मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर जनपद की पुलिस ने रविवार की रात लखनऊ के दारुलशफा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गाजीपुर जनपद में जालसाजी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। कुछ समय पहले मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कियाथा। उस संपत्ति को छुड़वाने के लिए उमर अंसारी ने न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी। आरोप है की उमर अंसारी ने अपनी मां अफ़शा अंसारी का फर्जी दस्तखत बनाकर याचिका दाखिल की थी। अफशा अंसारी काफी समय से फरार है और उस पर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित है।
गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि न्यायालय में यूपी गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी थी। जब्त संपत्ति IS 191 के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी (मृत) से संबंधित थी। इस संपत्ति को छुड़वाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। उक्त दायर याचिका में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी द्वारा अवैधानिक लाभ लेने के उद्देश्य से सोची समझी रणनीति के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए अपनी की अफ़शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में दाखिल किया गया।
उक्त प्रकरण के संज्ञान में आने पर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में अपराध संख्या 245/2025 अंतर्गत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS पंजीकृत किया गया। उमर अंसारी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
















