रामायन सतकोटि अपारा
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

रामायन सतकोटि अपारा

22 जनवरी, 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इतिहास बनने जा रहे इस विशेष घटनाक्रम के कारण मन में जो राम बसे हैं, उसकी अभिव्यक्ति सर्वदूर मुख से हो रही है।

Written byरवि कुमाररवि कुमार
Jan 12, 2024, 08:06 am IST
in भारत, पुस्तकें

महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण और तुलसीदास के रामचरितमानस के अतिरिक्त रामायण की रचना अनेक भाषाओं में हुई है। इससे पता चलता है कि हिन्दू जगत में रामायण का कितना महत्व और प्रभाव है

इन दिनों सम्पूर्ण देश व जगत राममय है। जन-जन के मुख पर राम का नाम है। 22 जनवरी, 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इतिहास बनने जा रहे इस विशेष घटनाक्रम के कारण मन में जो राम बसे हैं, उसकी अभिव्यक्ति सर्वदूर मुख से हो रही है। तुलसीदास ने रामचरितमानस में कहा है, ‘‘राम नाम कर अमित प्रभावा, वेद पुरान उपनिषद गावा।।’’ (बालकांड 1.46) श्रीराम के काल से आज तक राम नाम का प्रभाव अमिट है। तुलसी ने आगे कहा है, ‘‘नाना भांति राम अवतारा। रामायन सत कोटि अपारा।।’’ (बालकांड 1. 1. 33) अर्थात् राम के अनेकानेक अवतार हैं और सौ करोड़ तथा अपार रामायण हैं।

वाल्मीकि रामायण

रामायण के बारे में दो बड़े ग्रंथ हैं जिनकी सर्वाधिक चर्चा है- वाल्मीकि रामायण व तुलसीकृत रामचरितमानस। वाल्मीकि रामायण तो राम के काल की ही है और रामकथा के बारे में सबसे सटीक माना जाता है। राम का काल कब का है, इस संबंध में विद्वानों के अनेक मत हैं। इसी प्रकार वाल्मीकि रामायण की रचना के बारे में भी विद्वानों विभिन्न मत हैं। वाल्मीकि नारद जी से प्रश्न (वाल्मीकि रामायण 1/2-5) पूछते हैं कि इस संसार में श्रेष्ठ गुणवान मनुष्य कौन है? तो नारद जी इसका उत्तर देते हैं-
इक्ष्वाकुवंशप्रभवोरामो नाम जनै:श्रुत:।
नियतात्मामहावीर्योद्युतिमान्धृतिमानवशी॥ (वा. रा. बाल. – 1/8)
उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि किसी अवतारी पुरुष के विषय में नहीं पूछते बल्कि वे उस आदर्श मनुष्य को जानना चाहते हैं, जिसमें ये सारे गुण हैं। उत्तर में नारद ‘इक्ष्वाकुवंशप्रभवो’ अर्थात् इक्ष्वाकु के वंश में उत्पन्न, साम्प्रतम् और अस्मिन्लोके का ही वर्णन करते हैं, अपने परमाराध्य वैकुण्ठवासी श्री विष्णु का नहीं। वाल्मीकिकृत रामायण में वे मनुष्य रूप में ही वर्णित हैं।

संस्कृत में रचित वाल्मीकि रामायण में सात अध्याय- बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुन्दरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड एवं कुल 24,000 श्लोक हैं। समग्र भारतीय वाड्मय एवं विश्व वाड्मय के सहस्राधिक ग्रंथों, नाटकों, काव्यों व महाकाव्यों का यह आधारभूत ग्रंथ है।

रामायण के बारे में दो बड़े ग्रंथ हैं जिनकी सर्वाधिक चर्चा है- वाल्मीकि रामायण व तुलसीकृत रामचरितमानस। वाल्मीकि रामायण तो राम के काल की ही है और रामकथा के बारे में सबसे सटीक माना जाता है। राम का काल कब का है, इस संबंध में विद्वानों के अनेक मत हैं। इसी प्रकार वाल्मीकि रामायण की रचना के बारे में भी विद्वानों विभिन्न मत हैं।

संस्कृत के अन्य ग्रंथ

वाल्मीकि रामायण के अलावा भी संस्कृत के अनेक ग्रंथों का आधार रामकथा है। यथा-

1. अध्यात्म रामायण (सन् 1500)
2. योगवासिष्ठ (ग्यारहवीं शताब्दी)
3. अद्भुत रामायण (सन् 1600)
4. आनंद रामायण (सन् 1600)
5. तत्त्व संग्रह रामायण (सन् 1700)
6. भुशुण्डिरामायण
7. रामविजय
8. रामलिंगामृत
9. राघवोल्लास
10. मंत्ररामायण
11. उदरराघव
आदि रामकथा आधारित रामायण हैं।

तुलसीदासकृत रामचरितमानस

तुलसीदासकृत रामचरितमानस की रचना 16वीं शताब्दी (सन् 1574-76) में हुई। विक्रमी संवत् 1631 रामनवमी (मंगलवार) से प्रारंभ होकर विक्रमी संवत् 1633 मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष रामविवाह के दिन पूर्ण हुआ यह ग्रंथ अवधी भाषा में रचा गया। भारत में हिंदी भाषा का विस्तार क्षेत्र काफी बड़ा है, इसलिए रामचरितमानस की व्याप्ति हिंदी भाषी क्षेत्र के जन-जन तक है। तुलसी ने स्वांतसुखाय काव्य रचना की परंतु उसमें लोकमंगल और मानव के चारित्रिक उन्नयन की भावना सन्निहित है।
गोस्वामी जी ने स्वयं कहा है-
नाना पुराण निगमागम सम्मत यद्रामायणेनिगदितंक्वचिदन्योऽपिस्वान्त:सुखाय
तुलसी रघुनाथ गाथा भाषा निबंधमतिमंजुल मातनोति॥
अर्थात् यह ग्रंथ नाना पुराण, निगम-आगम, रामायण तथा कुछ अन्य ग्रंथों की सहायता से रचा गया है और तुलसी ने अपने आंतरिक सुख के लिए रघुनाथ की गाथा कही है।

रामचरितमानस गोस्वामी जी के लिए लोक जागरण व लोक संस्कार का माध्यम है। राम शील, सौंदर्य और शक्ति का समन्वित रूप हैं। वे मर्यादापुरुषोत्तम है और उनका चरित्र आदर्श है। वाल्मीकि रामायण की तरह ही इसमें भी सात अध्याय (सात कांड) है, जिनमें श्रीराम कथा को दोहा, चौपाई एवं अन्य छंदों में वर्णित किया गया है। सुंदर कांड का पाठ तो सर्वदूर शुभ आयोजनों का मुख्य विषय है।

वाल्मीकि रामायण में रामचरित के साथ भारतीय जीवन-मूल्यों को समाहित किया गया है। रामचरित भारतीय संस्कृति का पर्याय है। समय-समय पर साहित्यकारों-कवियों ने समाज के बदलते परिवेश में रामायण को नए रूप में जीवंत किया है। रामायण के माध्यम से नूतन सामाजिक मूल्यों की प्रतिष्ठा हुई है।

भारतीय भाषाओं में रामकथा

संस्कृत में वाल्मीकि रामायण और हिंदी (अवधी) में रामचरित मानस के अलावा सभी भारतीय भाषाओं में रामकथा की रचना हुई है।
रामकथा पर आधारित कुछ प्रमुख काव्य रचनाए-
परम चरिउ -छठीं से बारहवीं शताब्दी तक उत्तर भारत में साहित्य व बोलचाल की भाषा अपभ्रंश (संस्कृत का रूप) कहलाती थी। अपभ्रंश के प्रबंधात्मक साहित्य के प्रमुख कवि हुए स्वयंभू (सत्यभूदेव)। स्वयंभू ने रामकथा पर आधारित 12,000 पदों वाली कृति ‘परम चरिउ’ की रचना की। जैन मत में राजा राम के लिए ‘पदम्’ शब्द का उपयोग होता है, इसलिए स्वयंभू की रामायण को ‘पद्म चरित’ (परम चरिउ) कहा गया। मूल रूप से इस रामायण में 92 सर्ग थे, बाद में स्वयंभू के पुत्र त्रिभुवन ने अपनी ओर से 16 सर्ग और जोड़े।

उड़िया रामायण – कवि सारलादास ने ‘विलंका रामायण’ की रचना की। अर्जुनदास ने ‘राम विभा’ और कवि बलरामदास ने उड़िया में ‘जगमोहन रामायण’ की कृति की। इस कृति को दक्षिणी रामायण भी कहा जाता है।
बांग्ला रामायण- बांग्ला के संत कवि पंडित कृत्तिदास ओझा ने 15वीं शताब्दी में ‘रामायण पांचाली’ नामक रामायण की रचना की। नित्यानंद आचार्य की ‘आश्चर्य रामायण’, कविचंद्र कृत ‘अंगद रायबार’, रघुनन्दन गोस्वामी की ‘राम रसायन’ तथा चंद्रावती की ‘रामायण गाथा’ भी बांग्ला कृतियां हैं।
पूर्वोत्तर में रामायण- असमिया साहित्य के सबसे बड़े कवि माधव कंदली ने कछारी राजा महामाणिक्य की प्रेरणा से 14वींं शताब्दी में वाल्मीकि रामायण का असमिया में सरल अनुवाद किया। एक कवि दुर्गावर ने 16वीं शताब्दी में ‘गीति-रामायण’ की रचना की। प्रमुख कवि व साहित्यकार शंकरदेव ने उत्तरकांड को पुन: असमिया में अनूदित किया। मणिपुरी में ‘कृत्तिवास रामायण’ का अनुवाद ‘बिरबहुतुबा’ नाम से हुआ। कवि लबंग सिंह कौन्थौजम्ब का ग्रंथ ‘रामनोडगाबा’ मणिपुरी का उल्लेखनीय ग्रंथ है।
कश्मीरी रामायण – 1750-1900 के मध्य प्रेमाख्यान काल में प्रकाश राम ने रामायण की रचना की। 18वीं शताब्दी के अंत में दिवाकर प्रकाण भट्ट ने भी ‘कश्मीरी रामायण’ ग्रंथ रचा।
पंजाबी रामायण – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा रचे गए 11 ग्रंथों में से एक ‘रामावतार’ को ‘गोविंद रामायण’ कहा जाता है। सन् 1696 में पूर्ण हुई इस ‘गोविंद रामायण’ में 864 छंद हैं।
गुजराती रामायण – 14वीं शताब्दी में आशासत ने गुजराती में रामलीला विषयक पदावली की रचना की। 15वीं शताब्दी में भालण ने सीता स्वयंवर रामकाव्य प्रस्तुत किया। 19वीं शताब्दी में लिखित गिरधरदास की रामायण लोकप्रिय है।
मराठी रामायण – संत एकनाथ जी ने ‘भावार्थ रामायण’ की रचना की, पर वे इस रचना को पूरा नहीं कर पाए और इसे उनके शिष्य गाववा ने पूर्ण किया।
तमिल रामायण – आज से 1200 वर्ष पूर्व हुए महाकवि कंबन ने ‘कंब रामायण’ काव्य की रचना की।
तेलुगु रामायण – तेलुगु साहित्य में 13वीं शताब्दी में ‘रंगनाथ रामायण’, 14वीं शताब्दी में ‘भास्कर रामायण’ की रचना हुई। तेलुगु की चार महिला साहित्यकारों ने भी रामायण की रचना की है। मधुरवाणी की ‘रघुनाथ रामायण’, शिरभु की ‘सुभद्रा रामायण’, चेबरोलु सरस्वती की ‘सरस्वती रामायण’ तथा मोल्ल की ‘मोल्ल रामायण’ काफी प्रसिद्ध हैं। मोल्ल रामायण का हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध है।
कन्नड़ पंप रामायण – कन्नड़ साहित्य के पंप युग (सन् 950-1150) के प्रसिद्ध कवि नागचंद्र ने पंप रामायण की रचना की, इसे ‘रामचंद्रचरित पुराण’ भी कहा जाता है। वहीं नरहरि नामक कवि ने ‘तोरवे रामायण’ की रचना की। 19वीं शताब्दी में देवचंद्र नामक जैन कवि ने ‘रामकथावतार’ लिखा। इसी शताब्दी में मुद्दण नामक कवि ने ‘अद्भुत रामायण’ की रचना की
मलयालम रामायण – चौदहवीं शताब्दी में युद्ध कांड की कथा के आधार पर प्राचीन तिरुवनाकोर के राजा ने ‘रामचरित’ नामक काव्य की रचना की। इसी शताब्दी में कवि राम पणिकर ने गेय छंदों में ‘कणिशश रामायण’ की रचना की। इसके बाद रामकथा-पाट्ट रचा गया और वाल्मीकि रामायण के अनुवाद के रूप में ‘केरल वर्मा रामायण’ सामने आईं। 1600 के लगभग एजुत्तचन द्वारा ‘अध्यात्म रामायण’ की प्रस्तुति हुई।

तुलसीदास ने रामचरितमानस में कहा है, ‘‘राम नाम कर अमित प्रभावा, वेद पुरान उपनिषद गावा।।’’ (बालकांड 1.46) श्रीराम के काल से आज तक राम नाम का प्रभाव अमिट है। तुलसी ने आगे कहा है, ‘‘नाना भांति राम अवतारा। रामायन सत कोटि अपारा।।’’ (बालकांड 1. 1. 33) अर्थात् राम के अनेकानेक अवतार हैं और सौ करोड़ तथा अपार रामायण हैं।

‘रावणवहो’ महाराष्ट्री प्राकृत भाषा का महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसकी रचना खमीर के राजा प्रवरसेन द्वितीय ने की थी, जिसे बाद में सेतुबंध ने संस्कृत में अनूदित किया। 19वीं शताब्दी में कवि भानुभट्ट ने नेपाली में ‘सम्पूर्ण रामायण’ लिखी, जिसका नेपाल में तुलसीकृत रामचरितमानस के समान स्थान है। बौद्ध मत में राम को ‘बोधिसत्त्व’ मानकर जातक कथाओं में स्थान दिया गया है। बौद्ध मत के थेरवाद व दशरथ जातक में रामकथा का वर्णन है। मैथिली में महाकवि चंदा झा की ‘चंद्र रामायण’ (सन् 1886), महाकवि लालदास की ‘रमेश्वर चरित रामायण’ (सन् 1909), ‘सीतायन’, ‘अंब चरित’ प्रमुख रामकथा ग्रंथ हैं।

वाल्मीकि रामायण में रामचरित के साथ भारतीय जीवन-मूल्यों को समाहित किया गया है। रामचरित भारतीय संस्कृति का पर्याय है। समय-समय पर साहित्यकारों-कवियों ने समाज के बदलते परिवेश में रामायण को नए रूप में जीवंत किया है। रामायण के माध्यम से नूतन सामाजिक मूल्यों की प्रतिष्ठा हुई है।
(लेखक विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री हैं)

Topics: गीति-रामायणकश्मीरी रामायणकंब रामायणरामायण पांचालीRaghunath Ramayanaअध्यात्म रामायणSubhadra RamayanaManasRanganath RamayanaमानसAdhyatma RamayanaRamkathaGeeti-Ramayanaसुभद्रा रामायणKashmiri Ramayanaरंगनाथ रामायण
रवि कुमार
रवि कुमार
(लेखक : विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री और विद्या भारती प्रचार विभाग की केन्द्रीय टोली के सदस्य हैं) [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

AI : भविष्य की दिशा तय करेगा भारत

तुलसीदास : सनातन चेतना के सांस्कृतिक अग्रदूत

सनातन दर्शन की प्रेरणास्रोत है पुण्य नगरी अयोध्या

बाली द्वीप के एक भित्ति चित्र में राम और सीता

जित देखें तित राम

रामहिं केवल प्रेम पियारा

नारी सम्मान के प्रति संकल्पबद्ध श्रीराम

Load More

ताज़ा समाचार

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

श्रीजगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई राजप्रसाद बिजे नीति, गजपति महाराज को दी गई महाप्रभु के स्वस्थ होने की सूचना

Explainer: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति का नाम है E-20, अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की शुरुआत

supreme court

काशी, मथुरा और संभल मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से दोनों पक्षों ने किया इनकार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies