हिन्दू-दर्शन और अर्थनीति चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
June 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

हिन्दू-दर्शन और अर्थनीति चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

Written byArchiveArchive
Jan 23, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 23 Jan 2018 13:04:08


हिन्दू दर्शन और अध्यात्म पर चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का विशद् अध्ययन था। उनका कहना था कि कर्म ऐसा हो, जो स्वयं को तो उन्नति के मार्ग पर ले ही जाए, पर उससे समाज का भी भला हो। यहां हम पाञ्चजन्य के 2 नवम्बर 1953 के अंंक में प्रकाशित श्री राजगोपालाचारी का ऐसा ही सारगर्भित आलेख पुन: प्रकाशित कर रहे हैं

 

हिंदू दर्शन अध्यात्म का ही दूसरा नाम है। यह एक वैज्ञानिक दर्शन है। उसके आधार पर जो धर्म खड़ा हुआ, वह सर्वश्रेष्ठ धर्म सिद्ध हुआ। आज भी उस दर्शन के सिद्धांत विश्व को नयी अर्थव्यवस्था देने की क्षमता रखते हैं। कम्युनिज्म का प्रयोग जिस संकट में फंस गया है, उससे उबारने की शक्ति हिंदू-दर्शन में ही है।
यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि वेदांत-दर्शन वर्तमान परिस्थितियों के लिए बहुत उपयुक्त है। उपनिषदों के अध्ययन से पता चलता है कि विश्व परमसत्ता की क्रमश: विकासमान अभिव्यक्ति है। हिंदू दर्शन ने प्राणीशास्त्र तथा भौतिक विज्ञान के मूल सिद्धांतों का पहले ही ज्ञान प्राप्त कर लिया था। यह आरंभ से अंत तक वैज्ञानिक ढंग पर चलता है, अन्य प्राचीन मतों की भांति उसमें संकुचित रूढ़िवादिता और दुविधा नहीं है।
हिंदू ऋषियों ने अत्यंत प्राचीनकाल में जान लिया था कि लाभ की प्रवृत्ति व अनियंत्रित प्रतियोगिता मानव विकास के लिए हितकर नहीं है। हिंदू शास्त्रों ने स्पष्ट और बलशाली शब्दों में समाज के लिए कर्म सिद्धांत का प्रतिपादन किया है, जिसके अनुसार श्रम प्रमुख है, लाभ नहीं। गीता में इसके स्वाभाविक परिणाम, श्रम की प्रतिष्ठा को स्पष्ट किया गया है। उसके अनुसार प्रत्येक कर्म की मूलभूत प्रेरणा उसे उपासना के दैवीय स्तर तक उठा ले जाने की होनी चाहिए। बहुकथित कर्मयोग का, जिसको सही रूप में नहीं समझा गया है, ठीक अर्थ यही है। लाभ के लिए नहीं, अपितु ईश्वर की आराधना के लिए कर्म का साधन है। यदि व्यक्ति अपने कर्तव्यों को भलीभांति निभाता है, तो वह ईश्वर की कृपा प्राप्त करता है। अन्य व्यक्तियों के कर्तव्यों का भलीभांति पालन करने की अपेक्षा अपने कर्तव्यों का अधूरा पालन करना श्रेयस्कर है। संकट पड़ने पर भी उसे अपने कर्तव्यों का त्याग नहीं करना चाहिए। प्रत्येक कर्म के साथ दोष उसी तरह रहता है, जिस तरह आग के साथ धुआं। जो निस्वार्थ भाव से कर्म करता है, वही सच्चा न्यासी है। आज विश्व व्यक्तिक्तगत लाभ के जिस संकट से परेशान होकर नयी अर्थनीति की कल्पना और कामना कर रहा है, उसकी आध्यात्मिक आधारशिला गीता द्वारा प्रस्तुत की गई है। जिन श्लोकों से मैंने उपर्युक्त व्याख्या की है, वे अज्ञ लोगों के हाथ में पड़कर ऐसे बन गया है मानो वे व्यक्तिगत स्वार्थों का ही समर्थन करते हों। विचारदोष और पूर्वग्रह अमृत को भी विष बना देने की शक्ति रखते हैं।

अनियमित अर्थनीति और धर्म
वर्तमान परिस्थितियों में, जब जीवन के स्तर काफी ऊंचे हो गये हैं तथा बढ़ती हुई जनसंख्या ने अनेक समस्याएं खड़ी कर दी हैं, प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों पर समाजहित का सर्वोपरि दावा होना चाहिए और लोगों को अपना नियमन आप करते हुए एक नियमित अर्थव्यवस्था के मातहत रहना चाहिए। इस नियमन का विरोध होता है, क्योंकि लोग वृत्ति से स्वतंत्र रहना चाहते हैं। अत: नियमन इस प्रकार किया जाय जिससे व्यक्तिगत स्वाधीनता का आनंद नष्ट न हो। नियमन चूंकि बाहर से थोपा जाता है, इसलिए उसका विरोध होता है। आध्यात्मिक अधिष्ठान पर यदि उपयुक्त ढंग से उसकी रचना की जाएगी तो व्यक्ति को दुख नहीं होगा। समाजहितकारी कार्यों के लिए आवश्यक नियंत्रण मनुष्य के भीतर उसकी आंतरिक निष्ठा तथा विश्वास से प्रवाहित होने चाहिए। सामूहिक कार्य व्यक्तिगत कार्यों से ही मिलकर बनते हैं, अत: यदि उनके लिए व्यक्तियों में उत्साह न हुआ तो वे सफल नहीं होंगे। उत्साह व्यक्ति में ही उत्पन्न हो सकता है, समूह में तो ऐसे भावों की क्षमता ही नहीं होती। मेरा दावा है कि न्यायपूर्ण और प्रभावी नियमन के लिए धर्म अनिवार्य शक्ति है। आध्यात्मिक निष्ठा और शक्ति ही मनुष्य को समाज-सेवा की ओर प्रेरित कर सकती है। हिंदू दर्शन का सारत्व भी यही है। अब कोई यह विश्वास नहीं करता कि 19वीं शताब्दी में यूरोप को समूह बनाने वाली जीवन-पद्धति आज भी लागू की जा सकती है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत उद्योग के बजाय नियमित सहयोगी अर्थनीति बरतने की जरूरत है। कम्युनिज्म द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के द्वारा सफलता का दावा भले ही करे, इस संबंध में लोग भूल जाते हैं कि दुर्भाग्य, क्रांति और संकट सब मिलकर कुछ समय के लिए मनुष्य मन की स्थिति प्राय: धार्मिक बना देते हैं। उसी के कारण क्रातियां सफल होती हैं। यह धर्म का अस्थायी स्थानापन्न जरूर है, लेकिन सर्वकाल के लिए संभव नहीं। कुछ लोगों की गरीबी पर अपनी संपत्ति खड़ी करना अपराध है। धन इस प्रकार उपार्जित करना चाहिए कि उससे कहीं भी दुख उत्पन्न न हो। असमानता असहनीय है। प्रत्यक्ष या परोक्ष आर्थिक प्रतियोगिता आज जंगल के कानून का ही दूसरा संस्करण कही जाएगी।

क्रांतिकारियों की महान भूल
दुर्भाग्य से जिन लोगों ने आर्थिक ढांचे को बदलने वाली क्रातियों का नेतृत्व किया, वे एक तत्कालीन सुविधा के लोभ में फंस गये। उन्होंने देखा कि क्रांति के लिए असंतोष उत्पन्न करना आवश्यक है और धर्म असंतोष का सबसे बड़ा कारण है। अत: उन्होंने यही कह दिया कि धर्म पुरानी अर्थव्यवस्था का ही एकमात्र अंग है और उसे भी खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने उसी वस्तु को खत्म करने की चेष्टा की, भले ही वह असफल रही हो, जो मनुष्य को निस्वार्थी बनाने के लिए आवश्यक है। अब निस्वार्थता की नयी अर्थ नीति का आधार क्या होता। यह आत्महत्या के समान और आर्थिक क्रांति के लिए भार बन गया। दक्ष काल के लिए क्रांतिकारी भावना की आध्यात्मिकता के कारण भले ही उसे छिपा लिया गया हो, लेकिन शांति स्थापित होते ही उसकी आवश्यकता हुई तथा समझौते करके व्यक्तिगत सुविधाओं को गुंजाइश दी जाने लगी। पुरानी अर्थनीति के आधार, लाभवृत्ति को फिर से परोक्ष रूपों में प्रचलित किया गया। स्वार्थ को शक्ति के द्वारा पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता और न निस्वार्थता को राज्य के नियंत्रण में बढ़ाया ही जा सकता है। नियंता शक्ति सदा सबल नहीं रह सकती, वह दुर्बल होगी ही और उसके साथ-साथ सार्थ भी बढ़ेगा, अत: समझौते आवश्यक हो जायेंगे।    

     (लेखक भारत के आखिरी गवर्नर जनरल, राजनीतिज्ञ, स्वतंत्र पार्टी के नेता रहे हैं)

हिन्दू भयजनित सहनशीलता त्यागें
  कॉनराड एल्स्ट
हिन्दू समाज की महान परंपरा एवं समूची मानवता के लिए उसके ऐतिहासिक योगदान के बारे में साधारण हिन्दू ही नहीं, समाज के अधिकांश विद्वान भी अपरिचित हैं। इसी कारण तथाकथित बुद्धिजीवियों एवं हिंदू समाज के शत्रुओं को इसके बारे में नाना प्रकार के भ्रम फैलाने का खुला मैदान मिला हुआ है। ऐसे लोग कभी रामराज्य को दलित विरोधी बताते हैं, तो कभी महात्मा गांधी जैसे धार्मिक व्यक्ति को पंथनिरपेक्ष और कभी आंबेडकर जैसे हिंदू सुधारक को हिंदू विरोधी। इस प्रकार क े कुप्रचार से ये लोग हिंदू समाज के विभिन्न मतों को एक साथ आने से रोकते हैं। इस दुष्प्रचार का उचित जवाब देना आज अत्यंत आवश्यक है, परंतु मीडिया एवं पैसा इनके हाथ में होने के कारण इनका स्वर इतना तेज है कि आज हिंदू अपना परिचय हिंदू के नाते देने से घबरा रहे हैं। रा.स्व.संघ हिन्दू संगठन के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा है। भारत के संविधान में भी कुछ ऐसी धारणाएं हैं, जो हिन्दुओं के साथ भेदभाव करती हैं। मुझ जैसे विदेशी को बाहर के लोगों को यह समझाने में बहुत कठिनाई होती है कि हिन्दुस्थान में बहुसंख्यक समाज को शिक्षण एवं सेवा संस्थाओं के संचालन के उतने अधिकर नहीं हैं, जितने अल्पसंख्यकों को हैं। दुनिया में यह अनोखी एवं अद्भुत घटना है, पर हिन्दू इसे सहन किए जा रहे हैं। संविधान की धारा 30, 44 एवं 370 बदली जानी चाहिए, क्योंकि ये धाराएं भेदमूलक हैं।     (प्रकाशित तिथि 2 अप्रैल, 1995)

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

अफगानिस्तान: सही से हिजाब और बुर्का न पहनने के कारण महिलाएं हिरासत में

कार्यक्रम

देहरादून: विकासनगर में RSS के संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 501 गिरफ्तार, चला विशेष अभियान

प्रतीकात्मक चित्र

हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया हसीब ,परीक्षा देने जा रही युवतियों से किया था दुष्कर्म का प्रयास

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; 7 दिनों में 25 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम

असम : 5 साल में अवैध कब्जे से 200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन मुक्त 

Load More

ताज़ा समाचार

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

अफगानिस्तान: सही से हिजाब और बुर्का न पहनने के कारण महिलाएं हिरासत में

कार्यक्रम

देहरादून: विकासनगर में RSS के संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 501 गिरफ्तार, चला विशेष अभियान

प्रतीकात्मक चित्र

हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया हसीब ,परीक्षा देने जा रही युवतियों से किया था दुष्कर्म का प्रयास

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; 7 दिनों में 25 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम

असम : 5 साल में अवैध कब्जे से 200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन मुक्त 

आज का श्लोक : उपकारिषु यः साधुः साधुत्वे तस्य को गुणः (उपकारी व्यक्तियों के साथ सज्जनता का व्यवहार)

आज का इतिहास

आज का इतिहास: 9 जून की वो घटनाएं जिन्होंने भारत के इतिहास पर छोड़ी अमिट छाप

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा मंगलवार, पढ़ें अपना राशिफल

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

ईरान, होर्मुज और परमाणु प्रश्न: संभावित अमेरिका–ईरान समझौते के पीछे असली दांव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies