10 से 10 तक : मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार - शेखावत
August 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

10 से 10 तक : मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार – शेखावत

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है, उसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं।

Written byManish ChauhanManish Chauhan
May 30, 2022, 10:07 am IST
inभारत
गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री

1- ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार’
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है, उसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए। भगवंत मान किस मुंह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कल 29 मई को मानसा जिले में उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

2- सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए हैं। गुरजाला DSP जयराम ने बताया कि एक ट्रक और एक खड़ी लॉरी के बीच टक्कर होने से हादसा हुआ है। घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

3- अर्धकुंभ को दहलाने की साजिश के केस में गुनहगारों की सजा पर फैसला आज
दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट जनवरी 2016 में हरिद्वार अर्धकुंभ को निशाना बनाने और दिल्ली एनसीआर में आईएस का नेटवर्क स्थापित करने के मामले में दोषी करार दिए जा चुके पांच गुनहगारों की सजा पर आज फैसला सुनाएगा। एडिशनल सेशंस जज प्रवीण सिंह इन दोषियों की सजा की अवधि पर फैसला सुनाएंगे।

4- देश में कोरोना के हालात
देश में कोरोना वायरस के केस एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। पिछले पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 2,706 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2,070 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 25 लोगों की मौत हुई है। अभी 17,698 केस एक्टिव हैं। बता दें कि अब तक 4,31,55,749 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,26,13,440 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,611 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,31,57,352 पहुंच गया है।

5- गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा में यार्ड मरम्मत की वजह से सोमवार को गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन निरस्त कर दी गईं हैं। गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस 31 मई को भी निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक सोमवार को गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस,गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस,बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस,अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और दरभंगा-अमृतसर वाया लखनऊ की ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है।

6- पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
देश में आज भी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

7- आईपीएल 2022 : गुजरात टाइटंस बनी चैंपियन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपाएल)-2022 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल को 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह गुजरात टाइंटस की इस नई नवेली टीम ने अपने पहले ही प्रयास में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

8- नेपाल विमान हादसा, पहचान में नहीं आ रहे शव
नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइन के प्लेन के मलबे की पहली तस्वीर सामने आई है। प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है। पहाड़ पर शव बिखरे शवों को इकट्ठा किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के कुछ शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है। बता दें कि इस विमान ने पोखरा से रविवार सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरी थी। उसके 15 मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया था। विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिकों सहित कुल 22 लोग सवार थे।

9- अमेरिका में फिर गोलीबारी, एक की मौत, सात घायल
बंदूक संस्कृति से घिरे अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर खूनखराबा हुआ है। ओक्लाहोमा में स्मृति दिवस समारोह में की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 मई को टेक्सास प्रांत के उवाल्डे शहर में एक स्कूल में एक छात्र ने 19 छात्रों सहित 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

10- यमन में तीन बारूदी सुरंगों में धमाके, पांच की मौत
यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह में तीन बारूदी सुरंगों में हुए धमाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि हाउती विद्रोहियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों में ये धमाके हुए हैं। पहला विस्फोट होदेइदाह के दक्षिणी हिस्से में हुआ। अल हाली जिले में और हेज जिले में धमाका हुआ है।

Topics: बड़ी खबरेंGajendra Singh Shekhawatताजी खबरेंNepali plane accidentbig newslatest newscorona updateCM Bhagwant Mannसिद्धू मूसेवालामुख्यमंत्री भगवंत मानगजेंद्र सिंह शेखावतनेपाली विमान हादसाकोरोना अपडेटSidhu Musewala
Manish Chauhan
Manish Chauhan
मनीष, पिछले सात साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। पत्रकारिता एवं जन संचार में स्नातकोत्तर करने के बाद इन्होंने करियर की शुरुआत 2015 में कृषि जागरण से की थी। उसके बाद ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत, आईबीसी 24 और वे-टू न्यूज एप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पाञ्चजन्य में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ब्राजील में स्थापित की गई गणेश जी की प्रतिमा

लैटिन अमेरिका में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष, ब्राजील में गणेश जी की पहली मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा

पाञ्चजन्य के कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी

विकसित भारत का आधार सांस्कृतिक विरासत: गजेंद्र सिंह शेखावत जी

गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री

नेहरू पेपर्स विवाद : कहां हैं 51 बक्से? सोनिया गांधी पर सीधा सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

मोदी सरकार उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को बढ़ावा दे रही है- गजेंद्र सिंह शेखावत

पंजाब के CM भगवंत मान के भाई की पोस्ट से मचा बवाल, 250 करोड़ रुपये की गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका

पंजाब की राजनीति में भूचाल : सीएम भगवंत मान के भाई ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, पूछा- सफाई के 250 करोड़ रुपए कहां गए..?

Air Chief Marshal AP Singh

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की गूंज: वायुसेना ने 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान किए ध्वस्त

Load More

ताज़ा समाचार

रणधीर जायसवाल

मक्का रक्षा समझौते का हो रहा विश्लेषण, भारत अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग, यह स्वयंसिद्ध और निर्विवाद वास्तविकता है : विदेश मंत्रालय

कन्वर्जन (प्रतीकात्मक चित्र)

पुणे : जबरन ईसाई कन्वर्जन के आरोप में ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस की गिरफ्त में आए ये चारों साइबर अपराधी

साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा गैंग का मास्टरमाइंड जहुरुल अंसारी गिरफ्तार, हजारों लोगों को बनाया निशाना

विशाल जनभागीदारी-हजारों की संख्या में रत्नागिरि के नागरिक, छात्र और ‘जेन-जी’ युवा पदयात्रा में शामिल हुए

राष्ट्रहित में मौन हुंकार

कार्यक्रम को संबोधित करते श्री अतुल लिमये

देश सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ें युवा : अतुल लिमये

बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार, पिछले साल के मुकाबले 4.68 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अस्पताल

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा अस्पताल का कमरा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया मुल्तान स्थित प्रह्लादपुरी मंदिर

झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र, बोले- मांगें नहीं मानीं तो भर जाएगा पूरा मैदान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies