भारत की तरफ ड्रैगन की तिरछी नजर पर लगेगी लगाम, अमेरिकी सुरक्षा नीति दस्तावेज से हुआ खुलासा
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

भारत की तरफ ड्रैगन की तिरछी नजर पर लगेगी लगाम, अमेरिकी सुरक्षा नीति दस्तावेज से हुआ खुलासा

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की बढ़ती आक्रामकता पर लगाम लगाने के लिए अपनी सामर्थ्य बढ़ाने के लिए अमेरिका का रक्षा विभाग भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाएगा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Oct 28, 2022, 05:57 pm IST
inविश्व
यूएस नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी 2022 की रिपोर्ट

यूएस नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी 2022 की रिपोर्ट

अब भारत की सीमाओं पर चीन की शरारतों के विरुद्ध अमेरिका ने एक बड़ा खाका तैयार किया है। इसके अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी में व्यापक विस्तार किया जाने वाला है। पता यह चला है कि भारत तथा अमेरिका के बीच आगामी 15 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड के औली में बटालियन स्तर का युद्ध अभ्यास किया जाएगा। यह क्षेत्र वास्तविक नियंत्रण रेखा से सिर्फ 100 किमी. के फासले पर है।

सीमाओं पर चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए अमेरिका ने अब भारत की सुरक्षा को और पुख्ता करने में सहयोग की इच्छा दर्शाई है। बाइडन प्रशासन अब इस दृष्टि से तैयारियों में जुट भी गया है। ऐसे समाचार मिले हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार भारत के साथ रक्षा साझेदारी को विस्तार देने की भी तैयारी कर रही है। यह खुलासा हुआ है कल जारी हुई यूएस नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी 2022 की रिपोर्ट में। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा करके अमेरिका चीन के विरुद्ध अपनी क्षमता में बढ़ोतरी करने की कोशिश में है।

प्रतीकात्मक चित्र

प्राप्त समाचार के अनुसार, उक्त नीतिगत रिपोर्ट में लिखा है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की बढ़ती आक्रामकता पर लगाम लगाने के लिए अपनी सामर्थ्य बढ़ाने तथा हिंद महासागर के इलाके में खुली पहुंच पक्की करने के लिए अमेरिका का रक्षा विभाग भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाएगा। इसमें यह भी लिखा है कि चीन एक सुनियोजित चुनौती पेश करता है।

उल्लेखनीय है कि इस दस्तावेज में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा हिंद महासागर क्षेत्र को और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अपने हिसाब से बदलने की चीन की आक्रामक कोशिश को बताया गया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संदर्भ में लिखा है कि विभाग अमेरिका की नीति तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत पूर्वी चीन सागर, ताइवान स्ट्रेट, दक्षिण चीन सागर और विवादित सीमा के मामले में चीन की साजिशों से निपटने के लिए सहयोगियों तथा साझेदारों का भी साथ देगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि यदि 2024 में वह राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत—अमेरिका के संबंधों को और आगे लेकर जाएंगे। गत दिनों फ्लोरिडा में रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के दिवाली कार्यक्रम में 200 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों के सामने उन्होंने कहा था कि हिंदू समुदाय, भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं।

अमेरिका जानता है कि भारत ने अपनी विदेश नीति को लेकर कभी कोई समझौता नहीं किया है और यह राष्ट्रीय हित पर ही केन्द्रित रही है। बात चाहे रूस से भारत के संबंधों की हो तब भी कई पश्चिमी देशों की आपत्ति के बावजूद भारत रूस से अपने संबंधों पर कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हुआ है। अब तो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस का दौरा करने वाले हैं। 8 नवंबर को उनका रूस जाना तय है, जहां वे रूसी विदेश मंत्री सरगेई लावारोव से मिलेंगे। रूस की विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कल मॉस्को में बयान दिया कि अगले महीने लावारोव की जयशंकर से वार्ता होने जा रही है। इस वार्ता में दोनों नेता रूस तथा भारत के रिश्तों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

इस बीच खबर यह भी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन में फिर से वार्ता हो सकती है। इससे पूर्व दोनों समरकंद में एससीओ सम्मेलन के दौरान मिले थे।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि चीन के ‘मित्र’ पाकिस्तान को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में साफ कहा है कि हम 26/11 को भूल नहीं सकते हैं। उनका इशारा पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे इस्लामी आतंकवादियों की तरफ था। इतना ही नहीं, जिहादियों को पाकिस्तानी सत्ता से मिलती आ रही कथित मदद के बारे में भी भारत कई अवसरों पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करता रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब अमेरिका के साथ रक्षा समझौतों में और विस्तार तथा रक्षा सहयोग बढ़ने के बाद चीन और पाकिस्तान निश्चित रूप से दबाव में आएंगे। हो सकता है, एलएसी पर चल रहीं चीन की शरारतों पर कमोबेश लगाम लग जाए। लेकिन ऐसा होगा कि नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा।

Topics: BidenrelationsIndiaAmericaChinarussiajayshankardiplomacydefecedealPakistanindianoceanuspacttaiwanModi
Share2
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मेडिकल जांच में फिट पाए गए, वापस रावलपिंडी जेल भेजा गया

इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन से हटे बैरिकेड्स, अब दिल्ली में PAK दूतावास के बाहर बड़ा एक्शन

विभाजन विभीषिका से सामरिक शक्ति तक: पढ़िए विशेषांक की हर बड़ी बात

हॉकी विश्व कप : भारत-पाकिस्तान की टक्कर कल, सेमीफाइनल की दौड़ में भारतीय टीम को ड्रॉ भी काफी

सुरक्षा एजेंसियों की ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 14 राज्यों से 253 संदिग्ध हिरासत में, 80 FIR

Vibhajan Ki Vibhishika: “चारों ओर मौत मंडरा रही थी…” मुल्तान से निकले तो मालगाड़ी पर हुआ हमला

Load More

ताज़ा समाचार

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना ने पूरे किए ‘पिच ब्लैक’ और ‘उदारा शक्ति’ अभ्यास, हिंद-प्रशांत में दिखाई सामरिक ताकत

बैठक के मंच पर विराजमान हैं श्री मोहनराव भागवत और श्री दत्तात्रेय होसबाले

अखिल भारतीय समन्वय बैठक : कार्य विस्तार और संवाद पर जोर

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन

संत समागम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत

बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज

बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, चीन के 20 नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर थे सवार

राखी का वो इतिहास जो कम लोग जानते हैं: जब एक धागे ने पूरे बंगाल को जोड़ा

Gold Silver Price Today

Gold Rate Today: सोने में फिर आया जबरदस्त उछाल, 19 हजार रुपये महंगा हुआ भाव

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा गायत्री परिवार का विराट समारोह, 31 अक्टूबर से शुरू होगा 3 दिवसीय आयोजन

लातूर के उर्दू स्कूल में पहुंचे अभिजीत दिपके, छात्रों से पूछे कई सवाल; शिक्षिका की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies