देहरादून : पुलिस ने नेहरू कॉलोनी के रहने वाले सावेज के खिलाफ धर्मांतरण स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसओ लोकेंद्र बहुगुणा के मुताबिक सावेज ने समीर बनकर हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर जबरन कन्वर्जन कराने की कोशिश भी की।
पुलिस ने बताया कि युवती के द्वारा दी गई तहरीर में इस बात का उल्लेख किया गया है, कि वो राजीव नगर निवासी हैं और देहरादून में जॉब करती है। जहां उसकी दोस्ती समीर नाम के युवक से हुई, और बाद में उसके साथ प्रेम हुआ। समीर के साथ वो हरिद्वार गई और जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तहरीर में यह में बताया गया कि जब वो उसे बाबर कॉलोनी ले गया। तब उसे इस बात की जानकारी हुई कि समीर एक मुस्लिम युवक है जिसका नाम सावेज है। जब वो वहां से जाने लगी तो सावेज ने उसके साथ मारपीट की और जबरन निकाह करने के लिए दबाव बनाया और कन्वर्जन नहीं करने पर धमकी देते हुए कहा कि उसका आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। देहरादून जिले में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसपर पुलिस भी नाबालिक मामलों में पास्को एक्ट और बालिग मामलों में धर्मांतरण स्वतंत्रता अधिनियम लगाकर सख्त रवैया अपना रही है।













-120x86.jpg)



