मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक गंभीर साजिश का खुलासा करते हुए ऐसे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो हिंदू नाम और भगवा वेश धारण कर धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। ये सभी कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र आयोजन के दौरान उन्माद फ़ैलाने के इरादे से काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार अगर इन्हें समय रहते गिरफ्तार न किया जाता, तो ये धार्मिक वैमनस्य फैलाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे सकते थे।
यह भी पढ़ें – भगवा गमछा पहन आगजनी कर रहा था और मुंह से निकला “या अल्लाह”: योगी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में— मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद आबिद, और एक अन्य शामिल है। ये सभी कांवड़ियों का हिंदू वेश और नामों का इस्तेमाल कर कांवड़ शिविरों में घुसकर वहाँ हिंदू धर्म और आस्था का मज़ाक बना रहे थे। इनका मकसद था भ्रम फैलाकर नफरत को बढ़ावा देना था। जिसके बाद ये उस नफरत की आड़ में उन्माद फैला सकें, और दंगे भड़क जाएँ।
जमानत पर छूटते ही जुट गए मकसद में
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग मामलों में मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस 14 जुलाई को इन सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जैसे ही ये जमानत पर बाहर आए तो इन्होने फिर से वही हरकतें शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें – कांवड़ यात्रियों को बदनाम किया जा रहा, कांवड़ियों को उपद्रवी बोला जाता है : योगी आदित्यनाथ
अब होगी कड़ी कार्रवाई
बरहाल पुलिस अब इन आरोपियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। प्रशासन ने साफ और स्पष्ट रूप से कह दिया है कि धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम योगी ने पहले ही दी थी चेतावनी
हाल ही में दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर कहा था- “जहां कांवड़ यात्रा में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति है, वहीं कुछ लोग इसे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इस यात्रा को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।”
यह भी पढ़ें – मुरादाबाद : लोन वुल्फ आतंकी साजिश नाकाम, नदीम, मनशेर और रहीस गिरफ्तार
उन्होंने आगे कहा- “ऐसे उपद्रवियों को समुदाय में घुसने न दें। कानून हाथ में न लें, प्रशासन को जानकारी दें। ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है और यात्रा समाप्ति के बाद उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे।”
















