राष्ट्रमंडल खेल के 10वें दिन भारत ने जीते 5 स्वर्ण सहित 15 पदक
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम खेल

राष्ट्रमंडल खेल के 10वें दिन भारत ने जीते 5 स्वर्ण सहित 15 पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 8, 2022, 02:06 pm IST
in खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। इसके अलावा टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने कमाल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही, भारतीय महिला और हॉकी टीम ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

मुक्केबाजी में आए तीन स्वर्ण पदक, एक रजत
10वें दिन तीन मुक्केबाजों – निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट), अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने अपने-अपने फाइनल जीते। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

वहीं, पुरूषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमित ने स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और रविवार को मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता। सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया।

एथलेटिक्स में एक स्वर्ण सहित आए चार पदक
पुरुषों की ट्रिपल जंप में, भारत ने शीर्ष दो पदक जीते, एल्धोस पॉल ने स्वर्ण (17.03 मीटर कूद) और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविद ने रजत (17.02 कूद) पदक जीता। इस बीच, अन्नू रानी और संदीप कुमार ने क्रमश: महिला भाला फेंक और पुरुषों की 10 किमी दौड़ में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

टेबल टेनिस में भारज ने एक स्वर्ण और एक रजत जीता
मिश्रित युगल में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हराकर स्वर्ण जीता। इससे पहले अचंता शरथ कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने टेनिस युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल और लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी ने शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी को इंग्लिश जोड़ी के हाथों 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा और रजत से संतोष करना पड़ा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया। जहां बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।

स्क्वैश में सौरव घोषाल-दीपिका पल्लीकल ने कांस्य जीता
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीत लिया।

बैडमिंटन में मिले दो कांस्य पदक
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कांस्य पदक मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराकर पदक अपने नाम किया। श्रीकांत को सेमीफाइनल में मलेशिया के एंगत्जे योंग ने हराया था। इसके अलावा महिला युगल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन यू वेंडी चेन और सोमरविल की जोड़ी को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराया।

बैडमिंटन में सिंधु व लक्ष्य सेन एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचे
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, लक्ष्य सेन ने रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 21-10, 18-21, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक पक्का किया।

भारत के पदक विजेता
बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 55 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी – मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी – संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी – गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Topics: Commonwealth Games Medals10th Day of Commonwealth Games15 MedalsGold MedalsCommonwealth Gamesराष्ट्रमंडल खेलस्‍वर्ण पदकराष्ट्रमंडल खेल में पदकराष्ट्रमंडल खेल का 10वां दिन15 पदक
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह : 17088 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम

चांदी सी चमकीं सोने की उम्मीदें

एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

सिफ्ट कौर समरा ने हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जीता

Asian Games Shooting: सिफ्ट कौर समरा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक, आशी को कांस्य

सोने पर निशाना लगाते नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)

ये नीरज का भाला है सोना लेकर आता है, एवरेस्ट पर भारत के गोल्डन ब्वॉय, हर मंच पर स्वर्णिम सफलता

नीरज चोपड़ा

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता गोल्ड

Load More

ताज़ा समाचार

guardian journalist ellis petersen amplifies anti india propaganda

पश्चिमी मीडिया का प्रोपेगैंडा! ‘द गार्जियन’ की हन्ना एलिस-पीटरसन के भारत विरोधी नैरेटिव का पर्दाफाश

dr chinmay pandya shantikunj honored in canada calgary

कनाडा की केंद्र सरकार एवं कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान

cm dhami attends judicium 2 0 dehradun announces 5 crore welfare fund

देहरादून: CM धामी ने ‘जूडिशियम 2.0’ सम्मेलन में लिया भाग, न्यायाधीश कल्याण निधि के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी घोषणा

uttarakhand voter revision program blo door to door visit

उत्तराखंड में शुरू हुआ SIR! BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म, ‘Book a Call’ फीचर से घर बैठे मिलेगी सुविधा

Shamli gym trainer Chandni Qureshi conversion Ayush Malik arrest

नमाज और जालीदार टोपी की फोटो से खुला राज! शामली में जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने कराया दवा कारोबारी के बेटे का कन्वर्जन

Modi Govt Border Security BRO Budget Infrastructure Development

मोदी सरकार में सरहदों की अभेद्य सुरक्षा: BRO का बजट ₹18,700 करोड़ पहुंचा, जानिए कैसे सीमा विकास की बदली सोच

CJP के प्रदर्शन में आए लोगों ने क्या कहा- इन्हें क्या मालूम RSS है

डॉ कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

नेहरू से लेकर जेपी तक, संघ को लेकर कैसे बदले विचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कितना जानती है कॉकरोच जनता पार्टी?

vhp shiksha varg prayagraj rajendra saxena

VHP परिषद शिक्षा वर्ग: प्रयागराज में बोले राजेन्द्र सक्सेना- सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies