इंदौर: कलावा, तिलक, चोटी देख निशाना बना रहे मुस्लिम कट्टरपंथी, हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को साथ देखा तो टूट पड़े
July 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

इंदौर: कलावा, तिलक, चोटी देख निशाना बना रहे मुस्लिम कट्टरपंथी, हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को साथ देखा तो टूट पड़े

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट को इसलिए पीटा क्योंकि वह मुस्लिम महिला सहयोगी के साथ खाना खाने एक होटल में गया था। होटल से बाहर निकलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया गया, जो बीच-बचाव करने आए उन्हें भी इन कट्टरपंथी गुंडों ने नहीं बख्‍शा

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
May 27, 2023, 06:35 pm IST
in भारत, मध्य प्रदेश
इंदौर में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को रोकते इस्लामिक कट्टरपंथी

इंदौर में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को रोकते इस्लामिक कट्टरपंथी

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक के बाद एक कानून की धज्जियां उड़ाने वाली खबरें आ रही हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी इतने अधिक बेखौफ हैं कि वह जब चाहे जिसे चाहे अपने निशाने पर ले लेते हैं। बाद में कानून या तो अपने हाथ मलते रह जाता है या फिर आरोपितों को पकड़ने की जद्दोजहद करता नजर आता है।

इंदौर से पहले लव जिहाद के मामलों का सामने आना, फिर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) और बजरंग दल को बदनाम करने की मंशा से मुस्लिम मोहल्ले और बस्तियों में विवादित भगवा लव ट्रैप के पर्चे बांटना और अब हिंदू होने की निशानदेही पर लोगों को घेरकर मारना, उन पर चाकुओं से हमला और डराने के मामले सामने आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले की ही बात है जब बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोक कर एक वकील को उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह ”सिर तन से जुदा” करने की धमकी दी थी और उसके बाद अब नए मामले में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह मुस्लिम महिला सहयोगी के साथ खाना खाने एक होटल में गया था। वहां उसके हाथ में कलावा देखकर यह तय किया गया कि यह हिंदू है और होटल से बाहर निकलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया गया, जो बीच-बचाव करने आए उन्हें भी इन कट्टरपंथी गुंडों ने नहीं बख्‍शा, जिसके कारण अन्य लोगों पर भी चाकू से घाव लगे हैं। हालांकि इस मामले में भी एफआईआर हो गई। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें नामजद भी कर लिया परंतु बड़ी बात यह है कि इन इस्लामिक चरमपंथियों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

जो बचाने आए उन्‍हें भी चाकू मारकर घायल किया

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का छात्र भावेश सुनहरे अपने साथ पढ़ने वाली मुस्लिम महिला मित्र को लेकर बस स्टैंड के पास मदनी होटल में खाना खाने गया था। रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकले मेडिकल कालेज के छात्र-छात्रा को मुस्लिम युवकों ने घेरकर मारपीट की। युवक-युवती को पिटता देख उन्‍हें बचाने हिमांशु पटेल, रोहित बड़के, चिराग जैन और यश जोशी रुके और उन्‍होंने इन 40-50 की गैंग में आए मुस्लिम युवकों को समझाया और दोनों को छुड़वा कर रिक्शा में बैठाया ही था कि आरोपितों ने यश और हिमांशु को चाकू मारना शुरू कर दिया। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भावेश को भी चोट लगी है, उसे भी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को घेरे भीड़

भावेश की पहचान कलावा देख कर की गई

भावेश का कहना है कि वह मुस्लिम महिला मित्र एवं एक अन्य दोस्त अक्‍सर साथ खाना खाने जाते रहते हैं। संयोग से वारदात वाले दिन तीसरा दोस्त नहीं आ पाया था। ये दोनों जब खाना खाकर लौट रहे थे तो ग्वालटोली इलाके में उन्हें कुछ युवकों ने घेर लिया। उसका आधार कार्ड मांगा और मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की। उसने कहा कि जो भी बात करनी हो मुझसे करो। यहां इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि होटल में मुस्लिम युवती का हिजाब और भावेश के हाथ में रक्षासूत्र देख लिया गया था। होटल से ही मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के आने की खबर शायल लीक कर दी गई थी। अन्‍यथा अचानक से इतनी बड़ी संख्‍या में मुस्‍लिम चरमपं‍थियों का इकट्ठा होना संभव नहीं था।

भीड़ में आए इन युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने इन्‍हें रोका था। ग्वालटोली में 40 से 50 की संख्‍या में मुस्लिम युवकों ने भावेश को गालियां दीं और उसे मारना शुरू कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर इन दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की। दोनों धेनु मार्केट आए और वहां से बाल विनय मंदिर स्कूल की ओर भागे। यहां से बदमाश उनको पीटते हुए राजकुमार ब्रिज की ओर ले गए। जहां राह से गुजरने वाले लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस इस्‍लामिक चरमपंथियों की भीड़ ने उन पर भी चाकुओं से वार कर दिया और हिमांशु पटेल और यश जोशी यहीं घायल हो गए। वहीं, भावेश को भी गंभीर चोट आईं।

 

कट्टरपंथियों ने की छात्रा का हिजाब खींचने की कोशिश

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मारपीट करने वाली भीड़ ने मुस्लिम युवती का हिजाब खींचने की कोशिश भी की। कहा- हिंदू युवक के साथ बाजार में समाज की नाक कटवा रही हो। मुस्लिम लड़की होकर हिन्दू काफिर के साथ खाना खाने आई है। तुम इस्लाम के विरुद्ध कार्य कर रही हो। तुम्‍हें इज्‍जत का कोई ख्‍याल नहीं। तुम इतनी रात इस हिन्‍दू लड़के के साथ कैसे घूम सकती हो? हिजाब पहना है, लेकिन कानून नहीं मान रही। इस्लाम और शरिया कानून का तो ध्यान रखो। तुम बुर्का पहनकर घर पर रहो और बुर्का पहनकर ही घर के बाहर निकलो।

पकड़े गए आरोपित

मां से बात कराने के बाद भी नहीं मानी मुस्‍लिम भीड़

चरमपंथियों ने मुस्लिम युवती से उसके रहने के स्‍थान के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह भोपाल से है। उन्‍होंने उसकी मां से बात कराने को कहा, छात्रा ने अपनी मां से भी इन गुंडों की बात करवा दी, मां ने बता भी दिया कि बेटी को खाना खाने की इजाजत उनके द्वारा दी गई और पता है कि वह भावेश के साथ है, इतना जानने और सुनने के बाद भी ये गुंडे नहीं रुके और भावेश को मारने में लग गए।

चाकू से घायल हुए यश जोशी ने बताई आप बीती

इस्‍लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ से भावेश और मुस्लिम युवती को बचाने में चाकुओं से घायल हुए यश जोशी ने अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने कहा कि वह स्‍थानीय धेनु मार्केट में अग्रवाल स्वीट के पास खड़े थे। वहां देखा कि 40 से 50 युवक इकट्ठे हैं और भगवा जिहाद की बात करते हुए लड़के-लड़की को मार रहे हैं । हम लोगों से रहा नहीं गया और मैं अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। यहां ये मामला चल रहा था, ये लड़के को मारते हुए राजकुमार ब्रिज तक ले गए। जब हम लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाने की कोशिश की तो इस भीड़ में जो लोग धारदार हथियार लिए हुए थे उन्होंने हमारे ऊपर हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया प्रकरण

घटना की सूचना मिलने पर तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पहले इस पूरे मामले में सिर्फ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामला बड़ा था, मुस्‍लिम गुंडों की संख्‍या भी बहुत अधिक थी, ऐसे में फिर जब विश्‍व हिन्‍दू परिषद, बजरंग दल, हिन्‍दू जागरण मंच और हिंद रक्षक संगठन सक्रिय हुए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्‍वयं इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। उन्‍होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए ।

सीएम शिवराज ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मध्य प्रदेश शांति का टापू है, यहां अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। जिसके बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा का भी बयान सामने आया, फिर पुलिस ने उक्त मामले में सात युवकों को नामजद आरोपित बनाकर छह को गिरफ्तार किया । इनमें एक आरोपित मुजम्मिल ड्रग सप्लायर भी पाया गया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में सात आरोपी नामजद कर लिए गए हैं। पुलिस वीडियो देखकर अन्य आरोपियों को भी नामजद किया जा रहा है। वहीं, पुलिस आयुक्त इंदौर मकरंद देऊस्कर का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाई । शाम तक छह आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए थे । आरोपितों पर दो केस दर्ज हो चुके हैं। अवैध संपत्ति की जानकारी के लिए नगर निगम को पत्र लिख दिया गया है।

इनके खिलाफ केस दर्ज

छोटी ग्वालटोली थाने में धारा 323, 294, 506, 341, 34 के तहत 50 युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जबकि तुकोगंज पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। तुकोगंज थाना पुलिस ने शोएब पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी उषागंज छावनी, शावेज उर्फ लाला पुत्र जाहिद शेख (तीनों आजाद नगर), आमिल पुत्र यूनुस हुसैन,खजराना, आमिल लाला, मुजम्मिल पुत्र मजहर खान, सैफ उर्फ दानिश पुत्र मो. सईद शेख, छोटू उर्फ अरबाज पुत्र मो. रईस शेख और आवेज के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

मकसद राष्ट्रीय विचार से पोषित लोगों के मन में डर बैठाना

विश्‍व हिंदू परिषद के इंदौर विभाग प्रमुख राजेश बिंजवे का कहना है कि पूरी घटना को आप गौर से देखेंगे तो समझ आ जाएगा कि आरोपितों का मूल मकसद राष्ट्रीय विचार से पोषित लोगों के मन में डर बैठाना है, इसलिए उन्‍होंने इस प्रकार के कार्य को अंजाम दिया। इसका हम विरोध करते हैं और पुलिस से मांग करते हैं कि इन सभी पकड़े गए और जिन्‍हें अभी पकड़ा जाना है पर कठोरतम कार्रवाई करे।

बजरंग दल की मांग : लगे रासुका और घरों पर चले बुलडोजर

बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक तन्नू शर्मा का इस पूरे प्रकरण को लेकर कहना है कि हमारा संगठन राज्‍य की मध्य प्रदेश सरकार से मांग करता है कि ऐसे जिहादी मानसिकता के लोगों के घरों पर सरकार अपना बुलडोजर चलाए और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई करे। वहीं, बहुसंख्यक समाज के युवक के साथ मारपीट और आपत्तिजनक पत्र बांटने की घटनाओं को लेकर हिंद रक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने मांग की है कि आरोपितों के दुकान और मकान तोड़े जाएं। इसके साथ ही हिंदू जागरण मंच की ओर से जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने मांग की है कि इंदौर में हिंदू युवक के खिलाफ सामूहिक हिंसा की घटना सामने आई है। ऐसे में हिंदू जागरण मंच चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन आरोपितों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करे ताकि फिर से इनकी हिम्‍मत इस प्रकार के कृत्‍य को करने की कभी न हो सके।

Topics: Indore medical studentतिलकहिंदू को पीटाIndore Hinduमुस्लिम युवतीनिशाने पर हिंदूMuslim girl hijabMuslim girlइंदौर मेडिकल स्टूडेंटमुस्लिम कट्टरपंथीइंदौर हिंदूtilakमुस्लिम युवती हिजाबहिंदू युवकKalavaHindu youthChotiइंदौरMuslim fundamentalistIndoreHindu beaten upकलावाHindu on targetचोटी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

धार भोजशाला

भोजशाला: मंदिर घोषित होते ही गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगी रोक

पेंटालून शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

लेंसकार्ट के बाद अब पेंटालून पर तिलक और कलावा पर रोक का आरोप, हिन्दू संगठन का प्रदर्शन

Hindu attacked in kaila Bhatta

गाजियाबाद के कैला भट्टा में मंदिर से लौट रहे हिंदू परिवार पर मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला, गर्भवती महिला समेत 9 घायल

धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला

भोजशाला केस: 124 साल में कई सर्वे, हर बार मिले संस्कृत श्लोक और मूर्तियां, हाईकोर्ट में ASI का बड़ा दावा

supreme court

भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, SC ने सुनवाई पर रोक लगाने से किया इंकार

सलीम वास्तिक

हिंदुस्तान के मुस्लिमों सलीम जहां भी मिले उसे काट दो, पाकिस्तानी हमाद बरकती ने Ex मुस्लिम के घर का पता सार्वजनिक किया

Load More

ताज़ा समाचार

देवी तारा

गुप्त नवरात्र:  देवी तारा, जो भगवान शिव की माता के रूप में जानी जाती हैं

Explainer। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या खास? 682 सीटें और 10 कोच…75 KM/H की रफ्तार

Explainer: भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप, MODI की टेक क्रांति, बूम पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

Puri Jagannath Rath Yatra 2026 Crowd Gives Way To Ambulance RSS Volunteers Service Human Corridor

यही है सनातन धर्म: पुरी रथयात्रा में लाखों की भीड़, पलभर में मिला एम्बुलेंस को रास्ता, RSS स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल

Akshay Kumar Donation Tribal Girls Hostel Udaipur Vanvasi Kalyan Parishad Aruna Bhatia Smriti

अक्षय कुमार का बड़ा काम: उदयपुर में माता अरुणा भाटिया के नाम पर बनेगी जनजाति कन्या छात्रावास की इमारत!

Bhartiya kisan sangh

कैंसर वाले रसायन ‘पैराक्वाट डाइक्लोराइड’ पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, भारतीय किसान संघ ने फैसले का किया स्वागत

ब्रिटेन की गृहमंत्री शबाना महमूद। ग्रूमिंग गैंग सरगना शब्बीर अहमद (इनसेट में) को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की ब्रिटेन में चल रही है तैयारी।

ग्रूमिंग गैंग सरगना शब्बीर को क्या डिपोर्ट करेगा UK ? शबाना महमूद का नया दांव और पाकिस्तान की ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी

ब्रिटेन में जहां मुस्लिम संगठन को बेचा मंदिर वहां कितनी है हिंदू आबादी? 10 मस्जिद पहले से ही

17 जुलाई का पंचांग

17 जुलाई का पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य? जानें तिथि, नक्षत्र और मुहूर्त

‘सिर्फ सलवार हटाना रेप की कोशिश नहीं’; हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मचा बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट और महिला आयोग ने क्या कहा?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies