धोखा दे सकता है एप्प का चस्का
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

धोखा दे सकता है एप्प का चस्का

लोग स्मार्टफोन पर एप्प डाउनलोड करते समय एप्प से मांगी गई हरेक इजाजत देते चले जाते हैं। यह आदत कभी उलटी भी पड़ सकती है

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Sep 30, 2022, 04:16 pm IST
inभारत, विश्व, विश्लेषण, विज्ञान और तकनीक, सोशल मीडिया

एप्प की तरफ से इजाजत मांगने के सवाल आते चले जाते हैं और आप फटाक से जवाब देते चले जाते हैं- क्या हम आपके संपर्कों की सूची देख सकते हैं? हां। क्या आपके कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं? हां। क्या आपकी फाइलों को एक्सेस कर सकते हैं? हां। क्या आपके फोन कनेक्शन का इस्तेमाल करते हुए संदेश और कॉल कर सकते हैं? हां। इंटरनेट कनेक्टिविटी का प्रयोग कर सकते हैं? हां। आपकी लोकेशन को जान सकते हैं? हां।

आज हर हाथ में मोबाइल है और हर काम के लिए एप्प। संदेश भेजने के लिए एप्प, तो फोटो खींचने के लिए एप्प। चैट के लिए एप्प तो वीडियो कॉल के लिए एप्प। पैसे के लेनदेन के लिए एप्प तो वीडियो के लिए एप्प। रेडियो के लिए एप्प तो फोटो को खूबसूरत बनाने के लिए एप्प। आपके मोबाइल में तमाम किस्म के एप्प हैं लेकिन फिर भी मन है कि भरता ही नहीं।

कभी विज्ञापन देखकर, या फिर दूसरों की देखा-देखी लोग धड़ाधड़ एप्प डाउनलोड करने में लगे हैं। बिना यह पड़ताल किए कि इस एप्प की पृष्ठभूमि और ‘प्रतिष्ठा’ कैसी है और दूसरे लोगों ने उस पर कैसी प्रतिक्रिया की है। बिना गौर किए कि इन्स्टॉल किए जाते समय वह एप्प आपसे कैसी-कैसी इजाजत मांग रहा है और वह आपके स्मार्टफोन में क्या कुछ एक्सेस करने वाला है।

कई एप्स किसी शातिर इंसान की ही तरह आपकी गतिविधियों और सूचनाओं पर निगाह रखने तथा उन्हें अपराधी तत्वों तक भेजने में सक्षम हैं। इन सूचनाओं में आपकी पहचान से जुड़ी जानकारियां भी हैं, जैसे नाम, ईमेल, फोन नंबर, पता, पासवर्ड, आधार कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, फोटो और यहां तक कि पहचान पत्र जैसे दस्तावेज भी। जब इस तरह की सूचनाएं अपराधियों तक पहुंच जाती हैं तो कई बार वैसी घटनाएं होती हैं जो अखबारों में अक्सर छपती हैं।

एप्प की तरफ से इजाजत मांगने के सवाल आते चले जाते हैं और आप फटाक से जवाब देते चले जाते हैं- क्या हम आपके संपर्कों की सूची देख सकते हैं? हां। क्या आपके कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं? हां। क्या आपकी फाइलों को एक्सेस कर सकते हैं? हां। क्या आपके फोन कनेक्शन का इस्तेमाल करते हुए संदेश और कॉल कर सकते हैं? हां। इंटरनेट कनेक्टिविटी का प्रयोग कर सकते हैं? हां। आपकी लोकेशन को जान सकते हैं? हां।

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि हरेक इजाजत न दी गई तो एप्प ढंग से काम नहीं कर पाएगा या फिर इंस्टॉल नहीं हो सकेगा। तो हां कहने की इस हड़बड़ी का क्या कहा जाए। ऐसा भी क्या है कि आप हरेक एप्प को अपना सब कुछ थमा देने पर आमादा हैं? वही सब जो आप किसी दूसरे इंसान को देने की बात सपने में भी नहीं सोच सकते, एप्स को सौंपते समय पलक भी नहीं झपकाते। लेकिन आपकी यह लापरवाही और उदारता किसी भी दिन उलटी पड़ सकती है।

इनमें से कई एप्स किसी शातिर इंसान की ही तरह आपकी गतिविधियों और सूचनाओं पर निगाह रखने तथा उन्हें अपराधी तत्वों तक भेजने में सक्षम हैं। इन सूचनाओं में आपकी पहचान से जुड़ी जानकारियां भी हैं, जैसे नाम, ईमेल, फोन नंबर, पता, पासवर्ड, आधार कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, फोटो और यहां तक कि पहचान पत्र जैसे दस्तावेज भी। जब इस तरह की सूचनाएं अपराधियों तक पहुंच जाती हैं तो कई बार वैसी घटनाएं होती हैं जो अखबारों में अक्सर छपती हैं।

खतरनाक माने जाने वाले एप्स की संख्या कितनी होगी? पिछले साल गूगल ने अपने प्ले स्टोर पर निजता का उल्लंघन करने के लिए 12 लाख एप्लीकेशनों को ब्लॉक किया है। लेकिन सिर्फ उससे बात नहीं बनेगी। मोबाइल यूजर का खुद सतर्क होना और सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी है।

क्या कुछ कर सकते हैं खतरनाक एप्प

  •  पहचान से जुड़ी जानकारी चुराना
  •  लोकेशन की जानकारी चुराकर बेचना
  •  फाइलों को लॉक कर देना और अनलॉक करने के लिए बिटकॉइन के जरिए फिरौती मांगना
  • आपके फोन अकाउंट से महंगे प्रीमियम एसएमएस भेजना (कई जगह एसएमएस भेजने पर चार्ज लगता है)
  • आपके नंबर से खरीदारी कर लेना (इन-एप्प परचेज)
  • वित्तीय लेनदेन, बैंक, क्रेडिट कार्ड, पेमेन्ट एप्प आदि की जानकारी लेना
  •  विज्ञापनों की बौछार कर देना
  • आपके संपर्क नंबर चुरा लेना
  • खुद को आपके फोन का एडमिन बना लेना
  •  इन्स्टॉल होने के बाद एप्प का आइकन गायब हो जाना और बैकग्राउंड में गतिविधियां चलाने लगना
  • इन तमाम चुनौतियों के बावजूद मोबाइल एप्स का सुरक्षित इस्तेमाल करना संभव है। जरूरत है सही जानकारी, सावधानी और सतर्कता की।
    कैसे रहें सुरक्षित
  •  जैसे ही फोन के आपरेटिंग सिस्टम का अपडेट आए, उसे तुरंत इन्स्टॉल करें। नए फीचर्स के साथ-साथ ये ताजातरीन सुरक्षा चुनौतियों के समाधान भी मुहैया कराते हैं।
  •  एंड्रोइड प्ले स्टोर और आइफोन एप्प स्टोर के अलावा किसी और ठिकाने से एप्प डाउनलोड न करें। इन दोनों के अलावा कुछ और भी वैकल्पिक ठिकाने हैं जहाँ से एप्प डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • एप्स को डाउनलोड करने वालों की संख्या, डेवलपर का नाम और यूजर्स के फीडबैक को देखकर ही डाउनलोड करें
  • इंटरनेट पर सर्च करके देखें कि क्या वह एप्प सुरक्षित है
  •  इन्स्टॉलेशन के दौरान एप्प को सिर्फ उतना ही करने की इजाजत दें जो सुरक्षित है और उस एप्प के इस्तेमाल के लिए जरूरी है
  •  जेलब्रेकिंग या रूटिंग जैसी हैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल न करें
  •  एंटीवायरस इन्स्टॉल करें
  • अपनी जरूरी फाइलों और सामग्री का बैकअप लेते रहें
    (लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। लेख में दिए गए विचार उनके निजी हैं)
Topics: मोबाइलफोन के आपरेटिंग सिस्टमआइफोन एप्प स्टोर
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

स्क्रीन बना रही बीमार

Load More

ताज़ा समाचार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

dr manmohan vaidya addresses-shikshak and taruni samvad in kashi bhu

विविधता का उत्सव मनाना ही भारतीय संस्कृति है: काशी में बोले मनमोहन वैद्य जी- भारत रूपी बगीचे के हम माली नहीं, पौधे हैं

gorakhpur rss centenary youth conference suryakund-prant pracharak ramesh address

“शाखा गंगा की तरह पवित्र और व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है”: गोरखपुर में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा सम्मेलन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

BRICS Summit: PM मोदी का वैश्विक सुधारों पर जोर, कहा- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी में बदलना होगा

मोदी जी ने तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Lakha Sidhana Amritpal Singh Akali Dal Waris Punjab De Maur Assembly Seat Panchjanya

एक और गैंगस्टर का पंजाब की राजनीति में एंट्री : वारिस पंजाब दे ने लक्खा सिधाना को मोड़ सीट से दिया टिकट, जानिए पूरी खबर!

कल का मौसम: 13 सितंबर को भी देशभर में ‘तूफानी बारिश’, इन राज्यों को रहना होगा सर्तक; IMD का बड़ा अलर्ट

अभिजीत दीपके

‘आ गए लाशों पर राजनीति करने’, बालाघाट में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना गाड़ी लेकर भागे CJP के दीपके

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies