जैनधर्म की आस्था का केंद्रबिंदु है सम्मेद शिखर
June 8, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

जैनधर्म की आस्था का केंद्रबिंदु है सम्मेद शिखर

माना जाता है कि जीवन में सम्मेद शिखर तीर्थ की एक बार यात्रा करने पर श्रद्धालु मृत्यु के बाद व्यक्ति को पशु योनि और नरक प्राप्त नहीं होता।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Jan 7, 2023, 07:52 pm IST
in भारत, झारखण्‍ड
श्री सम्मेद शिखर

श्री सम्मेद शिखर

जैन धर्म के सुप्रसिद्ध तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन व ईको टूरिस्म सेंटर के रूप में विकसित करने के झारखंड सरकार के फैसले विरुद्ध बीते दिनों छिड़ा जैन धर्मावलम्बियों का राष्ट्रव्यापी आन्दोलन भले ही केन्द्र सरकार की रोक के बाद थम गया है। लेकिन इस बात पर कोई दो राय नहीं है कि इस विवाद ने इस जैन तीर्थ को जन-जन के बीच लोकप्रिय जरूर बना दिया है। तो आइए जानते हैं इस पौराणिक जैन तीर्थ से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो इसे जैन धर्मावलम्बियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनाते हैं।

झारखंड राज्य के गिरीडीह जिले के मधुबन क्षेत्र की सबसे ऊंची पहाड़ी पारसनाथ चोटी के शिखर पर समुद्र तल से 520 फीट ऊंचाई पर अवस्थित और नौ किलोमीटर की परिधि में विस्तृत इस सम्मेद शिखर को लेकर जैन धर्मावलम्बियों की मान्यता है कि जिस तरह गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं, उसी तरह सम्मेद शिखर के मंदिर तीर्थों की वंदना करने से 49 जन्मों के समस्त सांसारिक पापों का शमन हो जाता है। इसलिए यह ‘’सिद्धक्षेत्र’’ कहलाता है और जैन धर्म में इसे ‘’तीर्थराज’’ की उपाधि दी गयी है।

जैन धर्मशास्त्रों में तीर्थंकरों के पाँच निर्वाण क्षेत्रों का उल्लेख मिलता है -कैलाश पर्वत, चम्पापुरी, पावापुरी, ऊर्जयन्त और सम्मेद शिखर। कुल 24 तीर्थंकरों में से प्रथम तीर्थंकर भगवान ‘आदिनाथ’  ऋषभदेव ने कैलाश पर्वत पर, 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य ने चंपापुरी में, 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ ने गिरनार पर्वत और 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने पावापुरी में मोक्ष प्राप्त किया था। शेष 20 तीर्थंकरों के साथ अनेक महान संतों व जैन मुनियों ने सम्मेद शिखर की पुण्य भूमि में कठोर तप द्वारा मोक्ष प्राप्त किया था।

जैन धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि रचना के समय से ही सम्मेद शिखर और अयोध्या, इन दो प्रमुख तीर्थों का अस्तित्व रहा है।  इसलिए इसको ‘अमर तीर्थ’ माना जाता है। जैन कवि धानक राय इस तीर्थ की महिमा में कहते हैं- “एक बार वंदे जो कोई, ताहे नरक पशु गति नहीं होई।” सम्मेद शिखर पर्वत पर द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ ने सर्वप्रथम योग निरोध करके मोक्ष प्राप्त किया था, वहीं तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने यहीं से मोक्ष प्राप्त किया था। उनके मोक्ष के बाद भावसेन नाम के राजा ने उस पर्वत की वंदना करके श्रीप्रसन्नमुख मुनिराज की प्रेरणा से पार्श्वनाथ के स्वर्णभद्रकूट पर जिन मंदिर बनवाकर उसमें भगवान पार्श्वनाथ की नीलमणि वाली रत्नप्रतिमा प्रतिष्ठित की थी। विभिन्न पौराणिक आख्यान इस बात के भी साक्षी हैं कि इस दिव्य तीर्थ की तपऊर्जा से अनुप्राणित होकर प्राचीन काल से वर्तमान समय तक विभिन्न राजाओं, आचार्यों, भट्टारक व श्रमणों ने आत्म-कल्याण और मोक्ष प्राप्ति की भावना से यहां कठोर तप किया था।

जैन धर्म के मनीषियों की मानें तो सम्मेद शिखर जैन धर्म के दिगंबर और श्वेताम्बर दोनों मतों के अनुयायियों का प्रमुख तीर्थ है। माना जाता है कि जीवन में सम्मेद शिखर तीर्थ की एक बार यात्रा करने पर श्रद्धालु मृत्यु के बाद व्यक्ति को पशु योनि और नरक प्राप्त नहीं होता। जो व्यक्ति सम्मेद शिखर आकर पूरे मन, भाव और निष्ठा से भक्ति करता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है और वह संसार के सभी जन्म-कर्म के बंधनों से मुक्त हो जाता है। इस पवित्र तीर्थ का नैसर्गिक सौन्दर्य भक्तों के मन में भक्ति व प्रेम की भावना को जगाता है तथा उनको अहिंसा और शांति का संदेश देता है। यही कारण है कि जैन धर्मावलम्बी जब सम्मेद शिखर की तीर्थयात्रा पर आते हैं तो हर तीर्थयात्री का मन अपने पूज्य तीर्थंकरों का स्मरण कर अपार श्रद्धा, आस्था, उत्साह और खुशी से भर जाता है। यही नहीं, इस क्षेत्र की पवित्रता और सात्विकता के प्रभाव से यहां के वन्य क्षेत्र में निवास करने वाले शेर, बाघ आदि जंगली पशुओं का स्वाभाविक हिंसक व्यवहार तीर्थयात्रियों को कोई हानि नहीं पहुंचाता और वे भी बिना किसी भय के आनंद पूर्वक निर्द्वंद यात्रा संपन्न करते हैं।

गौरतलब हो कि कठिन और दुर्गम रास्तों से भरी चढ़ाई होने के बावजूद जैन समाज के धर्मावलम्बी साधक पूर्ण श्रद्धाभाव से सूती वस्त्रों में नंगे पाँव पदयात्रा कर सम्मेद शिखर के 27 किलोमीटर के दायरे में फैले मंदिर-मंदिर जाकर शीश नवाकर पूज्य तीर्थंकरों का वंदन करने के उपरांत ही आहार ग्रहण करते हैं। तीर्थ की वंदना यात्रा मधुबन से शुरू होती है। तीर्थयात्री गर्मियों में सुबह तीन बजे तथा सर्दियों में सुबह चार बजे से चढ़ाई शुरू हर देते हैं। पारसनाथ पहाड़ी पर बिजली व्यवस्था न होने के कारण तीर्थयात्री यात्री लाठी और टार्च साथ लेकर जाते हैं। इस तीर्थ परिधि के प्रमुख पड़ाव बीस तीर्थकरों के मोक्षस्थल हैं जहां उनके चरण चिह्न विराजमान हैं। इन्हें जैन पुराण ग्रंथों में ‘’टोंक’’ के रूप में परिभाषित किया गया है। भक्तगण श्री गौतम स्वामी की टोंक के नमन वंदन से इस यात्रा शुभारम्भ कर आगे   कुंठनाथ, नेमिनाथ, अरहनाथ, मल्लिनाथ, श्रेयांसनाथ, पुष्पदंत, पद्मप्रभु, मुनि सुब्रतनाथ, चन्द्रप्रभु, ॠषभदेव, शीतलनाथ, अनन्तनाथ, सम्भवनाथ, वासुपूज्य देव व अभिनन्दन देव की टोंकों का दर्शन कर अपनी वंदना पूरी करते हैं।

इस कारण किया गया था विरोध

जैन शास्त्रों में सम्मेद शिखर शाश्वत तीर्थ के रूप में वर्णित है। जैन धर्म गुरुओं और धर्मावलम्बियों का कहना है कि हिन्दू धर्म में जो महत्ता बद्री-केदार-द्वारिका व रामेश्वरम जैसे चार धामों तथा काशी, मथुरा, अयोध्या व माँ वैष्णो देवी धाम जैसे दिव्य तीर्थो की है, सिखों के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की है, इस्लाम के लिए मक्का-मदीना और ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी की है; वही महत्ता जैन समाज के लिए सम्मेद शिखर की है। जैन धर्म गुरुओं का कहना है कि इस संपूर्ण क्षेत्र की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की गयी तो यहां का पर्यावरण भी खतरे में पड़ जाएगा।

सम्मेद शिखर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की जैव विविधता के साथ भी भविष्य में छेड़छाड़ की जाएगी जिसके चलते इस संपूर्ण क्षेत्र की न केवल पवित्रता नष्ट होगी बल्कि यहां आने का जो आध्यात्मिक भाव और अनुभव होता है वह भी प्रभावित होगा। ईको टूरिज्म के नाम पर देश विदेश के पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ने से तीर्थ स्थल के 100 मीटर के दायरे को छोड़कर शराब और मांस की बिक्री खुलेआम होने लगेगी। किसी भी जैन अनुयायी के लिए यह गहरी चिंता की बात है।

देश के जाने माने जैन धर्मगुरु व कथावाचक ललित सागर जी महाराज का कहना है, ‘’यह भलीभांति जान लेना चाहिए कि पर्यटन और परिक्रमा परिव्राजक में जमीन आसमान का फर्क होता है। तपोभूमि या तीर्थ क्षेत्र की लोग परिक्रमा करने जाते हैं और संतजन परिव्राजक होते हैं जो हमेशा ही तपोभूमि पर ध्यान और तीर्थों में परिक्रमा करते रहते हैं। पर्यटन के नाम पर हिन्दुओं के कई तीर्थों को नष्ट कर दिया गया है। आज बड़ी संख्या में लोग दर्शन-सत्संग नहीं बल्कि सैर-सपाटा करने तीर्थ क्षेत्र में जाते हैं और फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। खबरों में हमने पढ़ा है कि किस तरह गंगा के पवित्र तट पर लोग बैठकर डांस या शराब पार्टी कर रहे हैं। इस आचरण से तपोभूमि की पवित्रता मलिन होती है। इसलिए सम्मेद शिखर को लेकर जैन समाज का विरोध पूरी तरह न्यायोचित है।

Topics: Jharkhand Sammed Shikharfaith of Jainismfaith of Sammed ShikharYatra of Sammed Shikhar Tirthathe highest hill in Madhuban regionझारखंड सम्मेद शिखरजैन धर्म की आस्थासम्मेद शिखर की आस्थासम्मेद शिखर तीर्थ की यात्रामधुबन क्षेत्र की सबसे ऊंची पहाड़ी
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे वापस मिलेगा फ्रीज हुआ पैसा, जानिए नया नियम

(AI-generated image)

रामराज्य और कौटिल्य का सप्तांग मॉडल कैसे एक समृद्ध सभ्यता का निर्माण कर सकते हैं?

साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड का यह मुस्लिम होटल वहां की बदलती जनसांख्यिकीय की ओर इशारा कर रहा है

‘केंद्र शासित प्रदेश’ की मांग

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी; सांसद पद से भी दिया इस्तीफा  

स्वयंसेवक के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका : मिथिलेश नारायण

मृतक सूर्या और टोपी पहने हुए पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी असद

सूर्या हत्याकांड : जिहादी मानसिकता की बर्बरता

प्रतीकात्मक तस्वीर

मांसाहारी भोजन से इनकार करने पर दीपांशु पर हमला, नौशाद और शाहरुख फरार

नूरी और तबस्सुम गिरफ्तार

बिजनौर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो सगी बहनें गिरफ्तार, घर से चल रहा था नशे का कारोबार

आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन के आरोप में चांदनी और उसका पिता गिरफ्तार

करोड़ों की संपत्ति, धर्मांतरण और गिरफ्तारी… आखिर क्या है आयुष से रहमान बनने की पूरी कहानी?

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा इज़राइल में लगाई जाएगी

इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भारत के लिए गर्व का क्षण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies