साधारण युवाओं के असाधारण योगदान की पहचान है यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार
September 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

साधारण युवाओं के असाधारण योगदान की पहचान है यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

शरद विवेक सागर, बाजरा क्वीन के नाम से विख्यात लहरी बाई पड़िया और डॉ. वैभव भंडारी को दिया जाएगा यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

Written byशैलेंद्रशैलेंद्र
Nov 28, 2023, 07:29 pm IST
inभारत
शरद विवेक सागर, बाजरा क्वीन के नाम से विख्यात लहरी बाई पड़िया और डॉ. वैभव भंडारी को दिया जाएगा यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

शरद विवेक सागर, बाजरा क्वीन के नाम से विख्यात लहरी बाई पड़िया और डॉ. वैभव भंडारी को दिया जाएगा यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

स्वतंत्र भारत के समक्ष जब देश के विकास हेतु युवा शक्ति की ऊर्जा को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में लगाने की चुनौती सामने आई तो शुरुआत हुई ऐसे छात्र संगठन की जिसने कैम्पस में राजनीतिक उद्देश्यों से आगे बढ़कर युवा ऊर्जा को नियोजित करने, राष्ट्र के उत्थान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। वर्ष 1949 में पंजीकृत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का लक्ष्य युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करना था। यह काम आसान नहीं था क्योंकि अंग्रेजी शासन से मिली आजादी के बाद युवा पीढ़ी के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से कोई ऐसी चुनौती शेष नहीं थी, जो उन्हें संगठित कर एक ध्येय की ओर अग्रसर कर सके। एबीवीपी के लिए भी यह चुनौती थी कि वो कैसे युवाओं को आजाद भारत के लक्ष्य से आगे बढ़कर भारत निर्माण, राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर करे, लेकिन यह असंभव नहीं था और ऐसे में संगठन को प्राध्यापक यशवंतराव केलकर के रूप में मिला एक ऐसा कुशल विश्वकर्मा जिन्होंने परिषद को अखिल भारतीय स्तर पर न केवल गढ़ा अपितु अपनी रचनात्मकता से देश के मानस पटल पर ऐसे स्थापित किया कि आज तक युवा शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में यह संगठन अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्वर्गीय यशवंतराव केलकर एक आदर्श सामाजिक कार्यकर्ता का जीता जागता उदाहरण थे। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले अनेक व्यक्तियों के लिए वह प्रकाश स्तंभ थे। उनके इसी यश का प्रभाव है कि परिषद् उनके नाम पर प्रतिवर्ष यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार प्रदान करती है। वर्ष 1991 से शुरू हुए पुरस्कार की इस श्रृंखला में सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाता है। अब तक इस पुरस्कार से कुल 32 युवाओं को सम्मानित किया जा चुका है। जहां तक बात संगठन के अमृत वर्ष की है तो इस वर्ष यह पुरस्कार और भी खास है और इसके आगामी 7 से 10 दिसंबर, 2023 को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पुरस्कार तीन विशिष्ट हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार को पाने वालों को देखें तो स्पष्ट हो जाता है कि एबीवीपी और उसके मार्गदर्शक व प्रेरणा के स्रोत यशवंतराव केलकर किस तरह से समाज के बीच रहकर समाज, देश व विश्व कल्याण के लिए कार्य करने वालों के निरंतर सहयोगी बने हुए हैं। इस वर्ष एबीवीपी की ओर से निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा सामाजिक उद्यमी एवं डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक शरद विवेक सागर को कम आय एवं वंचित वर्ग के भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा लेने में सक्षम बनाने हेतु, बाजरा क्वीन लहरी बाई पड़िया को श्रीअन्न (मिलेट्स) के संरक्षण व संवर्धन के मौलिक कार्य हेतु तथा डॉ. वैभव भंडारी को दिव्यांगों के जीवनस्तर को बेहतर और आत्मविश्वास युक्त बनाने के लिए, प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2023 हेतु चयनित किया गया है।

पुरस्कार पाने वाले शरद विवेक सागर बिहार के एक छोटे से गाँव जीरादेई के रहने वाले हैं। बाल्यावस्था में ही शरद, श्री रामकृष्ण-विवेकानंद की शिक्षाओं से परिचित व प्रेरित हुए। युवाओं की शिक्षा संबंधी विभिन्न समस्याओं का निवारण करते हुए शैक्षिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शरद ने वर्ष 2008 में डेक्सटेरिटी ग्लोबल नामक मंच की स्थापना की। डेक्सटेरिटी ग्लोबल ने सुदूर भारतीय कस्बों और गांवों के 70 लाख से अधिक युवा नागरिकों को शैक्षिक अवसरों से जोड़ा है, डेक्सटेरिटी ग्लोबल के पूर्व छात्रों ने एक हजार से अधिक प्रमुख राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है तथा विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों से कुल 175 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति हासिल की है। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी लघु आय एवं वंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी तरह मूलतः पाली राजस्थान के रहने वाले डॉ वैभव भंडारी ने दिव्यांगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त वैभव भंडारी बचपन से ही मांसपेशिय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्राफी) के कारण जीवन-परिवर्तनकारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, हालाँकि वैभव इस चुनौती के सामने झुके नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करने के लिए अटूट दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वैभव के कार्यों ने समाज के विभिन्न पहलुओं में ऐसे परिवर्तन किया जिससे दिव्यांगों के लिए रास्ते आसान हो सकें। वैभव भंडारी सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं। वैभव भंडारी को दिव्यांगों के समर्थन में अनुकरणीय कार्य के लिए भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समर्पण, दृढ़ता और सकारात्मक प्रभाव डालने का जुनून वैभव भंडारी की उल्लेखनीय यात्रा को परिभाषित करता है।

युवा पुरस्कार के लिए चुनी गई तीसरी शख्सियत की बात करें तो वह है सुश्री लहरी बाई पड़िया जिन्हें बाजरा क्वीन के नाम से भी पहचाना जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके प्रयास श्रीअन्न (मिलेट्स) नाम प्रयास के लिए दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश के जनजातीय जिला डिंडोरी की रहने वाली बैगा जनजाति की लहरी बाई ने बेवर बीज बैंक तैयार किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह काम अपने दम पर बिना किसी सरकारी मदद के किया। उनकी उपलब्धि के परिणामस्वरूप ही डिंडोरी के कलेक्टर ने उन्हें जिले का ब्रांड एम्बेडसर भी घोषित किया है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत का कहना है कि विद्यार्थी परिषद को आगे बढ़ाने में असंख्य कार्यकर्ताओं का योगदान है लेकिन प्रा. यशवंतराव जी का स्थान उन सभी में विशिष्ट है। वे असंख्य विद्यार्थियों के सच्चे मित्र, अनुपम तत्व वेत्ता और मार्गदर्शक थे। विभिन्न प्रतिभाओं एवं क्षमताओं के युवक-युवतियों के मन में देश और समाज की स्थिति के बारे में सजगता उत्पन्न करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए जीवनभर प्रयास किया। प्रा.यशवंतराव केलकर के जीवन से जुड़े इन्हीं भावों को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष संगठन की ओर से देश, समाज व विश्व कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु युवा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। निश्चित ही हमारी यह कोशिश सभी के प्ररेणास्रोत प्रा.यशवंत केलकर जी की सोच को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी होगी।

Topics: लहरी बाई पड़ियाडॉ. वैभव भंडारीSharad Vivek Sagarअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदBajra QueenएबीवीपीLahari Bai PadiyaABVPDr. Vaibhav BhandariAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishadयशवंतराव केलकल युवा पुरस्कारYashwantrao Kelkal Youth Awardशरद विवेक सागरबाजरा क्वीन
Share20
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत हुई है।

PU में एबीवीपी की बड़ी जीत : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस और AAP को युवाओं ने नकारा

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम। अंकित बिधान ने जीता अध्यक्ष पद।

पंजाब विश्वविद्यालय में ABVP की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत, जेन-जी ने जताया राष्ट्रवाद पर भरोसा

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री मुकुंदा सी. आर.। साथ में हैं श्री सुनील आंबेकर

अखिल भारतीय समन्वय बैठक : ‘संघ की शाखाओं में 60 प्रतिशत युवा’

दिल्ली में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता

झारखंड के छात्रों के न्याय के लिए देशभर में विद्यार्थी एकजुट; ABVP बोली- जारी रहेगा संघर्ष, हो CBI जांच

उमर खालिद की किताब पर चर्चा का विरोध करते एबीवीपी के कार्यकर्ता

देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर JNU में हंगामा, ABVP ने किया जबर्दस्त विरोध

डॉ. माधवराव परलकर जी

डॉ. माधवराव परलकर की प्रेरक गाथा: जिस डॉक्टर ने करोड़ों की कमाई नहीं, हजारों गरीब मरीजों की दुआएं कमाईं

Load More

ताज़ा समाचार

Gold Price Today

Gold Price Today: जन्माष्टमी पर सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

UK में सिख युवति हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

फोटो साभार: इंडिया टुडे

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल फर्जी वीडियो: पंजाब और वियतनाम के बच्चे दिखाए जा रहे

मेलोनी ने इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Explainer: नेपाल में बाढ़ के बाद की स्थिति, आपदा से भी दुखद क्यों है?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC की तैयारी तेज: शुभेंदु सरकार ने जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की

Air India AI2379 हादसा: 36,000 फीट पर ग्रीन-ब्लू-येलो हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल, पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव

WhatsApp पर अब सीधे भर सकेंगे बिजली-पानी से लेकर लोन की EMI तक के बिल, जानें कैसे करेगा काम?

MP Weather Today

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 33 जिलों में भारी बारिश का खतरा

नेपाल बाढ़ ताजा अपडेट: मौत का आंकड़ा पहुंचा 1282, 600 बच्चे लापता; भारत ने राहत सामग्री की नई खेप भेजी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies