सीमा पर चीनी शरारत
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम रक्षा

सीमा पर चीनी शरारत

चीन एलएसी के निकट अपनी सीमा में नये मॉडल गांव बना रहा है। इसके अलावा युद्ध की स्थिति में नागरिकों की ओर से सैन्य कदमों का प्रतिरोध न हो सके, इसके लिए चीन नये-नये कानून बना रहा है। साथ ही आम लोगों को युद्ध के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के कदम भी उठा रहा है

Written byआदर्श सिंहआदर्श सिंह
Jun 9, 2023, 12:21 pm IST
in रक्षा
चीन एलएसी के निकट नये मॉडल गांव बसा रहा है जिसमें तीन माह में 400 घर बनाये जा चुके हैं उत्तराखंड से सटी सीमा के निकट बन रहे चीनी गांव का उपग्रह चित्र

चीन एलएसी के निकट नये मॉडल गांव बसा रहा है जिसमें तीन माह में 400 घर बनाये जा चुके हैं उत्तराखंड से सटी सीमा के निकट बन रहे चीनी गांव का उपग्रह चित्र

संवेदनशील इलाके में चीनी गश्त और आक्रामकता में भी इजाफा देखा गया है। सीमा पर बन रहे इन गांवों को चीन, मॉडल विलेज या बॉर्डर डिफेंस विलेज कहता है। ये मॉडल विलेज और कुछ नहीं बल्कि सैन्य चौकियां ही हैं। उत्तराखंड से लगती सीमा पर हालिया दिनों में चीनी घुसपैठ के प्रयास भी हुए हैं।

चीन उत्तराखंड के बाराहोती से लगती सीमा पर नये गांव बना रहा है। ये गांव सीमा से महज 11 किलोमीटर दूर हैं। यहां पर कुछ समय पूर्व भारतीय और चीनी फौजें आमने-सामने हो चुकी हैं। इस संवेदनशील इलाके में चीनी गश्त और आक्रामकता में भी इजाफा देखा गया है। सीमा पर बन रहे इन गांवों को चीन, मॉडल विलेज या बॉर्डर डिफेंस विलेज कहता है। ये मॉडल विलेज और कुछ नहीं बल्कि सैन्य चौकियां ही हैं। उत्तराखंड से लगती सीमा पर हालिया दिनों में चीनी घुसपैठ के प्रयास भी हुए हैं।

हालांकि इस तरह के गांव वह सिर्फ उत्तराखंड की सीमा पर ही नहीं, बल्कि अरुणाचल और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम सिलीगुड़ी गलियारे के पास भी बसा रहा है। चीन की इन कार्रवाइयों को सीमित परिप्रेक्ष्य में देखना ठीक नहीं होगा। सच्चाई तो यह है कि कथित मॉडल विलेज के नाम पर बन रहे इन ‘किलों’ सहित अन्य अनेक कदम चीन की युद्धक तैयारियों का हिस्सा है।

मीडिया में ताजा खबरें ऐसी भी चल रही हैं कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपने तीन क्षेत्रों लद्दाख के निकट होटान, हिमाचल के निकट न्गारी गुनसा और तिब्बत के ल्हासा में नये एयरफील्ड, रनवे, एप्रन और सैन्य संचालन केंद्र का निर्माण किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि चीन पिछले कुछ वर्षों से युद्ध की तैयारियों में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद भी कई मौकों पर यह साफ कर चुके हैं तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस साल विधिवत ताजपोशी से पूर्व चीनी राष्ट्रपति ने चार अहम भाषण दिये। इनमें तीन उनके आधिकारिक रूप से तीसरा कार्यकाल संभालने से पूर्व और एक उसके बाद था। इन चारों ही भाषणों में जिनपिंग ने चीनी सेना और जनता से युद्ध के लिए तैयार रहने और हर हाल में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।

जिनपिंग ने हाल ही में एक भाषण में चीन के निजी क्षेत्र से चीनी सेना और इसके रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में पूरी निष्ठा से सहयोग करने का आग्रह किया।

सेना के सहयोग के कानून
जिनपिंग सिर्फ आह्वान ही नहीं कर रहे, बल्कि इस दिशा में हरसंभव कदम उठा रहे हैं जो लोकतांत्रिक देशों के लिए मुश्किल हैं। युद्धक तकनीकों के विकास में सैन्य-नागरिक सहयोग और तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर है तो तमाम ऐसे कानून लाए जा रहे हैं जिससे युद्ध और कब्जे के प्रयासों में मदद मिल सके या घुसपैठ और कब्जे के चीनी प्रयासों को वैध ठहराया जा सके। चीन का नया लैंड बॉर्डर कानून 1 जनवरी, 2022 से लागू हुआ।

पिछले साल दिसंबर में नया ‘रिजर्विस्ट कानून’ लागू किया गया। दो साल पहले चीन ने अपने राष्ट्रीय कानून और सैन्य सेवा कानून में भी बदलाव किया। सैन्य सेवा कानूनों में बदलाव काफी अहम है। पहले के कानून में था कि चीन पर अचानक आक्रमण की स्थिति में दुश्मन को जवाब देने के लिए ‘रिजर्विस्ट’ रंगरूटों की भर्ती की जाएगी जबकि नये कानून में इसका दायरा काफी विस्तृत हो गया है। नया कानून कहता है कि अब देश की संप्रभुता, एकता, भौगोलिक अखंडता और देश के विकास संबंधी हितों को खतरा पैदा होने पर भी रिजर्विस्ट रंगरूटों की भर्ती की जा सकती है।

इसी फरवरी में चीन ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके तहत युद्ध के समय अपराध कानून में संशोधन करते हुए चीनी सेना को असीमित अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह कानून खास तौर से ताइवान को लक्षित करके बनाया गया प्रतीत होता है। इसके अनुसार युद्ध के समय राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति किसी भी तरह की असहमति, आलोचना या असंतोष जाहिर करने पर किसी के भी खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। किसी ने भी ताइवान पर कब्जे के लिए युद्ध पर मुंह खोला तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा। इसके अलावा फुजियान, हुबेई, हुनान, इनर मंगोलिया, शांदोंग, शंघाई, सिचुआन, तिब्बत और वुहान में नेशनल डिफेंस मोबिलाइजेशन कार्यालय खोले गए हैं। पूरे देश में हवाई हमले से सुरक्षा के लिए बने बंकरों और आपात अस्पतालों का उन्नयन किया जा रहा है।

कमजोरी दूर करने की मुहिम
चीन अब अपनी तमाम कमजोरियों की पहचान और उन्हें दूर करने में लगा हुआ है। आत्मनिर्भरता अब नया मंत्र है। चीन में जिन जिन चीजों की कमी है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा जोर खाद्य सुरक्षा पर है। चीन किसी भी तरह खाद्यान्न आयात पर अपनी निर्भरता घटाना चाहता है। चीन ने 2022 में 146.9 मिलियन टन खाद्यान्न का आयात किया था। साथ ही उन तकनीकों पर विशेष जोर है जिसमें वह पश्चिमी देशों से पीछे है। ये तमाम कानूनी और सैन्य तैयारियां बता रही हैं कि जिनपिंग चीन को किस दिशा में ले जा रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एच.आर. मैकमास्टर का कहना है कि चीन की आक्रामकता बढ़ती जा रही है, सिर्फ आर्थिक और वित्तीय मोर्चे पर ही नहीं बल्कि सैन्य आक्रामकता भी बढ़ रही है। इसके खतरे को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

युद्ध के लिए मानसिक तैयारी
हैरानी की बात ये है कि वह देश जिसकी सेंसरशिप ऐसी है कि उसके नागरिक अपनी मर्जी से एक फिल्म नहीं देख सकते या एक किताब नहीं पढ़ते, अपनी सारी युद्धक रणनीतियां जनता को केंद्र में रख कर बना रहा है। यानी चीन अब अपने नागरिकों को मानसिक रूप से युद्ध के लिए तैयार कर रहा है। जिनपिंग ने हाल ही में एक भाषण में चीन के निजी क्षेत्र से चीनी सेना और इसके रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में पूरी निष्ठा से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे सामने जोखिम और चुनौतियां विकराल रूप लेने वाली हैं। लड़ने की हिम्मत और जीत के हौसले के लिए चीन के सभी 140 करोड़ लोगों को एकजुट और एकराय होना पड़ेगा।

दमनकारी साम्यवादी सत्ता तंत्र का लाभ उठाते हुए अपने सभी संसाधनों को युद्ध में झोंकने के लिए तैयार है। ऐसा लगता है कि चीन अब यह स्वीकार कर चुका है कि लोकतांत्रिक देश उसके मंसूबों को पूरा करने में रोड़ा अटकाते रहेंगे और इसका एकमात्र उपाय है युद्ध। इससे सतर्क होते हुए भारत को सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लानी होगी, क्योंकि किसी भी तनाव की स्थिति में सीमा पर बसाए जा रहे ये मॉडल चीनी गांव चीन की सैन्य छावनी के रूप में नजर आएंगे, इसमें कोई दो राय नहीं। 

एक हालिया आदेश में चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा की अवधारणा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए रणनीतिक महत्व की है। निर्देशों में कहा गया है कि देश के शिक्षण संस्थानों का यह दायित्व है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा की अवधारणा का उन्नयन और परिष्कार करते हुए इसे परीक्षा व्यवस्था में शामिल करें।

ये तमाम चीजें साबित कर रही हैं कि चीन एक समग्र युद्ध की तैयारी कर रहा है जिसमें वह दमनकारी साम्यवादी सत्ता तंत्र का लाभ उठाते हुए अपने सभी संसाधनों को युद्ध में झोंकने के लिए तैयार है। ऐसा लगता है कि चीन अब यह स्वीकार कर चुका है कि लोकतांत्रिक देश उसके मंसूबों को पूरा करने में रोड़ा अटकाते रहेंगे और इसका एकमात्र उपाय है युद्ध। इससे सतर्क होते हुए भारत को सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लानी होगी, क्योंकि किसी भी तनाव की स्थिति में सीमा पर बसाए जा रहे ये मॉडल चीनी गांव चीन की सैन्य छावनी के रूप में नजर आएंगे, इसमें कोई दो राय नहीं।

Topics: हुबेईन्गारी गुनसा और तिब्बतHotan near Ladakhहुनानराष्ट्रीय कानूनNgari Gunsa near Himachal and Tibetइनर मंगोलियाFujianNational lawशांदोंगHubeiChinese mischief on the borderसिचुआनHunanतिब्बत और वुहानInner Mongoliajinpingनेशनल डिफेंस मोबिलाइजेशनShandongshanghai‘रिजर्विस्ट कानून’Sichuanजिनपिंगचीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखाTibet and Wuhanशंघाईलद्दाख के निकट होटानNational Defense Mobilizationफुजियानहिमाचल के निकटChina Line of Actual Control
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

विदेशी ताकतों ने बिगाड़ा गणित!

ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते

‘कान खोलकर सुन ले China…’, Taiwan के नए राष्ट्रपति लाई चिंग ने पहले भाषण में ही ड्रैगन को सुनाई खरी-खरी

14 फरवरी से गार्जे तिब्बती स्वायत्त प्रांत की डेगे काउंटी में वांगबुडिंग टाउनशिप की सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

China: 100 बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार, सिचुआन में बांध बनाने का हो रहा जबरदस्त विरोध

Representational Image

घटती जनसंख्या, परेशान कम्युनिस्ट China! कम नहीं हो रहीं ड्रैगन की मुसीबतें

चीनी सेना के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे

भ्रष्टाचार में डूबी China की Army का टूट रहा मनोबल, America से जारी हुई खुफिया रिपोर्ट

राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन

क्या Russia की पीठ मे छुरा घोंप रहा कम्युनिस्ट China? आखिर Beijing ने क्यों रोका Siberia 2 गैस पाइपलाइन का काम?

Load More

ताज़ा समाचार

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Fatwa Against Aamir Khan Third Marriage Gauri Spratt Darul Ifta Chief Mufti Islamic Shariat

“आमिर खान की तीसरी शादी नाजायज और हराम” : मुस्लिम पर्सनल के शाही मौलाना ने जारी किया फतवा

BRICS Trade Union Forum Conference Hyderabad Bhartiya Mazdoor Sangh BMS Labor Policy Global Representatives

BRICS Trade Union Forum: हैदराबाद में भारतीय मजदूर संघ की अगुवाई में जुटें वैश्विक प्रतिनिधि, श्रमिकों पर होगी महाचर्चा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

“जो खून बहा, वह पंजाब का था…” रवनीत सिंह बिट्टू की अकाल तख्त के जत्थेदार से बड़ी अपील!

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies