उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में शराब माफिया मनमोहन सिंह के घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. शराब माफिया ने सरकारी जमीन कब्जा करके आलीशान घर बनवाया था. इस मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया. शराब माफिया के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. कुछ समय पहले दो बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी. मलवा थाने में इसकी हिस्ट्रीशीट भी है.
आगामी दो वर्षों में माफियाओं की 1200 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. विगत पिछले पांच वर्षों में पुलिस अब तक माफियाओं और अपराधियों की कई करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है.
फतेहपुर जनपद के मालवा थाना अंतर्गत मीरमऊ गांव में सरकारी ज़मीन को शराब माफिया मनमोहन सिंह ने कब्जा कर लिया था और उसके बाद उस भूमि पर अवैध निर्माण करके काफी बड़ा मकान बनवाया था. जानकारी के अनुसार 2430 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था. उक्त भूमि की कीमत 55 लाख रुपए से अधिक है.
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पुलिस तेजी से संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. हाल ही में यूपी पुलिस ने अपने एक प्रेजेंटेशन में बताया कि अगले 2 वर्षों में प्रदेश के माफिया और अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य पर पुलिस की कार्रवाई और तेज की जायेगी. अनुमान लगाया गया है कि आगामी दो वर्षों में माफियाओं की 1200 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. विगत पिछले पांच वर्षों में पुलिस अब तक माफियाओं और अपराधियों की कई करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

















