मध्‍य प्रदेश में शिवराज सरकार का फिर एक नया कीर्तिमान, हवाई यात्रा से देव दर्शन कराने वाला पहला राज्‍य बना
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मध्‍य प्रदेश में शिवराज सरकार का फिर एक नया कीर्तिमान, हवाई यात्रा से देव दर्शन कराने वाला पहला राज्‍य बना

मुख्‍यमंत्री शिवराज ने राज्‍य की पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री को निर्देश दिया है कि अगली बार इस यात्रा पर पति-पत्नी दोनों को भेजने की व्यवस्था करें, क्योंकि भारतीय सनातन संस्‍कृति में जोड़े का महत्‍व है और जोड़े के साथ धार्म‍िक यात्रा करना सफल माना जाता है।

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
May 21, 2023, 12:06 pm IST
inभारत, मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में शिवराज सरकार एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्‍थापित करने में लगी हुई है। बात लगातार सातवीं बार कृषि कर्मण अवॉर्ड लाने की हो, घर-घर जल पहुंचाने की या फिर लाड़ली लक्ष्‍मी, लाड़ली बहना के बाद मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को धरातल पर सफलता से उतारने की। सीएम शिवराज अब तक अपने नवाचारों और योजनाओं के जरिए सभी का दिल जीतते रहे हैं, लेकिन अब उन्‍होंने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को विमान से प्रयागराज रवाना करके वह कर दिखाया है जिसके बारे में मप्र को छोड़ कोई राज्‍य पहल करना तो दूर अब तक कागजों में ही सही एक कदम आगे नहीं बढ़ा पाया है।

राजा भोज एयरपोर्ट से 32 बुजुर्ग विमान से धार्मिक यात्रा पर गए
तीर्थयात्री इंडिगो की उड़ान से प्रयागराज रवाना हुए हैं, जिनमें कि सीएम शिवराज ने बुजुर्ग महिला तीर्थयात्री कृष्णा चौबे को बोर्डिंग पास देकर औपचारिक रूप से यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजा भोज एयरपोर्ट से 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को विमान से धार्मिक यात्रा पर भेजा है। रवानगी से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्‍मान किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कर्तव्‍य है कि मनुष्‍य को हर प्रकार की सुख देने की कोशिश करना है।” धार्म‍िक हवाई यात्रा के इस प्रथम चरण के शुभारंभ के साथ ही आगामी 19 जुलाई तक 25 जिलों के तीर्थ-यात्री 25 फ्लाइट्स से प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर धाम की तीर्थ-यात्रा करेंगे।

शिवराज ने निभाई थी वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना शुरू कर श्रवण कुमार की भूमिका
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के गरीब बुजुर्गों के लिए वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना शुरू कर श्रवण कुमार की भूमिका निभाई थी। योजना में अभी तक 782 विशेष ट्रेनों में सात लाख 82 हजार बुजुर्ग तीर्थयात्रा कर चुके हैं। सीएम शिवराज द्वारा बुजुर्गों के हित में हाल ही में लिए गये निर्णय अनुसार मध्य प्रदेश रविवार को देश का ऐसा पहला राज्य बन गया जो अपने राज्‍य के बुजुर्गों को हवाई जहाज से जरिए तीर्थयात्रा करा रहा है।

शिवराज ने कहा – बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे…
यात्रा के शुभारंभ पर मुख्‍यमंत्री शिवराज ने कहा कि ”एक संकल्‍प आज पूरा हुआ है, एक सपना आज साकार हुआ है। मेरे माता पिता समान बुजुर्ग आज हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे…।” वे आगे हर्ष के साथ कहते हैं कि आज अद्भुत ओर पवित्र दिन है, जब बुजुर्ग साथियों का विमान से सफर करने का सपना पूरा हो रहा है। व्यक्ति आध्यात्मिक शांति चाहता है आज मेरा संकल्प पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि हवाई चप्पल करने वालों को भी हवाई यात्रा का अवसर मिलना चाहिए। आज उनकी बात सच साबित हो रही है। हमारे बुजुर्ग पवित्र प्रयागराज जा रहे हैं।

आगे जोड़े से हवाई यात्रा करेंगे बुजुर्ग दम्‍पत्‍त‍ि
मुख्‍यमंत्री शिवराज ने लगे हाथों अपने उद्बोधन के दौरान ही राज्‍य की पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री उषा ठाकुर को आगे के लिए यह निर्देश भी दे दिए कि अगली बार इस यात्रा पर पति-पत्नी दोनों को भेजने की व्यवस्था करें, क्योंकि भारतीय सनातन संस्‍कृति में जोड़े का महत्‍व है और जोड़े के साथ धार्म‍िक यात्रा करना सफल माना जाता है। साथ ही शिवराज का कहना यह भी रहा, ”राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे और हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा। जय सियाराम!” अभी एक परिवार से एक ही जाता है। अगली फ्लाइट में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी। आगे अब जोड़े से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा का प्रथम चरण
मुख्यमंत्री चौहान ने वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ प्रदेश के बुजुर्गों को सहज उपलब्ध कराने के लिए मई से जुलाई माह तक की प्रभावी कार्य-योजना बनाई है, जिसका शुभारंभ आज यानी कि 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिये इन बुजुर्गों को यात्रा पर भेजकर हुआ है। इसी क्रम में 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 25 मई को बैतूल जिले के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 26 मई को देवास के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 3 जून को खण्डवा के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 4 जून हरदा के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 6 जून को मंदसौर के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 8 जून को नर्मदापुरम के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 9 जून को नीमच के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा करेंगे।

ये है आगे का हवाई यात्रा शेड्यूल
इसी प्रकार से 15 जून को बड़वानी के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर। 16 जून को इंदौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर। 18 जून दमोह के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज जाएंगे। 19 जून को बुरहानपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर। 19 जून को रतलाम के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी तथा 20 जून को शाजापुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी के लिए रवाना होंगे।

इस बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के क्रम में इसी तरह से 22 जून को सागर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन। 23 जून को खरगोन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर और उज्जैन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी। दो जुलाई को विदिशा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज। तीन जुलाई को आलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी। चार जुलाई को राजगढ़ के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन। छह जुलाई को सीहोर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन। सात जुलाई को धार के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे। वहीं 16 जुलाई को रायसेन के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज और 19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा विमान से करने का अभी शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के इस तरह विमान से पहली बार यात्रा करने के शुभ अवसर पर सीएम शिवराज, मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री विश्वास सारंग समेत विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री कृष्णा गौर, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी, एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

Topics: हवाई यात्रातीर्थ दर्शनहवाई यात्रा से तीर्थ दर्शनतीर्थ दर्शन योजनाair travelpilgrimage by airMP Newspilgrimage planएमपी समाचारशिवराज सरकारpilgrimageShivraj government
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

MP Weather Today

MP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी; इन जिलों में स्कूल बंद

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP में मूसलाधार बारिश से तबाही, मंदाकिनी उफान पर; पुल-दुकानें बहीं, कई इलाकों में कमर तक पानी

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आरोपी शाहरुख बेग

पहचान छिपाकर हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, फिर किया रेप; शाहरुख गिरफ्तार

‘शोहरब ने सौरभ सिंह’ बनकर हिंदू महिला को फंसाया? 5 माह की गर्भवती होने पर शादी से इनकार, FIR दर्ज

Load More

ताज़ा समाचार

मैड संधू (फाइल फोटो)

कमल कौर भाभी के बाद पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मैड संधू की हत्या

विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना (बाएं) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब में सच बोलने की सजा: विधायक माइसरखाना आम आदमी पार्टी से सस्पेंड, सरकार की शिक्षा संबंधी अव्यवस्था पर उठाए थे सवाल

RSS Blood Donation Camp Haridwar Poster Release Yatindra Nagyan Gyanesh Thakral Panchjanya

डेंगू के प्रकोप के बीच हरिद्वार में RSS का बड़ा कदम: 4 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं से महादान की अपील!

RSS Centenary Year Gorakhpur Prant Pracharak Ramesh Speech Panchjanya

RSS Centenary Year: संघ की शताब्दी यात्रा सेवा और संस्कार का आधार, गोरखपुर में बोले प्रान्त प्रचारक रमेश

Rashtriya Seva Bharti Swavalamban Camp Varanasi Parag Abhyankar Exhibition Panchjanya

“पेट भरने के साथ व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना उद्देश्य”: वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा भारती वर्ग में बोले पराग अभ्यंकर

विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना (बाएं) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब में शिक्षा क्रान्ति की सचाई: फूट फूट कर रोए आप विधायक, बोले – स्कूलों में अध्यापकों की कमी, सुनवाई नहीं हो रही

काशी में पाकिस्तानेश्वर महादेव का नाम सिंधु गंगेश्वर करने को लेकर सिंधी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

काशी में पाकिस्तानेश्वर महादेव का नाम सिंधु गंगेश्वर महादेव करने की मांग, जानिये पाकिस्तान से काशी कैसे पहुंचा शिवलिंग

प्रतीकात्मक चित्र

एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता

Madhav Srishti Naturopathy Centre Solan Inauguration Governor Vidya Bharti Panchjanya

सोलन में ‘माधव सृष्टि’ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ: राज्यपाल ने की सराहना, जानें केंद्र की बड़ी बातें!

Mangarh Dham National Monument Demand Vanvasi Kalyan Ashram Satyendra Singh Bhilwara Panchjanya

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की भीलवाड़ा बैठक में बड़ा प्रस्ताव!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies