उत्तराखंड: धारचूला में मुस्लिम समुदाय की अवैध बसावट को लेकर लोगों में आक्रोश, विरोध में सड़कों पर उतरी जनता
July 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तराखंड

उत्तराखंड: धारचूला में मुस्लिम समुदाय की अवैध बसावट को लेकर लोगों में आक्रोश, विरोध में सड़कों पर उतरी जनता

कांग्रेस विधायक पर अवैध बसावट के लिए मुस्लिमों को संरक्षण देने का आरोप, सीमांत नगर में तेजी से बढ़ी है मुस्लिम आबादी, नाबालिग बच्चियों को बनाया गया शिकार

Written byउत्तराखंड ब्यूरोउत्तराखंड ब्यूरो
Mar 1, 2024, 02:38 pm IST
in उत्तराखंड

धारचूला । सीमांत शहर धारचूला में इन दिनों व्यापारी, स्थानीय जनता सड़कों पर निकल कर आंदोलन कर रही है। लोगों का आरोप है कि बाहर से आए मुस्लिम लोग इस जनजाति बाहुल्य नगर में अशांति फैला रहे हैं। इन्हें यहां से बाहर किया जाना चाहिए।

दरअसल कुछ हफ्ते पहले एक मुस्लिम नाई द्वारा यहां से दो नाबालिग लड़कियों को बहलाकर बरेली ले जाने की घटना के विरोध में जन आक्रोश पनपा। जिसने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। तमाम संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने एक स्वर से सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर बाहरी व्यापारियों को 15 दिन में धारचूला जौलजीवी क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई है।

जन आंदोलन की वजह से धारचूला बाजार दिनभर बंद रहा जिसका असर नेपाल के दार्चुला बाजार पर भी देखा गया और वहां से भी इस घटना के विरोध में स्वर सुनाई दिए।

व्यापार संघ के महासचिव महेश सिंह गर्ब्याल और कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गांधी चौक से जुलूस निकाला और  विवेकानंद चौक, घटधार, मल्ली बाजार और अटल चौक से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांधी चौक में हुई सभा में महासचिव गर्ब्याल ने कहा कि बाहर से आए लोग क्षेत्र में अराजकता फैला रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य बनने के दौरान सीमांत नगर धारचूला तक इनरलाइन थी और वहां जाने के लिए जौलजीबी से परमिट लेना पड़ता था। इस प्रक्रिया से बाहर के लोग अपना कारोबार या पर्यटन करके एक समय सीमा के भीतर वापस चले जाते थे, ऐसा सीमांत सुरक्षा की दृष्टि से किया गया था। धारचूला से आगे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान इनरलाइन परमिट व्यवस्था को हटा कर छियालेक तक कर दिया गया। उसका दुष्परिणाम ये हुआ कि हाइड्रो पावर और सड़क प्रोजेक्ट के काम के लिए आए सैकड़ों मुस्लिम मजदूर ठेकदार यहां आकर सरकारी जमीनों पर बसते चले गए और उनकी व्यापारिक धार्मिक गतिविधियां भी स्थानीय जन जातीय समुदाय के लिए परेशानियां पैदा करने लगी हैं।

धारचूला से ही कैलाश आदि कैलाश ओम पर्वत, दारमा व्यास घाटी और धौली गंगा पावर प्रोजेक्ट के लिए रास्ता जाता है, तिब्बत और नेपाल से जुड़े इस सीमांत शहर में रं जनजाति के लोग अपने परंपरागत सांस्कृतिक तौर तरीकों से रहते आए हैं।

इनरलाइन हटने के बाद धारचूला में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी जबकि पहले यहां ये आबादी नही थी, हालात ये हो गए है कि यहां अब मस्जिद बना दी गई है। नाबालिग बच्चियों की घटना के बाद स्थानीय व्यापार संघ ने बाहर से आए 197 व्यापारियों को चिह्नित कर लिया गया है जिनको वापस भेजने के लिए आंदोलन शुरू किया है।

स्थानीय लोगों ने एसडीएम मंजीत सिंह से मुलाकात कर व्यापार संघ की ओर से चिह्नित किए गए बाहर के व्यापारियों को 15 दिन में क्षेत्र से बाहर करने की मांग रखते हुए एक ज्ञापन भी दिया है।। एसडीएम ने लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा की वैधानिक ढंग से स्थानीय लोगों की चिंता का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

लोगों में आक्रोश, प्रशासन भी एक्शन में

एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि जिले भर से बुलाई पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला है। पुलिस ने लाउडस्पीकर द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान चार पुलिस निरीक्षक और एसएसबी के 100 से अधिक जवान तैनात रहे।

स्थानीय कांग्रेस विधायक के खिलाफ गुस्सा

धारचूला के स्थानीय लोगों में विधायक हरीश धामी के खिलाफ गुस्सा है। बीजेपी के कार्यकर्ता भी विधायक पर मुस्लिम लोगों की अवैध बसावट कराने के आरोप लगाते हैं। आरोप है कि विधायक ही मुस्लिम वोटबैंक की लालच में उन्हें संरक्षण देते रहे हैं।

क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी  का कहना है कि यह आंदोलन किसी जाति, धर्म या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। क्षेत्र में सांस्कृतिक, व्यापारिक तौर पर तेजी से बदलाव हो रहा है जो सीमांत के स्थानीय लोगों में भविष्य को लेकर चिंता पैदा कर रहा है।

भाजपा नेता महेंद्र सिंह बुदियाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थानीय लोगों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। बाहर से आए व्यापारियों ने पगड़ी प्रथा को भी बढ़ावा दिया है। इससे स्थानीय गरीब व्यक्ति के लिए दुकान तक लेना मुश्किल हो गया है। वीरेंद्र सिंह, अर्चना गुंज्याल और शकुंतला आगरी ने भी बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने कहा कि व्यापार संघ की ओर से वर्ष 2000 के बाद बाहर से आए व्यापारियों को हटाने को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। लेकिन स्थानीय विधायक वोट बैंक की लालच में बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से यहां जनसंख्या असंतुलन की समस्या पैदा हो रही है, जिसकी वजह से हमारी सांस्कृतिक विरासत को खतरा हो गया है।

Topics: मुस्लिमों की अवैध बसावटधारचूला में विरोध प्रदर्शनधारचूला में मुस्लिमDharchula NewsIllegal Settlement of MuslimsProtest in DharchulaMuslims in DharchulaUttarakhand Newsउत्तराखंड समाचारधारचूला समाचार
Share10TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Uttarakhand Child Rights Commission Madrasa Meeting Vande Mataram Mandatory Dehradun Panchjanya

मदरसों पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: वंदे मातरम और राष्ट्रगान अनिवार्य, फर्जी अल्पसंख्यक दर्जे पर रोक!

घाट

सदियों बाद लौट रही हरिपुर की पहचान, जानिए क्यों कहलाता है ‘यमुना का हरिद्वार’

कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हाई कोर्ट

अब पहाड़ों पर प्लास्टिक ले जाना आसान नहीं! हाई कोर्ट में उठी सख्त कार्रवाई की मांग

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में खत्म होगा ट्रैफिक का झंझट: नया बाईपास, गंगा पुल और एक्सप्रेसवे कनेक्शन बदल देंगे पूरा सफर

CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand State Wildlife Board Meeting Dehradun Panchjanya

“वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय लोगों की कमाई”: सीएम धामी का बड़ा फैसला, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर दिए सख्त निर्देश!

Load More

ताज़ा समाचार

Sant ravidas

“मन चंगा तो कठौती में गंगा”: संत रविदास का वो दर्शन, जो आज भी दिखाता है सामाजिक समरसता की राह!

Kargil Vijay Diwas

कारगिल समीक्षा समिति की रिपोर्ट: अटल सरकार का वो एतिहासिक फैसला, जिससे बदला भारत का पूरा रक्षा-सुरक्षा ढांचा!

यूरोप के जंगलों में भीषण आग लगी है। (चित्र- प्रतीकात्मक )

फ्रांस और स्पेन में जंगल की भीषण आग, 2 लाख से अधिक लोग घर छोड़ने को मजबूर, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

RSS Yuva Samvad Ranchi, Sarla Birla University Ranchi, V Bhagaiyaa RSS Speech, Dr Hedgewar RSS Centenary, Vikramaditya Nagar RSS Ranchi, Jharkhand News, Panchjanya News

“सामाजिक समरसता से ही सशक्त होगा भारत”: रांची में वी. भागैय्या जी ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

Uttarakhand Child Rights Commission Madrasa Meeting Vande Mataram Mandatory Dehradun Panchjanya

मदरसों पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: वंदे मातरम और राष्ट्रगान अनिवार्य, फर्जी अल्पसंख्यक दर्जे पर रोक!

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात करते सीजेपी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका

सरकार ने मांगे मानी, CJP ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

Lucknow Conversion Racket Busted Mohanlalganj Police Pastor Daniel Arrested Panchjanya

‘चंगाई’ के नाम पर खेल: लखनऊ में अंतरराज्यीय कन्वर्जन गिरोह का पर्दाफाश, पास्टर डेनियल समेत 7 गिरफ्तार!

“छात्र और राष्ट्र हित में सर्वोत्तम निर्णय”: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले महेंद्र भट्ट, विपक्ष पर साधा निशाना!

महसा अमिनी की पुलिस की पिटाई से जान जाने के विरोध में पूरे ईरान में हिजाब विरोधी दंगे भड़क उठे थे

ईरान में अब भी फांसी पर चढ़ाई जा रहीं महिलाएं

26 जुलाई का पंचांग

26 जुलाई का पंचांग: ग्रहों की चाल, लग्नारंभ समय और दिशाशूल की पूरी जानकारी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies