बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन से लेकर अबतक 45 लोगों की मौत, ये "लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या": भाजपा
September 26, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन से लेकर अबतक 45 लोगों की मौत, ये “लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या”: भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव और हिंसा बंगाल में बने पर्यायवाची, कहां हैं मोहब्बत की दुकान खोलने वाले

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 11, 2023, 10:35 pm IST
inभारत, पश्चिम बंगाल
उत्तर दिनाजपुर में 9 जुलाई को मतदान के बाद उपद्रवियों ने गाड़ी में आग लगा दी थी। बंगाल पंचायत चुनाव में इस बार बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।

उत्तर दिनाजपुर में 9 जुलाई को मतदान के बाद उपद्रवियों ने गाड़ी में आग लगा दी थी। बंगाल पंचायत चुनाव में इस बार बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे “राज्य प्रायोजित” हिंसा बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन से लेकर अबतक कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय सुरक्षा बल होने के बावजूद बंगाल में 45 लोगों की हत्या होना ये दिखाता है कि प्रदेश सरकार किस प्रकार प्रायोजित तरीके से इन हत्याओं को अंजाम दे रही थी। चुनाव और हिंसा आज बंगाल में पर्यायवाची बन चुके हैं।

ये संस्थागत हत्याएं हैं

संबित पात्रा ने कहा कि ये ‘हत्याएं’ ‘संस्थागत हत्याएं’ हैं।”पश्चिम बंगाल में चुनाव और हिंसा पर्यायवाची बन गए हैं…जहां तक पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों का सवाल है, लगभग 45 लोग मारे गए हैं। पंचायत चुनावों के लिए गोलीबारी, बमबारी, हत्या और वोट में धांधली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आकस्मिक नहीं है, यह लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या है। यह एक संस्थागत हत्या है, यानी इसमें पुलिस प्रशासन से लेकर जिला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी तक सब शामिल हैं। जिस भूमि से कभी वन्दे मातरम् के शब्द उपजे थे, आज उसी भूमि पर जिस प्रकार की हिंसा हो रही है वह अपने आप में अप्रत्याशित है। इससे पहले इस प्रकार की हिंसा न हमने सुनी थी और न ही देखी थी।

कहां हैं मोहब्बत की दुकान खोलने वाले

संबित पात्रा ने देश की विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर यही दृश्य किसी भाजपा शासित राज्य से आ रहा होता तो हाहाकार मच गया होता। ये सारे नेता, जो हाथ पकड़-पकड़ कर राज्यों में खड़े होते हैं, कहां हैं ये सारे नेता? कहां हैं लालू प्रसाद यादव, कहां हैं नीतीश कुमार और कहां हैं ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने वाले राहुल गांधी?

दादागीरी की राजनीति चल रही

भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा और “लोकतंत्र की हत्या” की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, “निर्मम बंद्योपाध्याय (ममता बनर्जी), जो ‘मां, माटी, मानुष’ की बात करती थीं, मूकदर्शक बनी हुई हैं।” टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए पात्रा ने कहा, “यह डायमंड हार्बर मॉडल है जहां अभिषेक बनर्जी अपने संविधान के लिए लड़ रहे हैं। वहां दादागीरी की राजनीति चल रही है। उस काउंटिंग एजेंट, भारतीय जनता पार्टी और अन्य काउंटिंग एजेंटों को बख्शा नहीं जा रहा है। बंगाल में चारों तरफ यही चल रहा है।”

ये है हत्याओं का आंकड़ा

संबित पात्रा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में करीब 52 लोगों की हत्या हुई थी। 2018 के पंचायत चुनाव में 23 लोगों की हत्या हुई थी और उससे पहले 2013 के पंचायत चुनाव में बंगाल में 15 लोगों की हत्या हुई थी। 2013 में 15, 2018 में 23 लोगों की हत्या हुई थी लोग और 2023 में, वर्तमान पंचायत चुनावों में, 45 लोग मारे गए।

मतदान के दिन भारी हिंसा हुई

पंचायत चुनाव 8 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए थे, जिसमें लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए 2.06 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के दिन व्यापक हिंसा, मतपत्रों की लूट और धांधली हुई। मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नादिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं। मतपेटियों में आग लगाई गई। मतपेटियां नाले में पड़ी मिलीं। परिणामस्वरूप, राज्य के 19 जिलों की 22 जिला परिषदों, 9,730 पंचायत समितियों और 63,239 ग्राम पंचायत सीटों के 697 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया। पुनर्मतदान प्रक्रिया केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की देखरेख में बिना किसी हिंसा की रिपोर्ट के हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मतगणना के दौरान भारी हिंसा को देखते हुए भाजपा के 133 परिवार बंगाल की सीमा पार कर असम पहुंचे हैं। वहां असम सरकार ने उनके रहने खाने और चिकित्सा की व्यवस्थाएं की है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया है कि एक दिन पहले सोमवार को 133 लोग पंचायत इलेक्शन में विपक्ष के लिए काम करने के बाद अपनी जान के खतरे को देखते हुए असम के धुबरी जिले में आए हैं। सरकार ने उनके खाने, रहने और चिकित्सा की व्यवस्था की है। इधर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के डरे सहमें विपक्षी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से भाजपा से जुड़े लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जो पहल की है वह सराहनीय है। हकीकत यह है कि बंगाल में विपक्ष हर बार चुनाव के बाद हिंसा का शिकार होता है और जान का खतरा रहता है।

Topics: पंचायत चुनाव में हिंसाState-sponsored murder of democracyBJP slams TMC45 deathsPanchayat polls violence45 की मौतलोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्याWest Bengalभाजपाबंगाल पंचायत चुनाव
Share16
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

up mlc election bjp teacher graduate preparation dharampal singh

यूपी MLC चुनाव की तैयारी: भाजपा ने शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए संगठन को सक्रिय किया, धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश

nitin nabin saharanpur visit bjp mission 2027

जो यूपी कभी माफिया के लिए बदनाम था, वो आज वैश्विक पहचान बना रहा है : नितिन नबीन

प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ : 17 सितंबर से चलेगा ’सेवा संकल्प अभियान’

बंगाल में लेनिन, मार्क्स और हो ची मिन्ह सड़कों के बदलेंगे नाम, वामपंथियों का खत्म होगा नामोनिशान

5 साल बाद कब्र से बाहर निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद हुई थी हत्या, अब होगी जांच

bjp social media workshop lucknow pankaj chaudhary

लखनऊ में BJP सोशल मीडिया कार्यशाला, धर्मपाल सिंह बोले- ‘विपक्ष के झूठे नैरेटिव को करें बेनक़ाब’

Load More

ताज़ा समाचार

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों 2026 में स्वर्ण पदक जीता

Asian Games 2026: भारत का कबड्डी में डबल धमाका, पहले बेटियों ने जीता गोल्ड, फिर पुरुष टीम ने ईरान को हराकर रचा इतिहास

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर(बाएं) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान और शहबाज शरीफ की फजीहत

आज का मौसम

UP Weather: यूपी में 27 सितंबर तक बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

EPFO

आपके बाद किसे मिलेगा PF का पैसा, नॉमिनी को लेकर EPFO का ये नियम जरूर जान लें

कार्यक्रम

देहरादून में ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम, 1,272 लोगों ने लिया हिस्सा; विद्यार्थियों में जगा राष्ट्रभाव

Uttarakhand weather

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने जारी की एडवाइजरी; नैनीताल में आज स्कूल बंद

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

शरई अदालत ने सुनाया तलाक का फैसला, हाई कोर्ट ने लगा दी रोक; जानें क्यों कोर्ट ने कहा- ‘अधिकार नहीं’

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी; इन जिलों में स्कूल बंद

19 साल तक फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करता रहा बांग्लादेशी

19 साल से भारत में रह रहा था बांग्लादेशी! बिलासपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहा था नौकरी, ऐसे पकड़ा गया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड जीता

Asian Games 2026: भारत ने जीता गोल्ड मेडल, ईरान को हराकर महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies