ड्रैगन का कसता शिकंजा
August 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ड्रैगन का कसता शिकंजा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 31, 2021, 08:15 am IST
inभारत, दिल्ली
स्कार्दू हवाईअड्डे

स्कार्दू हवाईअड्डे

चीन व पाकिस्तान की मित्रता की बुनियाद भारत विरोध पर टिकी है। चीन को जहां पाकिस्तान के जरिए खाड़ी देशों तक पहुंचने का रास्ता चाहिए तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एक मजबूत सहयोगी चाहिए। इसके लिए पाकिस्तान चीन को मुंहमांगी कीमत देने और अपनी गरिमा व संप्रभुता के सौदे के लिए तैयार है। ऐसे में चीन पाकिस्तान की ‘नई ईस्ट इंडिया’ कंपनी बन गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान उसके लिए कैद में वे बुलबुल हैं  जो चाहे जितना फड़फड़ा लें लेकिन चीनी गिरफ्त से निकल पाना अब मुश्किल

स्कार्दू हवाईअड्डे (बाएं) पर खड़ा पीआईए का विमान (ऊपर)

आदर्श सिंह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी ने इस महीने दो दिसंबर को गिलगित- बाल्टिस्तान में स्थित स्कार्दू हवाईअड्डे को अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करते हुए यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन का एलान किया। इस हवाईअड्डे का चीन के सहयोग से पिछले साल ही उन्नयन किया गया है। इमरान ने अपने स्वभाव के अनुसार दावा किया कि अब दुनिया भर के पर्यटक गिलगित-बाल्टिस्तान  की सैर को आएंगे और इस इलाके की किस्मत बदल जाएगी। लेकिन इमरान के दावे और तथ्यों में फर्क है। गिलगित-बाल्टिस्तान को विवादित इलाके के रूप में मान्यता देते हुए भारत के कई मित्र देशों की विमानन कंपनियों ने यहां की उड़ानों से दूरी बना रखी थी। ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करना पाकिस्तान की इस इलाके पर अपने अवैध कब्जे के दावे को वैध साबित करने की बचकानी कोशिश से अधिक नहीं समझा जाना चाहिए।

पीआईए का विमान

असली बात हवाईअड्डे के उन्नयन की है। बता दें कि यह दोहरे उपयोग वाला यानी सैन्य और असैन्य दोनों उद्देश्यों से विकसित किया गया हवाईअड्डा है। लेह यहां से केवल 100 किलोमीटर और श्रीनगर 155 किलोमीटर दूर है। यहां पाकिस्तान के जेएफ-17 विमानों का बेड़ा तैनात है और पिछले ही साल स्कार्दू वायुसेना अड्डे पर चीन और पाकिस्तान ने साझा युद्धाभ्यास किया था। भारत-चीन सीमा पर पिछले साल से जारी तनाव के बीच कई बार चीनी युद्धक विमान भी इस हवाईअड्डे पर देखे गए हैं। खबरों के अनुसार चीन ने यहां अपने 40 जे-10 युद्धक विमान तैनात कर रखे हैं। इसके अलावा हवा में विमान से विमान में तेल भरने वाले आईएल-78 विमान भी देखे गए हैं। ऐसे में संशय की कोई गुंजाइश बचती नहीं कि किस उद्देश्य से इस हवाई अड्डे का उन्नयन किया गया है। युद्ध की स्थिति में चीन इस हवाई अड्डे का जमीनी और हवाई हमले का उपयोग करेगा।

स्कार्दू वायुसेना अड्डे से चीन को शिनकियांग के काशगर और तिब्बत में सीमा से काफी दूर वायुसेना अड्डों के होने से जो रणनीतिक नुकसान हो रहा था, उसकी भरपाई हो जाएी। नगारी और होतान जैसे चीन के वायुसैनिक अड्डे सीमा से 300 किलोमीटर दूर हैं। साथ ही दोनों हवाईअड्डे समुद्र तल से 4000 किलोमीटर की ऊंचाई पर हैं जिससे उसके युद्धक विमानों का पूरे हथियारों और साजोसामान के साथ उड़ान भरना मुश्किल है। ऐसे में स्कार्दू में चीनी वायुसेना की मौजूदगी भारत के लिए खतरे की घंटी है। साथ ही चीन ने कराकोरम राजमार्ग पर सैन्य इस्तेमाल के लिए 16 हवाई पट्टियां बना रखी हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान में मौजूद दस से पंद्रह हजार चीनी सैनिक युद्ध की स्थिति में करगिल से होकर लद्दाख जाने वाली सड़कों को बाधित कर सकते हैं।

सैन्य दृष्टिकोण से देखें तो गिलगित-बाल्टिस्तान से होकर पश्चिमी दिशा से लद्दाख पर हमला किया जा सकता है। साथ ही एक बहुत छोटा सा हिस्सा इसे सियाचिन ग्लेशियर और दौलत बेग ओल्डी से अलग करता है। ऐसे में साफ है कि स्कार्दू हवाई अड्डे का उन्नयन पर्यटन बढ़ाने की मंशा से नहीं बल्कि भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने की नीयत से किया गया है।

गिलगित-बाल्टिस्तान पर चीनी कब्जा
जुलाई 2011 में आईडीएसए, जिसका नाम अब मनोहर पर्रीकर रक्षा अध्यन एवं अनुसंधान संस्थान हो चुका है, ने एक रिपोर्ट में कहा,  ‘यदि गिलगित-बाल्टिस्तान में चीनी दखल इसी तरह बढ़ता रहा तो 2020 तक यह इलाका पूरी तरह चीन के कब्जे में चला जाएगा।’ यह भविष्यवाणी न केवल गिलगित-बाल्टिस्तान के संदर्भ में सच हुई है बल्कि कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि पूरा पाकिस्तान ही चीन का एक ‘प्रांत’ है। लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान चीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

चीन की पाकिस्तान से सीधे तौर पर कोई सीमा नहीं लगती थी लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे से भारत का न केवल अफगानिस्तान और सिनकियांग से संपर्क टूट गया बल्कि चीन के लिए तीन हजार किलोमीटर लंबे कराकोरम राजमार्ग के जरिए गिलगित-बाल्टिस्तान होते हुए ग्वादर बंदरगाह पहुंचने का रास्ता भी साफ हो गया। चीन किसी भी हाल में गिलगित-बाल्टिस्तान पर अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने देगा क्योंकि यह उसकी सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजना सीपीईसी की जीवनरेखा है। यह अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए चीन का ही दबाव है जिसके कारण पाकिस्तान को मजबूरी में गिलगित-बाल्टिस्तान को अलग प्रांत का दर्जा देना पड़ा। चीन को पाकिस्तान के रास्ते खाड़ी देशों तक पहुंच चाहिए जो गिलगित-बाल्टिस्तान पर मजबूत पकड़ के बिना संभव नहीं हो सकता। आज चीनी टैंकरों को खाड़ी देशों तक पहुंचने के लिए 16 से 25 दिन लगते हैं जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान से होकर हाई स्पीड रेल सेवाएं शुरू होने और इसके सड़क मार्गों से पूरी तरह जुड़ जाने के बाद ग्वादर से 48 घंटे में चीन पहुंचा जा सकता है।

गिलगित-बाल्टिस्तान में क्या कर रहा है चीन
अगस्त 2010 में विख्यात अमेरिकी पत्रकार सेलिग एस. हैरीसन ने ‘न्यूयार्क टाइम्स’ में एक आलेख में रहस्योद्घाटन किया था कि गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में चीन 22 गुप्त सुरंगों का निर्माण कर रहा है और किसी पाकिस्तानी का इन सुरंगों के आस-पास फटकना भी मना है। कहने को वह ईरान से चीन तक प्रस्तावित तेल पाइप लाइन के लिए इन सुरंगों का निर्माण कर रहा है। लेकिन इस सुरंगों का उपयोग मिसाइल स्टोरेज फैसिलिटी के रूप में भी किया जा सकता है। साथ ही जो गोपनीयता बरती जा रही है, उससे इस धारणा को बल ही मिलता है। शिनकियांग में जारी दमन चक्र अब यहां भी पहुंच गया है और स्थानीय उद्गरों को निशाना बनाया जाना शुरू हो गया है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान की सैकड़ों महिलाओं और गिलगित-बाल्टिस्तान के सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर शिनकियांग की जेलों में डाला जा चुका है।

शोषण का अंतहीन सिलसिला
गिलगित-बाल्टिस्तान की धरती बहुमूल्य धातुओं और खनिजों से लबालब है। धातु और गैर-धातु दोनों प्रकार के तमाम बहुमूल्य खनिजों से लेकर यूरेनियम, सोने, तांबे की खदानों के अलावा उद्योगों में काम आने वाली चट्टानें और तमाम बहुमूल्य पत्थर भी हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए ये किसी काम की नहीं हैं। चीनी इसके एकमात्र लाभार्थी हैं। पाकिस्तान की सरकार ने उनके लिए खदानों का लाइसेंस लेना आसान कर दिया है और उन्हें कर देने के झंझट से भी मुक्त कर दिया है। अब हालत यह है कि ये कंपनियां स्थानीय लोगों को विस्थापित करने के बाद उनके पुनर्वास के लिए भी चवन्नी खर्च नहीं करतीं। और तो और, हाल ही में पाकिस्तान ने सैकड़ों स्थानीय खदान मालिकों के लाइसेंस रद्द कर उन्हें चीनी खदान मालिकों को सौंप दिया जिन्होंने पुनर्वास की किसी योजना के बगैर ही हजारों स्थानीय लोगों को विस्थापित कर दिया। साथ ही चीनी कंपनियां पाकिस्तान में अपनी मुखौटा कंपनियां बनाकर काम कर रही हैं जिससे लगे कि मालिकाना हक किसी पाकिस्तानी के पास है।

पारिस्थितिकी की बर्बादी
वी.एस. नायपाल अपनी किताब ‘द मास्क इन अफ्रीका’ में लिखते हैं कि चीनियों को देखकर लगता है कि उन्हें धरती से एक विशेष प्रकार की घृणा है। उनकी यह टिप्पणी अफ्रीका में जंगल काटने में लगी चीनी कंपनियों के कामकाज को देखकर थी। लेकिन सच यह है कि चीन ने अपने देश की धरती और पर्यावरण को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गिलगित-बाल्टिस्तान इसके अपवाद कैसे हो सकते हैं? संवेदनशील पारिस्थितिकी वाले इस इलाके में चीनियों के दखल का पहला परिणाम 2010 में दिखा जब हुंजा में भूस्खलन से हुंजा नदी का प्रवाह रुक गया और 20 लोगों की मौत हो गई। इससे आई बाढ़ में छह हजार लोग विस्थापित हो गए और बीस किलोमीटर तक कराकोरम राजमार्ग पानी में डूब गया। चीन गिलगित-बाल्टिस्तान में बड़े पैमाने पर बांधों का निर्माण कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी है 14 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से बनने वाली डायमर भाषा बांध परियोजना। डायमर भाषा परियोजना में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी चीन की है जबकि 30 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रंटियर वर्क्स आर्गनाइजेशन की है जो कि पाकिस्तानी फौज की कंपनी है। चीन यहां एक नहीं, पांच बांधों का निर्माण कर रहा है।

बढ़ता असंतोष
गिलगित से लेकर ग्वादर तक, पूरी पाकिस्तानी अवाम धीरे-धीरे समझने लगी है कि सीपीईसी के नाम पर चल रही इन परियोजनाओं से पाकिस्तान का कोई भला नहीं हो रहा लेकिन चीन मालामाल हो रहा है। खासकर चीनियों का पाकिस्तानी जनता के साथ दंभी बर्ताव भी असंतोष को बढ़ाने का एक कारण है। चीनियों के कारण पाकिस्तान में अब धड़ल्ले से सुअर का मांस बिकने लगा है। इन्हीं कारणों से आम पाकिस्तानी अब चीनियों को घर किराये पर देने से भी कतराने लगे हैं। लेकिन भारत के खिलाफ शत्रुता का विचार पाकिस्तानी हुक्मरानों के दिमाग में इस कदर हावी है कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे चीन को हर मुंहमांगी चीज देने को तैयार हैं ताकि उसके पाकिस्तान में हित इतने बढ़ जाएं कि चीन को किसी भी स्थिति में उसके साथ खड़े रहना पड़े। इसके लिए पाकिस्तान अपनी गरिमा और संप्रभुता को तिलांजलि देने के लिए तैयार है।
(लेखक साइंस डिवाइन फाउंडेशन से जुड़े हैं और रक्षा एवं वैदेशिक मामलों में रुचि रखते हैं।)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी के साथ सम्मानित बुजुर्ग और अन्य वरिष्ठ जन

‘नई पीढ़ी को बताएं विभाजन की पीड़ा’

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निःशुल्क मिल रहा राशनः CM योगी

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP से उत्तराखंड तक डुप्लीकेट वोटरों का मामला गरमाया, चुनाव आयोग ने जारी किए नोटिस

भारत को बड़ी सफलता मिली।

भारत ने दिखाई अपनी ताकत! दिव्यास्त्र Mk3 की सफल उड़ान, ULPGM-V3 का भी सफल परीक्षण

आस्था, अध्यात्म और आधुनिक पीढ़ी के संबंध में विशेष चर्चा – Acharya Mithilesh Nandini Sharan

ओडिशा के चांदीपुर से किया गया अग्नि-4 का सफल परीक्षण

रक्षाक्षेत्र : सामरिक मोर्चे पर मजबूत होता भारत

Load More

ताज़ा समाचार

कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी के साथ सम्मानित बुजुर्ग और अन्य वरिष्ठ जन

‘नई पीढ़ी को बताएं विभाजन की पीड़ा’

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निःशुल्क मिल रहा राशनः CM योगी

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP से उत्तराखंड तक डुप्लीकेट वोटरों का मामला गरमाया, चुनाव आयोग ने जारी किए नोटिस

भारत को बड़ी सफलता मिली।

भारत ने दिखाई अपनी ताकत! दिव्यास्त्र Mk3 की सफल उड़ान, ULPGM-V3 का भी सफल परीक्षण

आस्था, अध्यात्म और आधुनिक पीढ़ी के संबंध में विशेष चर्चा – Acharya Mithilesh Nandini Sharan

ओडिशा के चांदीपुर से किया गया अग्नि-4 का सफल परीक्षण

रक्षाक्षेत्र : सामरिक मोर्चे पर मजबूत होता भारत

सुरक्षा एजेंसियों की ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 14 राज्यों से 253 संदिग्ध हिरासत में, 80 FIR

AI generated image

इंस्टाग्राम कमेंट्स से आतंक तक! भारतीय किशोरों को भर्ती करने का खतरनाक खेल कैसे चल रहा है?

तीखे सवालों में घिरे ‘मास्टर जी’, बोले- “मैं हार मानता हूँ!” – Avadh Ojha

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम: स्मृति ईरानी महामंत्री, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies