो गए हैं।

सबसे बड़ा जनसांख्यिक परिवर्तन बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हुआ है, जिसे आजादी से पहले अंग्रेजों ने प्रोत्साहित किया था और जिसने आजादी के बाद गति पकड़ी। घुसपैठ का सर्वाधिक प्रभाव असम पर पड़ा है। इसका कारण यह है कि पूर्वोत्तर के अन्य राज्य वनवासी बहुल हैं, जहां संविधान के तहत स्थानीय जनजातियों को भूमि, संसाधन, रोजगार आदि की सुरक्षा प्राप्त है। पर बांग्लादेशी घुसपैठिए आर्थिक प्रवासी हैं। इनमें अधिकांश मुस्लिम हैं और इनमें जमीन की भूख है। इसी के लिए वे उत्तर-पूर्व में आते हैं।असम को छोड़कर सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में यह कानून है कि गैर-स्थानीय लोग भूमि का अधिग्रहण नहीं कर सकते। चूंकि असम में ऐसा कानून नहीं है, इसलिए घुसपैठियों ने बसने के लिए विकल्प के तौर पर इस राज्य को चुना, जिससे उन्हें भूमि व अन्य संबंधित अधिकार जैसे-सरकारी सहायता, रोजगार, चिकित्सा लाभ आदि प्राप्त करने में मदद मिली।

2021 में बांग्लादेश का जनसंख्या घनत्व 1144 था, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार असम का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किलोमीटर था। बांग्लादेशी घुसपैठियों में अधिकांश मुस्लिम हैं। लगातार घुसपैठ ने राज्य की जनसांख्यिकीय संरचना को पूरी तरह से बदल दिया है। 1901 में राज्य का एक भी जिला मुस्लिम बहुल नहीं था। हालांकि 1951 तक मुस्लिम आबादी बढ़ी पर कोई जिला मुस्लिम बहुल नहीं था।

2001 से 2011 के बीच भारी बदलाव आया और राज्य के 9 में से 6 जिले मुस्लिम बहुल हो गए। यह बदलाव 1971 के बाद शुरू हुआ, जो नागरिकता प्रदान करने के लिए कटआफ वर्ष है। 1971 में राज्य में हिंदुओं की आबादी 72.5 प्रतिशत थी, जो 2001 में घटकर 64.9 और 2011 में 61.46 प्रतिशत रह गई। वहीं, 1971 में मुस्लिम आबादी 24.6 प्रतिशत थी, जो 2001 में बढ़कर 30.9 और 2011 में 34.2 प्रतिशत हो गई। यानी 10 वर्ष में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत बढ़ गई! हालांकि यह समस्या इससे भी कहीं बड़ी है।

घुसपैठियों के बारे में तीन आधिकारिक अनुमान हैं। 1992 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया ने इनकी संख्या 32 लाख बताई थी। 2004 में संप्रग सरकार ने संसद में घुसपैठियों की संख्या 50 लाख, जबकि 2016 में राजग सरकार ने घुसपैठियों की आबादी 80 लाख होने का अनुमान लगाया था। इसके अलावा, तीन स्वतंत्र अध्ययन हैं, जिसके अनुसार 2040 से 2051 के बीच असम बांग्लादेशी मूल वाला मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। 2021 के जनगणना के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन हाल के रुझानों के अनुसार, असम में 38-40 प्रतिशत मुस्लिम हो सकते हैं। हालांकि हर सरकार और हर राजनीतिक दल घुसपैठ को पूर्वोत्तर के लोगों की पहचान पर खतरा मानता है, फिर भी नाममात्र के कदम उठाए गए, जिनके परिणाम लगभग शून्य हैं।

बढ़ती गई घुसपैठ

इसका कारण है कि असम का 20 वर्ष में मुस्लिम बहुल बनने का अनुमान जन्म दर व मुस्लिम आबादी की वृद्धि पर आधारित है। इसमें घुसपैठ को शामिल नहीं किया गया है। यदि स्थानीय लोगों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो वे अल्पसंख्यक हो जाएंगे। घुसपैठियों को खदेड़ने व स्थानीय आबादी की रक्षा के लिए 1970 के दशक से परोक्ष जनांदोलन चल रहा है। इसके परिणामस्वरूप 1985 का असम समझौता, 2016 में एनआरसी अद्यतन व केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशें सिर्फ उनके लिए भूमि आदि आरक्षित करने के लिए हैं, जिनके नाम 1951 के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में दर्ज हैं। इस समिति को ‘असम समझौते के अंतर्गत खंड 6 समिति रिपोर्ट’ के रूप में जाना जाता है। केंद्र, राज्य व घुसपैठ के विरुद्ध लड़ाई का नेतृत्व करने वाले संगठन के बीच हुए समझौते के परिणामस्वरूप 25 मार्च, 1971 या उससे पहले असम में प्रवेश करने वाले सभी बांग्लादेशियों को नागरिकता दी गई।

यह देश के बाकी हिस्सों के विपरीत है, जहां संविधान के अनुच्छेद-6 के तहत कट-आफ तिथि 19 जुलाई, 1948 थी। असम समझौते के तहत, राज्य ने 23 वर्ष बाद तक घुसपैठियों को नागरिकता देने का भार उठाया, जबकि केंद्र व राज्य सरकारों ने वचन दिया था कि सभी विदेशियों की पहचान कर कट-आफ तिथि के बाद रिपोर्ट की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि घुसपैठ रोकने के लिए कोई कदम ही नहीं उठाया गया। एवं सरकारी अनुमान के अनुसार, 2016 में 80 लाख घुसपैठिए थे, जो 2011 में राज्य की कुल आबादी 3.3 करोड़ का 25 प्रतिशत हैं। वास्तव में घुसपैठ का मुद्दा उठाकर बड़ी संख्या में नेता तो तैयार हुए, पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए उन्होंने इस मुद्दे का इस्तेमाल किया और फिर इसे त्याग दिया, क्योंकि उन्हें वोट बैंक की चिंता थी।

एनआरसी नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर है, जिसे 1951 में असम के सभी निवासियों के लिए लागू किया गया था और 2014 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रजिस्टर को अद्यतन किया गया था। इसका उद्देश्य 25 मार्च, 1971 के पहले से राज्य में रह रहे उन लोगों या उनके पूर्वजों की पहचान करना है, जो 1951 में नागरिक थे और अपनी या पूर्वजों की मौजूदगी के दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं, उन्हें अद्यतन एनआरसी में शामिल किया जाएगा।

ऐसे लोगों की दो श्रेणियां हैं। पहली, जिनके नाम 1951 के रजिस्टर में हैं और दूसरी श्रेणी में उनकी संतानें व बाद की पीढ़ियां शामिल हैं। एनआरसी अद्यतनीकरण सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में किया गया था, फिर भी बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई, खासकर सीमावर्ती जिलों में, जहां बड़ी संख्या में विदेशी भी एनआरसी में अपना नाम शामिल कराने में सफल रहे।

विदेशी न्यायाधिकरणों ने जिन्हें विदेशी घोषित किया था, वे प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से एनआरसी में अपना नाम दर्ज कराने में सक्षम थे। जैसे, धुबरी जिले में विदेशी न्यायाधिकरण द्वारा विदेशी घोषित सभी 26,000 लोगों के नाम एनआरसी में शामिल किए गए थे।

ऐसे भी मामले हैं, जिन्हें विदेशी तो घोषित कर दिया गया, पर वे हिरासत में थे और उनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं। इसलिए उन्हें भी एनआरसी में शामिल किया गया। वास्तव में एनआरसी प्रक्रिया के दौरान घुसपैठियों ने सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ की ताकि वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें! एनआरसी में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए निरीक्षण टीमों को आवेदकों के घर जाना था। लेकिन दल ने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया और आवेदक के दो पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जो उन्हें नागरिक प्रमाणित करते थे और तद्नुसार आवेदक जो प्रमाणित करता था कि वह पड़ोसी या नागरिक है। एनआरसी का अधिकांश डेटा डिजिटलीकृत है और सभी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हैं। इनके आधार पर एनआरसी का पुनर्सत्यापन मुश्किल नहीं है।

घुसपैठ का प्राथमिक कारण है अर्थव्यवस्था, बांग्लादेश में भूमि व संसाधनों की कमी, जो मुस्लिम घुसपैठियों को असम में धकेल रही है। इन्हें निकालने का एक उपाय है कि उन्हें हतोत्साहित किया जाए ताकि वे असम में प्रवेश न कर सकें या प्रवेश कर भी गए हैं तो संसाधनों तक आसान पहुंच न हो और वे असम छोड़ने को मजबूर हो जाएं। असम की तरह पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों व देश के बाकी हिस्सों में भी वनवासियों व अन्य नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने वाले कानून हों ताकि घुसपैठिए आसानी से संसाधनों तक न पहुंच सकें। ऐसी कानूनी व्यवस्थाओं के कारण पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की उपस्थिति नगण्य है। हालांकि असम में फर्जी पहचान के आधार पर वे नागरिकता व भूमि संबंधी अधिकार, संसाधनों तक पहुंच और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने में सक्षम हैं। 1951 का एनआरसी डेटा और समान कानून लागू कर इन्हें हतोत्साहित किया जा सकता है।

इस संबंध में पहली बार 2015 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त उपमन्यु हजारिका आयोग ने सिफारिश की थी। आयोग ने बांग्लादेश के साथ सटी सीमा की स्थिति पर अदालत को 4 रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें घुसपैठ रोकने का एकमात्र उपाय सुझाया गया था। वह था-असम में कानून बनाकर भूमि, रोजगार, व्यापार आदि सिर्फ उनके लिए आरक्षित किया जाए, जिनके नाम या जिनके पूर्वजों के नाम 1951 के एनआरसी में हैं।

यह असम समझौते की धारा 6 के अनुरूप भी है, जिसके तहत असम के लोगों से वादा किया गया था कि 23 वर्ष से घुसपैठियों का बोझ उठाने और उन्हें नागरिकता देने के एवज में राज्य के लोगों को कानूनी व संवैधानिक सुरक्षा दी जाएगी। कानून बनाकर ऐसे छोटे जातीय समुदायों की पहचान की रक्षा की जा सकती है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति गठित की थी, जिसने 2020 में सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में सुझाया था कि भूमि, रोजगार, व्यापार के अधिकारों की रक्षा करने वाला कानून केवल उनके लिए हो, जिनके नाम 1951 एनआरसी में हैं।

अभी एनआरसी मसौदा प्रक्रिया में है और इसे अधिसूचित नहीं किया गया है। इसे तभी अधिसूचित किया जा सकता है, जब बड़ी संख्या में मौजूद विदेशियों को बाहर रखा जाए। ऐसा दस्तावेजों के दोबारा सत्यापन के माध्यम से हो सकता है, जो डिजिटल हो गए थे। भले ही राज्य सरकार कहे कि उनके दोबारा सत्यापन के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की जरूरत है, पर नागरिकता अधिनियम व नियम सरकार को ऐसा करने का अधिकार देते हैं। इसके लिए न्यायालय का निर्देश जरूरी नहीं है, केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति चाहिए। धारा 6 पर समिति की रिपोर्ट पहले से ही केंद्र व राज्य सरकारों के पास है। इसमें उपमन्यु हजारिका आयोग की रिपोर्ट भी शामिल है। यदि ठोस उपाय नहीं किए गए तो 2040 तक असम की स्थानीय आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी। एनआरसी का दोबारा सत्यापन व स्थानीय लोगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करके ही इस प्रवृत्ति को पलटा जा सकता है।

Topics: national citizenshipMuslim populationre-verification of NRCमुस्लिम बहुलInfiltrationघुसपैठपाञ्चजन्य विशेषहिंदू धर्म का विस्तारराष्ट्रीय नागरिकताएनआरसी का पुनर्सत्यापनMuslim majorityexpansion of Hinduismमुस्लिम आबादी
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

लाठियां लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु

शौर्य की प्रतीक अनूठी विरासत

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies