किशनगंज में मंदिर की भूमि पर जिहादी तत्वों का कब्जा!!
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत बिहार

किशनगंज में मंदिर की भूमि पर जिहादी तत्वों का कब्जा!!

Written byसंजीव कुमारसंजीव कुमार
Nov 6, 2023, 12:13 pm IST
in बिहार
श्री राधा कृष्ण मंदिर, जिसकी जमीन पर हुआ है कब्जा

श्री राधा कृष्ण मंदिर, जिसकी जमीन पर हुआ है कब्जा

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुस्लिम—बहुल जिला बने किशनगंज में मठ—मंदिरों की जमीन पर भी जिहादी तत्व कब्जा कर रहे हैं। जो विरोध करता है, उसके साथ मारपीट की जाती है।  

बिहार के कई स्थानों पर जिहादी तत्व मठ—मंदिरों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इनकी नजर  उन 3,500 एकड़ जमीन पर है, जो किसी मठ—मंदिर की संपत्ति है। इस संपत्ति पर कब्जा लंबे समय से हो रहा है। पहले इसकी गति कम थी, लेकिन अब इसकी गति बढ़ गई है। जब लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे तब जिहादी तत्वों ने पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत बिरला मंदिर की जमीन पर कब्जा किया था। अब पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया प्रमंडल के मठ—मंदिरों की जमीन पर जिहादियों की नजर है।

हाल ही में किशनगंज के दो बड़े मंदिरों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। एक किशनगंज के पौआखली थानांतर्गत राधाकृष्ण मंदिर की जमीन है, तो दूसरी किशनगंज सदर के मोतीबाग चौक स्थित काली मंदिर की जमीन है। राधाकृष्ण मंदिर 175 वर्ष पुराना है। इसे 23 एकड़ जमीन दान में मिली थी, लेकिन भू माफिया या फिर जिहादी तत्वों ने  प्रशासन से साठ—गांठ कर इसमें से 5 एकड़ जमीन बेचने की तैयारी कर ली है। वहीं वार्ड नंबर 5 के काली मंदिर की खतियानी जमीन पर भी जिहादी तत्वों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। स्थानीय श्रद्धालु जब इस पर आपत्ति करते हैं तो उनके साथ मारपीट भी की जाती है।

श्री राधा कृष्ण मंदिर का इतिहास

श्री राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना 1848 में हुई। उस समय यह भोजराज सिन्हा चौधरी के स्वामित्व में था। भोजराज सिन्हा को कोई पुत्र नहीं था। उन्हें सिर्फ एक पुत्री थी जिसका विवाह मधुसूदन सिन्हा के साथ हुआ। भोजराज सिन्हा नेत्रहीन थे। इसलिए घर जमाई मधुसूदन सिन्हा ही उनकी देखभाल करते थे। भोजराज सिन्हा ने अपनी संपत्ति अपने दामाद के नाम कर दी। कुछ समय पश्चात् भोजराज सिन्हा की पुत्री दिवंगत हो गई। मधुसूदन सिन्हा की दूसरी शादी कराई गई। लेकिन दूसरी शादी के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद मधुसूदन सिन्हा ने खारुदह में अपनी 23 एकड़ जमीन पर श्री राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना की। बाद में इस संपत्ति का 2 आना हिस्सा उनके परिवार के पास रहा। 1952 में जमींदारी उन्मूलन कानून के बाद यह हिस्सा भी मंदिर के नाम कर दिया गया। अपनी हिस्सेदारी खत्म होते ही परिजनों ने मंदिर के प्रबंधन में रुचि दिखानी छोड़ दी। लिहाजा मंदिर की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती चली गई। 1961 में रामदास बाबा जी के शिष्य वासुदेव बाबाजी को सेवादार के तौर पर संपत्ति लिख दी गई। वासुदेव बाबाजी के दिवंगत होने पर इसके सेवादार दामोदर दास बाबाजी बने। अभी इसके सेवादार दामोदर दास बाबाजी हैं। कहा जा रहा है कि दामोदर दास बाबा जी को जिहादियों ने अपने चंगुल में ले लिया है। गलती से दामोदर दास बाबा जी इसे अपनी संपत्ति मान बैठे हैं। जबकि उच्चतम न्यायालय का निर्णय है कि पुजारी को मंदिर की जमीन का मालिक नहीं माना जा सकता है। मंदिर से जुड़ी जमीन के मालिक देवता ही हैं। पुजारी केवल मंदिर की संपत्ति के प्रबंधन का काम कर सकता है। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की एक पीठ ने स्पष्ट कहा है कि पुजारी केवल मंदिर की संपत्ति के प्रबंधन के उद्देश्य से भूमि से जुड़े काम कर सकता है।
मध्य प्रदेश के एक मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदातल ने स्पष्ट कहा है, ‘स्वामित्व स्तंभ में केवल देवता का नाम ही लिखा जाए। देवता एक न्यायिक व्यक्ति होने के कारण भूमि का स्वामी होता है। भूमि पर देवता का ही कब्जा होता है, जिसके काम देवता की ओर से सेवक या प्रबंधकों द्वारा किए जाते हैं। इसलिए, प्रबंधक या पुजारी के नाम का जिक्र स्वामित्व स्तंभ में करने की आवश्यकता नहीं है।’ इस पीठ ने यह भी कहा है कि कि पुजारी काश्तकार मौरुशी, (खेती में काश्तकार) या सरकारी पट्टेदार या मौफी भूमि (राजस्व के भुगतान से छूट वाली भूमि) का एक साधारण किरायेदार नहीं है, बल्कि उसे औकाफ विभाग (‘देवस्थान से संबंधित) की ओर से ऐसी भूमि के केवल प्रबंधन के उद्देश्य से रखा जाता है।

पीठ ने यह भी कहा है, ‘पुजारी केवल देवता की सम्पत्ति का प्रबंधन करने की एक गारंटी है और यदि पुजारी अपने कार्य करने में, जैसे प्रार्थना करने तथा भूमि का प्रबंधन करने संबंधी काम में विफल रहे तो इसे बदला भी जा सकता है। इस प्रकार उन्हें भूमिस्वामी नहीं माना जा सकता।’

शीर्ष अदालत मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस आदेश में न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा ‘एमपी लॉ रेवेन्यू कोड’ 1959 के तहत जारी किए गए दो परिपत्रों को रद्द कर दिया था। इन परिपत्रों में पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया गया था, ताकि मंदिर की सम्पत्तियों को पुजारियों द्वारा अनधिकृत बिक्री से बचाया जा सके।

किशनगंज जिले के कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर की भूमि पर वर्तमान मंदिर के प्रबंधक दामोदर दास एक साज़िश के तहत मालिकाना हक रखते हैं। दामोदर दास को अपने कब्जे में लेकर जिहादी तत्व मनमाफिक हस्ताक्षर करवा रहे हैं। मंदिर की भूमि को सुरक्षित करने के लिए ग्रामीणों का विरोध हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्वकर्ता हलधर बोसाक के अनुसार कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि उक्त राधाकृष्ण मंदिर की कुछ भूमि का ठाकुरगंज प्रखंड निबंधन कार्यालय में किसी दूसरे के नाम से निबंधन होने जा रहा है और फिर ग्रामीणों ने ठाकुरगंज निबंधन कार्यालय पर मंदिर भूमि के मूल दस्तावेज के साथ निबंधन अधिकारी को आवेदन देकर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों की पहल का सम्मान करते हुए निबंधन अधिकारी ने तत्काल मंदिर की जमीन को किसी दूसरे के नाम से निबंधित न करने की बात कही है।
काली मंदिर का विवाद

किशनगंज शहर में भी जिहादी मठ—मंदिरों की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं। किशनगंज के वार्ड संख्या 5 में वर्षों पुरानी काली बाड़ी है। काली मंदिर के नाम से स्थानीय माप के हिसाब से 7.05 हेक्टेयर जमीन मंदिर के नाम से है। जिसका खाता संख्या 147 और  खेसरा संख्या 254/335 है। यहां 2 हजार 131.09 वर्ग फुट जमीन पर कब्ज़ा जमा लिया गया है। 2304 वर्ग फुट जमीन पर अनवार यूसुफ पिता मो. यूसुफ ने गैस गोदाम तथा गोदाम तक जाने के लिए रास्ता बना लिया है। वहीं 827.09 वर्ग फुट जमीन पर मो. जावेद अख्तर पिता मो. जमाल अख्तर ने ईंट की दीवार और पिलड़ बना लिया है। जिलाधिकारी के आदेश से अमीन ने जमीन की मापी करके इस बात की पुष्टि भी की है लेकिन अभी तक यह अवैध कब्जा हटाने में राज्य सरकार अक्षम दिख रही है। एक स्थानीय पत्रकार बीरेंद्र चौहान ने जब इस मामले को अपने समाचार पत्र में प्रकाशित किया तो उसके साथ बाजार में जिहादी तत्वों ने जमकर मारपीट की। अभी तक यह पत्रकार दहशत में है।

 

 

Topics: जमीन जिहादमंदिरों की जमीन पर कब्जामंदिरों की जमीन
Share8TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हर महीने 2 लाख हिंदुओं का कन्वर्जन : विश्व हिंदू रक्षा परिषद का बड़ा दावा, छांगुर गैंग के पीड़ितों ने बताई अपनी व्यथा

लव जिहाद : राजू नहीं था, निकला वसीम, सऊदी से बलरामपुर तक की कहानी

लव जिहाद और जमीन जिहाद की साजिशें बेनकाब : छांगुर नेटवर्क के पीड़ितों ने साझा की आपबीती

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार

चर्च और मस्जिद पर नियंत्रण नहीं तो मंदिरों पर क्यों? विश्व हिंदू परिषद ने कहा ‘काशी-मथुरा की भूमि वापस लेकर रहेंगे’

पुलिस गिरफ्त में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने वाला जनसेवा केन्द्र संचालक जीशान और उसका पिता रियाज। एक फर्जी प्रमाण-पत्र (दाएं)

फर्जी प्रमाण पत्र, खतरनाक मंसूबे

उत्तराखंड : कालसी के जंगलों से चार माह में हटाई गईं 19 अवैध मजारें, अभी भी कई मजारें मौजूद, हटाने की प्रक्रिया जारी

प्रतीकात्मक चित्र

उत्तराखंड : विधानसभा में गरमाया जमीन जिहाद का मुद्दा

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : यं हि नं व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ। हे पुरुषश्रेठ!

आज का इतिहास

आज का इतिहास: क्या आप जानते हैं 7 जून का इतिहास? आज के दिन दुनिया में हुई थीं ये बड़ी घटनाएं

आज का राशिफल

7 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

जंतर मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर के ग्राउंड रिपोर्ट : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को Gen-Z ने क्यों किया रिजेक्ट?

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट : CJP के प्रदर्शन में ‘आज़ादी’ के नारे क्यों?

purvanchal kalyan ashram ramkatha kolkata day 7

कोलकाता: पूर्वांचल कल्याण आश्रम की श्रीरामकथा में गूंजा राम-हनुमान मिलन का प्रसंग, वनवासी शिक्षा के लिए सहयोग का आह्वान

RSS Path Sanchalan Rudrapur Karyakarta Vikas Varg Uttarakhand

उत्तराखंड : रुद्रपुर में निकला का पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

Sambhal illegal mosque demolished bulldozer action UP

UP: संभल में अवैध दो मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण, मिले विवादित पोस्टर

Mamta Banerjee

बिखरने के कगार पर TMC, ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल

jantar mantar protest social media trends political narrative

कॉकरोच, कठपुतलियां और पिटे हुए पहलवान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies