हैदराबाद मुक्ति दिवस: भारत से अलग होने पर अड़ा था निजाम, जिन्ना को भी लिखा पत्र, लेकिन सामने थे लौहपुरुष
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हैदराबाद मुक्ति दिवस: भारत से अलग होने पर अड़ा था निजाम, जिन्ना को भी लिखा पत्र, लेकिन सामने थे लौहपुरुष

हैदराबाद की रियासत ने भारत में विलय से इंकार कर दिया था, वहां पर 80% जनता हिन्दू थी और भारत में विलय चाहती थी, परन्तु वहां का निजाम अपनी रजाकार सेना के माध्यम से उन्हें दबा रहा था।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Sep 17, 2024, 11:15 am IST
in भारत
सरदार पटेल

सरदार पटेल

15 अगस्त 1947 को जब भारत अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र हुआ तो अंग्रेजों ने चाल चलते हुए भारत की रियासतों के सामने दो विकल्प दे दिए थे कि या तो वे भारत में रहें या पाकिस्तान की ओर जाएं। पाकिस्तान की ओर से चालें चली जा रही थीं। भारत की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक दीवार बनकर खड़े थे एवं भारत की आत्मा से किसी भी प्रकार के खिलवाड़ के विरुद्ध थे।

हैदराबाद की रियासत ने भारत में विलय से इंकार कर दिया था, वहां पर 80% जनता हिन्दू थी और भारत में विलय चाहती थी, परन्तु वहां का निजाम अपनी रजाकार सेना के माध्यम से उन्हें दबा रहा था। उस समय हैदराबाद रियासत ने पूरा प्रयास किया कि भारत में उसका विलय न हो! उसने अंग्रेजों से इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर राष्ट्र-मंडल देशों में शामिल करने का आग्रह किया, जिसे ब्रिटिश सरकार द्वारा ठुकरा दिया गया। उसने जिन्ना को भारत से युद्ध की स्थिति में सहायता के लिए पत्र लिखा जिसके लिए जिन्ना साहस नहीं जुटा पाए, इसलिए मना कर दिया और कुछ दिनों में जिन्ना की मृत्यु भी हो गई। बाद में पाकिस्तान ने पुर्तगाल को हैदराबाद की मदद करने को कहा किंतु पुर्तगाल सामने नहीं आया।

यह कल्पना ही करना कठिन है कि कैसे एक रियासत इस प्रकार का विरोध कर रही थी, वह भी तब जब वहां की 80% जनता भारत में विलय करना चाहती थी। जनता की तड़प और संघर्ष को समझा जा सकता है! हैदराबाद का निजाम उस्मान अली खान विलय न करने पर अड़ा था जबकि जनता चाहती थी भारत में विलय करना। रजाकार सेना हिन्दुओं का लगातार दमन कर रही थी और लगातार निजाम इस बात पर टिका हुआ था कि वह अपनी स्वतंत्र संप्रभु राज्य की स्थिति को नहीं त्यागेगा किन्तु भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है जिसमें हैदराबाद के लिए स्वायत्तता की शर्तें रखी गईं जो प्रायः एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के पास होती हैं। इन शर्तों मे विशेष रूप से पाकिस्तान के साथ भारत के किसी भी युद्ध की स्थिति में हैदराबाद राज्य के भारत के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध मे शामिल न होने के विशेषाधिकार की मांग की गई।

सरदार पटेल के पास खुफिया सूत्र लगातार सूचनाएं भेज रहे थे और जिसके अनुसार निजाम जहां भारत को अपनी बातों में उलझाए था तो वहीं विदेशों से हथियार मंगवा रहा था। यह स्थिति चलती रही और कई दौर की बातचीत के बाद, नवंबर 1947 में हैदराबाद ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राज्य में भारतीय सैनिकों को तैनात करने के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को जारी रखा गया। मगर भारत का विरोध करते हुए हिन्दुओं पर रजाकार सेना के अत्याचार बढ़ते जा रहे थे। हिंसा, लूट और बलात्कार की गतिविधियों से राज्य के बहुसंख्यक हिंदुओं का जीवन हैदराबाद की रियासत में नरक बनता जा रहा था। दुर्भाग्य की बात यह थी कि जहां निजाम की ओर से रजाकारों के माध्यम से बहुसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार किए जा रहे थे, तो वहीं सौहार्द की एक बनावटी तस्वीर विश्व के सम्मुख दिखाई जा रही थी।

हिन्दू भी अपने अस्तित्व और संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे थे और इस संघर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके साथ था। वह हैदराबाद की मुक्ति के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ थे। 15 अगस्त के बाद स्थानीय हिंदुओं ने निज़ाम के विरुद्ध जनसंघर्ष तेज कर दिया था। निज़ाम की सेना, रजाकार और रोहिल्ला लड़ाके सत्याग्रहियों पर अत्याचार कर रहे थे और पकड़कर जेलों मे डाल रहे थे। जनवरी 1948 मे निज़ाम ने बाहर से भाड़े के गुंडे बुलवाकर सत्याग्रहियों पर जेल के भीतर भी हमले करवाए।

दुर्भाग्य और विडंबना यही है कि एक ओर भारतीय भावना वाले हैदराबाद के नागरिकों पर लगातार अत्याचार हो रहे थे, तो वहीं भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ऊहापोह में फंसे थे कि सेना भेजी जाए या नहीं! परन्तु कहते हैं कि हर अत्याचार का एक दिन अंत होता ही है। हैदराबाद के निजाम द्वारा जब हर प्रकार के अत्याचार की सीमा पार हो गयी और विदेशों से हथियार खरीदे जाने के उदाहरण भारत के सामने आए तो सरदार पटेल ने हैदराबाद से कहा कि वह समझौते का उल्लंघन कर रहा है। परन्तु सत्ता के मद में चूर निज़ाम की तरफ से भारत सरकार की आपत्तियों का उचित उत्तर और समाधान देने के स्थान पर भारत सरकार की तमाम आपत्तियों को सिरे से नकार दिया गया।

भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल ने हैदराबाद के निज़ाम के कदमों को गंभीरता से लेते हुए सेना को सितंबर 1948 मे हैदराबाद राज्य के विलय के लिए कार्रवाई का आदेश दे दिया। 13 सितंबर से 17 सितंबर 1948 तक चले इस 109 घंटे के अभियान को “ऑपरेशन पोलो” नाम दिया गया। 17 सितंबर को हैदराबाद के निजाम ने अपनी सेना के साथ आत्मसमर्पण कर दिया और हैदराबाद का सफलतापूर्वक भारत में विलय हो गया।
हालांकि 109 घंटे का ही अभियान था, परन्तु यह भी सत्य है कि यह समय पूरे डेढ़ बरस की देरी से आया था। इतने दिनों तक हैदराबाद की रियासत के हिन्दुओं ने अत्याचार और दमन के जिस चक्र का सामना किया, वह सहज नहीं था, वह कल्पना से परे था। और इस पर भी कहा जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू हैदराबाद के लिए उठाए जाने वाले क़दमों को लेकर आशान्वित नहीं थे। वह भारतीय सेना को लेकर इसलिए सशंकित थे क्योंकि उनका मानना था कि हैदराबाद में सेना भेजने से कश्मीर में भारतीय सैनिक भेजने से भारतीय सैनिक ऑपरेशन को नुकसान पहुंचेगा।

कई पुस्तकों में सरदार पटेल एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू के बीच की असहजता को विस्तार पूर्वक बताया गया है। हैदराबाद की मुक्ति स्वतंत्र भारत की एक अद्वितीय घटना है क्योंकि यह हिन्दुओं की उस अदम्य संघर्ष शक्ति को बताती है जो उन्हें धरोहर में प्राप्त हुई है। यह उस राष्ट्रीयता की भावना का अनुपम उदाहरण है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सिरे में बांधती है।

हैदराबाद में रजाकारों की सेना के सामने हार न मानना और लगातार जीत का प्रयास करते रहना सभ्यता को बचाए रखने के निरंतर संघर्ष को परिलक्षित करती है! आज का दिन उन असंख्य बलिदानियों के साथ ही साथ भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी दिन है, ताकि संघर्ष एवं संघर्सं के उपरान्त जीत की महत्ता को समझा जा सके।

Topics: लौहपुरुषसरदार वल्लभ भाई पटेलपाकिस्तानहैदराबाद मुक्ति दिवसनिजाम
Share4TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

बांद्रा में अवैध मस्जिद ढहाने का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में रची गई मुंबई को दहलाने की साजिश

पहलगाम आतंकी हमले में NIA का बड़ा खुलासा

Pahalgam terror attack: NIA को मिला बड़ा सुराग, हमलावरों का फोन पाकिस्तान के फैसल बैंक से जुड़ा

पाकिस्तान में स्थानों के नाम हिंदू करने की घोषणा वापस ली गई

जिहादी मानसिकता के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार: नहीं लौटाए जाएंगे लाहौर में पुराने हिंदू नाम

Pakistan Queta train Blast

धमाकों से दहला पाकिस्तान का क्वेटा: सेना के जवानों से भरी ट्रेन को बनाया निशाना, 24 मरे, 50+ घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में घुसपैठ करने आए आतंकी बदल रहे हैं चेहरा, मेकओवर और प्लास्टिक सर्जरी के पीछे छिपा है खौफनाक प्लान?

शीमा किरमानी को घसीटतीं बुर्कानशी महिलाएं

पाकिस्तान में औरत मार्च को लेकर गिरफ्तारी शुरू: भारत की फेमिनिस्ट चुप

Load More

ताज़ा समाचार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी ने देश की पहली फ्लेक्स‑फ्यूल कार की लॉन्च

DRDO IAF successful test Rudram II missile Sukhoi

Explainer : जानिए क्या है रुद्रम-2, कैसे बदलेगा हवाई युद्ध का गणित

Haridwar Encroachments: हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए

प्रतीकात्मक तस्वीर

बहराइच में खूंटे से गाय चोरी करके हत्या, अवशेष मिलने पर लोगों में आक्रोश…

MP की बेटी दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग कर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

डॉ सुभाष कश्यप (फाइल फोटो)

संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Gujarat Wire Free City Mission 2030 Budget

गुजरात 2030 तक बनेगा “वायर फ्री” : गुजरात में अब कार्यरत होगा देश का पहला “सर्विस कमिश्नरेट”

देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पश्चिम बंगाल के 8 शहर शामिल, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा!

दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर…

CM Yogi Gyan Bharatam Mission UP Tourism Policy Neem Karoli Baba Circuit

नीम करोली बाबा सर्किट से शिवाजी महाराज म्यूजियम तक! CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में दिखेगा सांस्कृतिक पुनर्जागरण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies