अपनी बात  : देखिए ‘भीमा’, याद कीजिए ‘भीम’
July 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अपनी बात  : देखिए ‘भीमा’, याद कीजिए ‘भीम’

Written byArchiveArchive
Jan 15, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 15 Jan 2018 11:11:10

कोरेगांव-भीमा का नाम दिल्ली के मीडिया में अनायास नहीं उछला है! पर अनायास लगने वाली ऐसी घटनाओं को किस तरह रचा जाता है, यह जानना हो तो गुजरात के ऊना में कथित ऊंची जाति वालों द्वारा दलितों की पिटाई का राजनीतिक ‘भूचाल’ याद कर लीजिए।
प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की घेराबंदी के लिए तब भी ऐसा ही बवाल मचा था। लेकिन निकला क्या? दलितों को पीटने वाले कोई गोरक्षक नहीं थे, न ही पूर्व में गोरक्षा का उनका कोई रिकॉर्ड था। कुछ दलित परिवारों की जुबानी ही यह सच खुला था कि पिटाई स्थानीय कांग्रेस विधायक के करीबी सरपंच के इशारे पर की गई। और तो और, मामला गरमाने में इस्तेमाल हुआ वीडियो भी उसी के मोबाइल से बनाया गया।
फिर? फिर क्या—मामला खुला तो सरपंच जी गांव छोड़कर भाग लिए।
दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोरेगांव-भीमा के चूल्हे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने जिग्नेश मेवानी राजधानी तो पहुंचे मगर इससे पहले ही मामला खुल गया कि प्रेस क्लब में सारा मजमा राहुल गांधी के एक करीबी के इशारे पर जमाया गया है। फिर? फिर क्या—मामला खुला तो राहुल के राजदार प्रेस क्लब छोड़कर भाग लिए।
यह देखना दिलचस्प था कि राहुल के लिए लिखत-पढ़त संभालने वाले अलंकार सवाई को जब मौके पर एक टीवी रिपोर्टर ने पकड़ा तो सवाल पूछते ही उन्होंने एक किमी. की दौड़ लगा दी…।
हो सकता है,अलंकार सवाई की स्थिति सोचकर आप मुस्करा उठें। किन्तु नहीं, यह मुस्कराने की बजाय गंभीर चिंता पैदा करने वाली स्थिति है। अरसे तक छिपे रहे जहरीले गठजोड़ अब सतह पर साफ दिख रहे हैं। ‘भारत के टुकड़े’ करने की ताल ठोकने वाले और उन्हें थामने, सहारा और समर्थन देने वालों की भ्रामक मुद्राओं के ‘टुकड़े’ जोड़कर देखिए, पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
क्योंकि यह दौर किसी को ज्यादा ‘ज्ञान’ दिए बिना खुद से सवाल पूछने और उनके सही जवाब तलाशने का है, तो आप भी कुछ सवाल खुद से पूछिए-
-जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में इस्लामी उन्मादियों और हिंसक वामपंथियों के साझे भड़काऊ ‘खेल’ का खुलासा होने पर भी राहुल गांधी कन्हैया कुमार के समर्थन में वहां क्यों पहुंचे थे?
-वामपंथ की विभाजक राजनीति के उत्पाद और जेएनयू के पूर्व छात्र जिग्नेश मेवानी को गुजरात में कांग्रेस का समर्थन क्यों मिला? क्यों वे महाराष्टÑ तक जा पहुंचे?
-वह कौन-सी बात है जो उन्मादी उमर खालिद और वहाबी रुझान वाले अन्य कई मुस्लिम बैनरों और चेहरों को एक मंच पर खींच लाई है?
उपरोक्त तीन सवालों में राजनीतिक धूप-छांव के तीन टुकड़े ऐतिहासिक संदर्भों सहित मिला लीजिए। फिर बाबासाहब आंबेडकर रूपी प्रिज्म को इसके केंद्र में रखिए। विज्ञान की तर्ज पर किए जाने वाले इस सामाजिक-राजनीतिक प्रयोग से एक ऐसा त्रिआयामी चित्र उभरेगा जो सारी बातें साफ कर देगा।
पहला आयाम—राहुल गांधी इस सबमें शामिल होकर भी शामिल नहीं दिखना चाहते, क्योंकि वे इसका मजा लेना चाहते हैं मगर किसी आफत में पड़े बिना। वामपंथी झुकाव और नरम जवां दिखते हुए मुस्लिमों के दर्दमंद की यह छवि! क्या यह नेहरूमार्का राजनीति की तलाश है? गौर कीजिए, बंटवारे के वक्त बाबासाहेब जनसंख्या की पूरी अदला-बदली के हामी थे। यानी जिन्होंने और जिनके मजहब के आधार पर देश के टुकड़े किए, वे सभी पाकिस्तान चले जाएं। वे मानते थे कि ऐसा न हुआ तो भविष्य में भी त्रासद स्थितियां बनी रहेंगी। नेहरू का इस बात पर बाबासाहेब से विरोध था। वे विभाजन के बाद भी आक्रांता रंग-ढंग को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताने, हिन्दू राष्टÑ-विचार को संकीर्ण ठहराने और समाजवाद का सपनीला संसार बुनने में लगे थे। अपनी इसी सोच के चलते वे हिंदू कोड बिल भी लाए, किन्तु प्रगतिशीलता और सबके लिए समानता की इन्हीं कसौटियों पर जब बाबासाहेब ने समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही तो बगलें झांकते नेहरू मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए बाबासाहेब के विरोध में उतर आए।
आज राहुल गांधी के लिए यह याद रखने वाली बात है कि नेहरू की इसी मुस्लिमपरस्ती से तंग आकर बाबासाहेब ने संसद से इस्तीफा दिया था और सही बात की उपेक्षा करने वाला कांग्रेस का यही ‘परिवार की तानाशाही’ वाला रुख उसे आज इस हाल तक ले आया है।
-वामपंथियों की आफत इस प्रयोग का दूसरा आयाम है। साक्ष्य और प्रमाण उन्हें देश और बाबासाहेब से दगा करने वाला सिद्ध करते हैं। दरअसल, 1952 में यह अपील करने वाले सीपीआई के संस्थापक सदस्य श्रीपाद अमृत डांगे ही थे कि कॉमरेड भले अपना वोट बर्बाद कर दें, लेकिन आंबेडकर को जीतने न दें। वामपंथियों के लिए याद रखने वाली बात यह है कि इस चुनाव में बुरी तरह हारे बाबासाहेब ंने वामपंथियों को इसका जिम्मेदार बताया था। डांगे के विरुद्ध उन्होंने 21 अप्रैल, 1952 को याचिका
भी दायर की, जिसमें कहा गया कि कामरेड डांगे ने कानून ताक पर रख उनके विरुद्ध अपप्रचार (प्रोपगंडा) किया।
तीसरा—आयाम दलित-मुस्लिम एकीकरण के लिए हलकान वामपंथी-इस्लामी लामबंदियों को सबसे जोरदार झटका देता है, जो आधारभूत बातों और संदर्भों को गड्ड-मड्ड करते हुए हिन्दुओं को भटकाने के खेल में उतरी हैं। यह अनायास नहीं है कि बाबासाहेब को पानी पी-पीकर कोसने वाले वामपंथी और वहाबी आज ‘जय भीम-जय मीम’ कहते हुए अपनी बात शुरू करते हैं और बातों में आग पैदा करते हुए आंखों में पानी भर लाते हैं। यह भी प्रयासपूर्वक उठाया गया कदम है कि कोरेगांव-भीमा में आयोजन का नाम उर्दू-मराठी कॉकटेल का भ्रम पैदा करते हुए ‘यलगार परिषद्’ रखा गया और मंच पर उमर खालिद, मौलाना अब्दुल हामिद अजहरी समेत भ्रामक और हिन्दू विभाजक नींव पर खड़े संगठनों (मूल निवासी मुस्लिम मंच, छत्रपति शिवाजी मुस्लिम ब्रिगेड, दलित ईलम आदि) की धमाचौकड़ी मचाई गई।
इस्लाम के भीतर दलितों के लिए जिस प्यार की बात का झूठ आज उठाया जा रहा है, उसके विषय में सारी बातें बाबासाहेब की एक टिप्पणी से साफ हो जाती हैं। उनका कहना था—‘‘इस्लाम एक बंद निकाय की तरह है, मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के बीच जो भेद यह करता है, वह बिल्कुल मूर्त और स्पष्ट है। इस्लाम का भ्रातृभाव मानवता का भ्रातृत्व नहीं है, मुसलमानों का मुसलमानों से ही भ्रातृभाव मानवता का भ्रातृत्व नहीं है, मुसलमानों का मुसलमानों से ही भ्रातृत्व है। यह बंधुत्व है, परन्तु इसका लाभ अपने ही निकाय के लोगों तक सीमित है और जो इस निकाय से बाहर हैं, उनके लिए इसमें सिर्फ घृणा और शत्रुता ही है।’’
बाबासाहेब को रूखा, अध्यात्म से दूर और अपनी ही तरह का प्रगतिशील रंगने की ताक में बैठे वामपंथियों को खतरा बाबासाहेब के खरेपन और भारतीयता में पगे मानवीय दृष्टिकोण से है। बाबासाहेब लिखते हैं, ‘‘वामपंथ एक मोटे ताजे सूअर और इनसान के बीच फर्क नहीं समझता, जबकि सच यह है कि इनसान की आवश्यकता केवल भौतिक समृद्धि ना हो कर आध्यात्मिक समृद्धि भी होती है।’’
उपरोक्त संदर्भों के बिंब बताते हैं कि राजनीतिक-मजहबी पालेबंदियों का वास्तविक चित्र क्या है और बाबासाहेब के दौर में तब उनसे छल करने वाले, राजनीति में छल पर पलने वाले आज कैसी कसमसाहट से गुजर रहे हैं। उनका गणित साफ है—मुस्लिम वोट बैंक की कुल ताकत से बड़ा बहुसंख्य समाज का एक हिस्सा काटकर एक तरफ करना ताकि एक ओर इस अंग-भंग से भारत को एक और मजबूत देखने वाली राजनीतिक शक्ति शिथिल पड़े, तो दूसरी ओर कटी हुई बोटी से तुष्टीकरण की हसरतों और खूनी क्रांति के मरते सपने को जिंदा रखा जा सके।
बहरहाल, अच्छी बात यह है कि अपने दौर में समाज विभाजक शक्तियों को बौना साबित करने वाले बाबासाहेब वामी-इस्लामी षड्यंत्रों के इस फरसे को रोकने के लिए सूचना क्रांति के दौर में भी  अपने शब्द संदर्भों के साथ सहज रूप में हम सबके साथ खड़े हैं। समाज यदि बाबासाहेब को उनकी राष्टÑीय भावनाओं के अनुरूप पढ़े तब ही इस संघर्ष में विभाजक शक्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

फिल्‍म ‘सतलुज’ का एक दृृृश्‍य

सतलुज : आधा सच, पूरा छल

Jauhar University Bulldozer Action Rampur Development Authority RDA Demolition Order Mohammad Ali Jauhar University

रामपुर में बड़ी कार्रवाई: जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, मिट्टी में मिलेंगे 38 भवन, ध्वस्तीकरण का आदेश जारी!

Mohan Bhagwat Delhi Event Vishwamangalya Sabha Matritva Vimarsh Contemporary Motherhood Ambedkar International Center

दिल्ली में ‘मातृत्व विमर्श’ पर बड़ा समागम: प्रबुद्ध मातृशक्ति संग सीधा संवाद करेंगे डॉ. मोहन भागवत जी

Uttarakhand Nainital High court Shifing matter

उत्तराखंड: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सरकार को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम

Uttarakhand Loudspeaker Removal Mosques Udham Singh Nagar Police SSP Ajay Ganpati MHA Action

उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई: मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर हुआ एक्शन

मुरली मनोहर जोशी

अमिट अटल : ‘संघ से जुड़ी है हमारी नाल’

Load More

ताज़ा समाचार

फिल्‍म ‘सतलुज’ का एक दृृृश्‍य

सतलुज : आधा सच, पूरा छल

Jauhar University Bulldozer Action Rampur Development Authority RDA Demolition Order Mohammad Ali Jauhar University

रामपुर में बड़ी कार्रवाई: जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, मिट्टी में मिलेंगे 38 भवन, ध्वस्तीकरण का आदेश जारी!

Mohan Bhagwat Delhi Event Vishwamangalya Sabha Matritva Vimarsh Contemporary Motherhood Ambedkar International Center

दिल्ली में ‘मातृत्व विमर्श’ पर बड़ा समागम: प्रबुद्ध मातृशक्ति संग सीधा संवाद करेंगे डॉ. मोहन भागवत जी

Uttarakhand Nainital High court Shifing matter

उत्तराखंड: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सरकार को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम

Uttarakhand Loudspeaker Removal Mosques Udham Singh Nagar Police SSP Ajay Ganpati MHA Action

उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई: मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर हुआ एक्शन

मुरली मनोहर जोशी

अमिट अटल : ‘संघ से जुड़ी है हमारी नाल’

CM Dhami Chamoli Visit Gopeshwar Development Projects Inauguration Pushkar Singh Dhami Police Ground

CM Dhami Chamoli Visit: चमोली को मिली ₹155 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया कई विकास कार्यों का शिलान्यास

Punjab Terror Plot Defeated ISI Handler Instagram Hand Grenade Glock Pistol Seized Amritsar Police CP Gurpreet Bhullar

ISI की आतंकी साजिश नाकाम! अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ आतंकी गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन थे निशाना

अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी मेसी।

फीफा विश्वकप में इस्लामिक देशों के प्रशंसक क्यों हुए खफा?

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, आईएसआई से जुड़े आरोपी के पास से हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल बरामद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies