केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आजमगढ़ के लालगंज विधानसभा क्षेत्र की एक चुनावी सभा में जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की विकास योजनाओं का जिक्र किया, वहीं सपा सरकार में माफिया और अपराधियों के समर्थन को लेकर मतदाताओं को सचेत किया। उन्होंने कहा कि अगर अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान को जेल में देखना चाहते हैं तो भाजपा को वोट करें।
अमित शाह ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। पांच चरणों में ही प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत दे दिया और सातवें चरण में भाजपा तीन सौ के पार होगी। प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की अगुवाई में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा सरकार में सात सौ दंगे हुए थे। उन्होंने जनसभा में मौजूद माताओं से कहा कि दोबारा भाजपा की सरकार बनाएं, साल में दो बार रसोई गैस मुफ्त मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे नौजवानों को लैपटाप और टैबलेट दिया जाएगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने जो वादे किये थे उसे पूरा किया। उन्होंने शौचालय, आवास, राशन, पेंशन, किसान सम्मानि निधि सहित अन्य विकास योजनाओं को गिनाते हुए सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में कट्टे बनने थे, लेकिन पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में मिसाइल और गोला बनाता है, जिससे पाकिस्तान भी डरता है। यह परिर्वन करने काम भाजपा सरकार ने किया है। पांच वर्षों में काननू व्यवस्था को सही किया।
(सौजन्य सिंडिकेट फीड)











